NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कोहरे में धूप से विटामिन-D मिलना है मुश्किल, कमी दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके
    अगली खबर
    कोहरे में धूप से विटामिन-D मिलना है मुश्किल, कमी दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

    कोहरे में धूप से विटामिन-D मिलना है मुश्किल, कमी दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

    लेखन गौसिया
    Jan 05, 2024
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    जनवरी के महीने में ठिठुरन वाली सर्दी हो रही है। ऐसे मौसम में दोपहर के समय भी कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण हमें धूप नहीं मिल पा रही।

    ऐसे में विटामिन-D की कमी हो सकती है, जो हमे धूप से आसानी से मिल जाती थी।

    विटामिन-D सेहत के लिए जरूरी होता है और इसकी कमी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

    चलिए फिर आज स्वास्थ्य टिप्स में विटामिन-D की कमी दूर करने के अन्य तरीके जानते हैं।

    #1

    मशरूम का करें सेवन

    मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं, जिसके कारण ये विटामिन-D के अच्छे स्रोत बन जाते हैं।

    हालांकि, मशरूम के अलग-अलग किस्मों में विटामिन-D की मात्रा भी अलग-अलग पाई जाती है, इसलिए खाने के लिए उसी मशरूम का चयन करें, जिसमें यह पोषक तत्व अधिक हो।

    विटामिन-D के अलावा मशरूम में विटामिन B1, B2, B5 और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।

    #2

    सप्लीमेंट लें

    सर्दी में विटामिन-D के स्तर को बनाए रखने के लिए एक और शानदार विकल्प सप्लीमेंट का है। यह शरीर में विटामिन-D की कमी को पूरा करने में मददगार है।

    एक शोध के अनुसार, लंबे समय तक विटामिन-D सप्लीमेंट लेने से आप कमजोर मांसपेशियां और कमजोर हड्डियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

    हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सही खुराक लेने की सलाह जरूर लें।

    यहां जानिए विटामिन-D से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

    #3

    फॉर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का करें सेवन 

    फॉर्टिफाइड खाद्य पदार्थ उन्हें कहा जाता है, जिनमें पोषक तत्वों को अलग से मिलाया जाता है।

    इनमें दूध, दही, घी, सोया दूध और चीनी शामिल हैं, जो विटामिन-D की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

    हालांकि, सही पोषण पाने के लिए सीमित मात्रा में इनका सेवन करना जरूरी है। इसके लिए एक बार प्रमाणित आहार विशेषज्ञ से संपर्क करना सबसे अच्छा तरीका है।

    इन संकेतों से विटामिन-D की कमी का पता लगाएं।

    #4

    रोजाना पीये संतरे का रस

    ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में एक गिलास संतरे का रस पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

    इसमें विटामिन-D और C, दोनों की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन विटामिन-D की कमी को पूरा करने में मददगार है।

    हालांकि, लाभ के लिए आपको डिब्बाबंद संतरे के रस के बजाय हमेशा फल से ही ताजा रस निकालकर पीना चाहिए।

    मात्रा

    शरीर को रोजाना कितना विटामिन-D चाहिए होता? 

    मेयो क्लिनिक के अनुसार , 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को रोजाना 400 इंटरनेशनल यूनिट (IU) विटामिन-D लेने की सलाह दी जाती है।

    इसके अलावा एक साल से लेकर 70 साल तक के लोगों को 600 IU विटामिन-D जरूरी होता है, जबकि 70 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 800 IU विटामिन-D लेना चाहिए।

    अगर आप सीमित मात्रा से ज्यादा विटामिन-D लेते हैं तो इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    सर्दियों के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    स्वास्थ्य टिप्स

    कहीं जरूरत से ज्यादा किशमिश तो नहीं खा रहे आप? इन संकेतों से लगाएं पता  खान-पान
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 मसाले वजन घटाना
    सर्दियों की ये 5 आदतें बन सकती हैं कब्ज का कारण, सुधारने की करें कोशिश पाचन
    सर्दियों के दौरान कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    सर्दियों के टिप्स

    हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए लाल रंग के ये 5 आउटफिट फैशन टिप्स
    सर्दियों के दौरान अपने गार्डन में उगाएं ये 5 सब्जियां गार्डनिंग टिप्स
    सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स पुरुषों के लिए टिप्स
    सर्दियों में हर लड़की के पास होने चाहिए ये 5 हाई नेक स्वेटर लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025