NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / येलो टी पीना पसंद है? जानिए इसका इतिहास और स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    येलो टी पीना पसंद है? जानिए इसका इतिहास और स्वास्थ्य लाभ

    येलो टी पीना पसंद है? जानिए इसका इतिहास और स्वास्थ्य लाभ

    लेखन गौसिया
    Jan 28, 2024
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    अभी तक आपने ग्रीन टी और ब्लैक टी तो सुना होगा, लेकिन येलो टी यानी पीली चाय के बारे में शायद ही आपने सुना हो।

    यह चाय कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों से तैयार की जाती है और औषधीय गुणों से भरपूर होती है।

    येलो टी अपने अनूठे स्वाद, रेशमी बनावट, मनमोहक खुशबू और फायदों के लिए प्रसिद्ध है।

    आइये इस चाय के इतिहास और इसके फायदे जानते हैं।

    #1

    येलो टी का इतिहास

    येलो टी 1,000 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास को समेटे हुए है और इसकी उत्पत्ति चीनी चाय संस्कृति के साथ जुड़ी है।

    माना जाता है कि इस चाय का उत्पादन शुरू में तांग राजवंश (618-907 ईस्वी) के दौरान श्रद्धांजलि चाय के रूप में किया गया था, जो सम्राटों और उच्चपदधारी व्यक्तियों के लिए थी।

    इस चाय को बनाने की प्रक्रिया मुश्किल है और इसके लिए कौशल की जरूरत होती है।

    #2

    हृदय को रखे स्वस्थ

    येलो टी पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है, जो हृदय रोग से बचाने में मददगार है।

    पॉलीफेनोल्स एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की तरह काम करके हृदय को मजबूती देने में भी सक्षम होते हैं। इसके अलावा ये सूजन से संबंधित हृदय रोगों से बचाए रखने में मदद करते हैं।

    इसमें ऐसे गुण भी होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की क्षमता रखते हैं, इसलिए इस चाय के सेवन पर विचार जरूर करें।

    #3

    वजन घटाने में है सहायक

    आजकल बहुत-से लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है क्योंकि इससे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

    ऐसे में वजन घटाने के लिए येलो टी का सेवन किया जा सकता है। यह शरीर में चर्बी की मात्रा को कम कर सकती है और मेटाबॉलिज्म में सुधर करके वजन को कम कर सकती है।

    बहुत लोग वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन अगर इससे भी वजन कम न हो तो इन आदतों को बदलें।

    #4

    कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने में है मददगार

    शोध के मुताबिक, येलो टी में कई बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो कैंसर विरोधी गुणों की तरह काम करते हैं। ये यौगिक ऑक्सीकरण और सूजन से लड़ते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।

    इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स भी कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

    इसके अलावा येलो टी का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह टाइप 2 मधुमेह से जुड़े लक्षणों को कम सकता है।

    #5

    पाचन संबंधित समस्याओं से दिलाए राहत

    अगर आप पाचन की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं तो राहत के लिए येलो टी का सेवन करना शुरू कर दें।

    दरअसल, येलो टी पाचन विकारों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी होती है और कब्ज, गैस, सूजन, गैस्ट्रिक और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है।

    पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को भी आजमाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    हर्बल चाय
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    खान-पान

    सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे लाइफस्टाइल
    सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं ये 5 चीला, वजन घटाने में करेंगे मदद वजन घटाना
    सर्दियों में चाय के साथ खाएं ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    रोजाना पीये इस कद्दू का पानी, स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 लाभ स्वास्थ्य टिप्स

    हर्बल चाय

    ग्रीन और ब्लैक टी से भी ज्यादा फायदेमंद है येलो टी, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    सर्दियों में डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करेंगे ये 5 पेय, जरूर करें इनका सेवन सर्दियों की देखभाल
    रोजमेरी चाय के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    हर्बल चाय: गुलाब की पंखुड़ियों से चाय बनाने का तरीका और इसके फायदे रेसिपी

    स्वास्थ्य टिप्स

    कोरोना वायरस का JN.1 वेरिएंट है संक्रामक, बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाली ये चीजें खाएं कोरोना वायरस
    आंत के लिए फायदेमंद हैं इन 5 बीजों के तेल, डाइट में करें शामिल खान-पान
    कोहरे में धूप से विटामिन-D मिलना है मुश्किल, कमी दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके सर्दियों के टिप्स
    दांतों को स्वस्थ रखने में रख सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर सेवन करें दांतों का स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025