NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे
    अगली खबर
    सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे

    सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे

    लेखन अंजली
    Jan 13, 2024
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    अनार प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-C, विटामिन-K, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कई शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स समेत कई अन्य खास तत्व भी मौजूद होते हैं।

    आहार और पोषण विशेषज्ञों की मानें तो लोगों के लिए रोजाना एक अनार खाना लाभदायक हो सकता है, जबकि छोटे बच्चों को इसका जूस बनाकर पिलाना चाहिए।

    आइए आज हम आपको इस स्वास्थ्यवर्धक फल को डाइट में शामिल करने के फायदे बताते हैं।

    #1

    हड्डियों को मजबूती देने में है कारगर

    यह फल हड्डियों के घनत्व के नुकसान को रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है।

    ये फ्लेवोनोइड शरीर की सूजन से लड़ते हैं, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की समस्या का कारण बन सकती है।

    इसके अलावा जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि अनार का अर्क उन लक्षणों का प्रभाव भी कम करता है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण सामने आते हैं।

    #2

    हृदय के लिए हो सकता है लाभदायक

    अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जिस कारण इसे हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।

    इस फल के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

    इसके अलावा अनार का सेवन करने से एथेरोस्क्लेरोसिस होने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

    बता दें कि धमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल के जमा होने पर एथेरोस्क्लेरोसिस नामक बीमारी होती है।

    #3

    तनाव को कम करने में भी है सहायक

    अनार शरीर से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह मनोवैज्ञानिक तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, उनके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है। यह तनाव का स्तर बढ़ाता है।

    इसलिए जब भी खुद को तनावपूर्ण महसूस करें तो अनार का सेवन जरूर करें।

    #4

    पाचन को सुधारने में है सहायक 

    सर्दियों में कई लोग भारी खाद्य पदार्थ खाने लगते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में अनार में मौजूद पैक्टिन पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।

    पैक्टिन आंतों से पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा कर देता है।

    इसके अलावा फाइबर से भरपूर अनार का सेवन पेट में सूजन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है और शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है।

    #5

    इम्युनिटी को बढ़ाने में भी कर सकता है मदद

    कमजोर इम्युनिटी के कारण कई तरह के संक्रमण और बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

    हालांकि, अगर रोजाना एक अनार का सेवन किया जाए तो इम्युनिटी में काफी हद तक सुधार हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और अन्य गुण शरीर की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।

    इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    खान-पान

    सर्दियों में बनाकर खाएं गाजर के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    वजन घटाने और पाचन सुधारने में मदद कर सकते हैं सर्दियों के ये 5 फल वजन घटाना
    भूख न लगने पर आजमाएं ये 5 तरीके, जरूर होगा फायदा स्वास्थ्य टिप्स
    सेहत के लिए लाभदायक है ज्वार, जानिए इसके 5 व्यंजनों की आसान रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों की बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए अपने कुत्तों को खिलाएं ये 5 खाद्य पदार्थ पालतू जानवर
    संक्रामक रोगों से लेकर डेंगू तक, 2023 में सुर्खियों में रहीं ये 5 बीमारियां   बीमारियों से बचाव
    सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत   एक्सरसाइज
    घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं ये 5 सब्जियां और जड़ी-बूटियां, जानिए तरीका गार्डनिंग टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025