NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम 
    अगली खबर
    धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम 

    धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम 

    लेखन सयाली
    Feb 26, 2024
    06:30 am

    क्या है खबर?

    त्वचा की देखभाल के लिए तो हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन होंठ सूरज के प्रकोप से नहीं बच पाते। हमारे होंठ सूरज की किरणों के कारण रूखे और बेजान होने लगते है।

    धूप से क्षतिग्रस्त होंठ लाल, सूजे हुए दिखते हैं और छूने पर दर्द करते हैं। होंठों की देखभाल के बिना इनके संक्रमित होने का खतरा भी रहता है।

    आप कोमल-नमी युक्त होंठों के लिए घर पर ये 5 कारगर लिप बाम बना सकते हैं।

    #1

    एलोवेरा लिप बाम

    एलोवेरा का पौधा अपने ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। आप इससे एक आरामदायक अहसास देने वाला लिप बाम बना सकते हैं।

    एक कटोरे में नारियल तेल, शिया बटर और मोम के छर्रों को लेकर ओवन में रखकर पिघला लें। ओवन से बाहर निकालकर इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन-E का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

    मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और उपयोग करने से पहले इसे ठंडा होकर जमने दें।

    #2

    शहद लिप बाम 

    शहद होंठों को नमी और एक्सफोलिएशन प्रदान करता है। इसका लिप बाम फटे होंठों को भी ठीक कर सकता है।

    शहद का लिप बाम बनाने के लिए मोम के छर्रों और बादाम के तेल को ओवन में या गैस पर पिघला लें। अब इसमें शहद और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं।

    मिश्रण को कंटेनर में रखकर ठंडा होने पर लगाएं। अगर आपके होंठों पर काले दाग पड़ रहे हैं तो यह कुछ समस्याओं के कारण हो सकता है।

    #3

    कोको बटर लिप बाम

    कोको बटर एक इमोलिएंट है, जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। यह होंठों पर एक सुरक्षात्मक हाइड्रेटिंग परत जोड़ता है, जो उन्हें अत्यधिक तापमान और गर्मी से बचाने में मदद करता है।

    इसका लिप बाम बनाने के लिए कोको बटर, नारियल तेल और जोजोबा तेल को एक साथ पिघला लें। अब इसे आंच से हटाकर इसमें विटामिन-E तेल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिलाएं।

    मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और उपयोग करने से पहले इसे जमने दें।

    #4

    संतरे का लिप बाम 

    संतरा हमारे होंठों को चमकदार और नर्म बनाने में मदद करता है। इससे होंठों का कालापन हटाया जा सकता है। संतरे का लिप बाम बनाना आसान है।

    एक पैन में थोड़ा शिया बटर और मोम डालें और इसे पिघलने दें। मिश्रण में नारियल तेल को अच्छी तरह हिलाएं। इसे आंच से उतारकर इसमें थोड़ा सा संतरे का एसेंशियल ऑयल डालें।

    मिश्रण को ठंडा होने पर इस्तेमाल करें। आप होठों को खूबसूरत बनाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #5

    स्ट्रॉबेरी लिप बाम

    लिप बाम में स्ट्रॉबेरी डालना फायदेमंद है क्योंकि यह धूप की क्षति से लड़ने में मदद करती है और विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से काले होंठों को हल्का करती है।

    इसे बनाने के लिए नारियल तेल, शिया बटर और मोम के छर्रे पिघला लें। अब इसमें थोड़ा सा कोको बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

    इसे आंच से उतारकर इसमें स्ट्रॉबेरी का एसेंशियल ऑयल डालकर मिलाएं। अब इसे एक कंटेनर में जमने के लिए रख दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    होंठों की देखभाल
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली कैंसर की सर्जरी, शोएब ने बताई अब कैसी है हालत टीवी जगत की खबरें
    निसान मैग्नाइट की बिक्री 2 लाख के पार, जानिए कब हुई थी लॉन्च  निसान
    हिना खान ने रचाई बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट हिना खान
    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025

    त्वचा की देखभाल

    कोको बटर से घर पर बनाएं ये 5 सौंदर्य उत्पाद, त्वचा की होगी अच्छे से देखभाल लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें सेब का सिरका, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ  लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: बहुत खूबसूरत हैं तमन्ना भाटिया, जानिए कैसे रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल तमन्ना भाटिया
    सर्दियों के दौरान त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल

    होंठों की देखभाल

    आपकी ये गलतियां होंठों को कर सकती हैं काला, बरतें सावधानी लाइफस्टाइल
    होंठों की खूबसूरती को निखारने के लिए करें इन स्क्रब का इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा सही शेड लाइफस्टाइल
    हर महिला की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये लिप प्रोडक्ट्स लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    येलो टी पीना पसंद है? जानिए इसका इतिहास और स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    नाश्ते में चाय-परांठा खाना है पसंद? इसे अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके खान-पान
    रात को किस समय भोजना करना चाहिए? जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें खान-पान
    सर्दियों में सिरदर्द से हैं परेशान? इन 5 पेय पदार्थों से मिलेगी राहत सर्दियों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025