NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है? अध्ययन में हुआ खुलासा 
    अगली खबर
    एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है? अध्ययन में हुआ खुलासा 

    एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है? अध्ययन में हुआ खुलासा 

    लेखन अंजली
    Apr 12, 2024
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    जिस तरह से एक्सरसाइज की सही तकनीक मालूम होना जरूरी है, ठीक उसी तरह समय पर एक्सरसाइज करना भी महत्वपूर्ण है, तभी इससे मनचाहा परिणाम मिल सकता है।

    हालांकि, बहुत से लोगों के मन में यह उलझन बनी रहती है कि वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा होता है?

    हाल ही में एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक्सरसाइज किस समय करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    अध्ययन

    कहां किया गया यह अध्ययन?

    ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय में हुए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि शाम के समय कसरत करना लाभदायक हो सकता है, खासकर मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए।

    अध्ययन में पाया गया कि जिन अधिक वजन वाले लोगों ने शाम के समय एक्सरसाइज की, उनमें एक्सरसाइज न करने वाले या किसी अन्य समय पर एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में हृदय संबंधी समस्याओं या मृत्यु होने की संभावना कम थी।

    प्रभाव

    एक्सरसाइज के समय का स्वास्थ्य पर प्रभाव

    इस बात पर लंबे समय से बहस चल रही है कि एक्सरसाइज किस समय करना फायदेमंद होता है, लेकिन यह हमारी सर्कैडियन लय पर निर्भर करता है।

    सर्कैडियन लय हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो हमारे मूड, मेटाबॉलिज्म, शरीर के तापमान और कई अन्य चीजों को नियंत्रित करती है, इसलिए यह संभव है कि एक्सरसाइज का समय हमें इससे मिलने वाले लाभ को प्रभावित कर सकता है।

    इस वजह से सही समय पर एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण है।

    डेटा

    अध्ययन के लिए UK बायोबैंक के डाटा का किया गया इस्तेमाल

    इस अध्ययन के लिए ऑस्ट्रेलियाई अनुसंधान टीम ने यूनाइटेड किंगडम (UK) बायोबैंक के डाटा का इस्तेमाल किया, जो UK के निवासियों के स्वास्थ्य की निगरानी करने वाली एक व्यापक परियोजना है।

    शोधकर्ता टीम ने 40 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 30,000 मोटापे से ग्रस्त के स्वास्थ्य का विश्लेषण किया, जिन्हें पहले कोई हृदय रोग नहीं था।

    इसके लिए प्रतिभागियों को शाम के समय कुछ एक्सरसाइज करने को कहा गया।

    निष्कर्ष

    8 वर्षों के अध्ययन के बाद निकाला गया निष्कर्ष

    प्रतिभागियों के स्वास्थ्य पर लगभग 8 वर्षों तक निगरानी रखी गई और सामने आया कि शाम के समय एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद है।

    शोधकर्ताओं के मुताबिक, HIF-1a नामक प्रोटीन जो वजन कम करने में मददगार है, वो शाम के समय ज्यादा सक्रिय रहता है।।

    अध्ययन के परिणाम डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं और लेखकों का मानना है कि उनके निष्कर्ष उन लोगों की मदद कर सकते हैं, जिन्हें मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा

    एक्सरसाइज

    आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली जैसी बॉडी पाना चाहते हैं? जानें उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान डाइट
    तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, दिनचर्या में करें शामिल तनाव
    जन्मदिन विशेष: तारा सुतारिया जैसी खूबसूरत त्वचा और फिगर चाहती हैं? जानिए इसका राज तारा सुतारिया

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में घर को हवादार और ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके गर्मियों के टिप्स
    बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 एवोकाडो हेयक मास्क बालों की समस्या
    भिंडी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये समस्याएं  खान-पान
    आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025