पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत
क्या है खबर?
पाचन तंत्र हमारे समग्र स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद हम अकसर इसे नजरअंदाज करते हैं।
जब यह असंतुलित हो जाता है तो इसके कारण दस्त और कब्ज से लेकर सीने में जलन और गैस जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कारण पाचन तंत्र को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
ऐसे में आइये आज हेल्थ टिप्स में पाचन में सुधार के लिए 5 घरेलू नुस्खे जानते हैं।
#1
व्होल फूड
प्रोसेस्ड फूड वे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनमें पोषक तत्वों की कमी होती है और उनमें कार्ब्स, अस्वस्थ फैट और अन्य हानिकारक चीजें मौजूद होती हैं।
ये हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और ये शारीरिक सूजन को भी बढ़ाते हैं।
वहीं व्होल फूड कम प्रोसेस्ड और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और उनके सेवन से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।
इन खाद्य पदार्थों में मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को भी बढ़ाते हैं।
#2
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ
फाइबर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। पहला घुलनशील फाइबर, जो पानी को सोखता है और मल में भारी मात्रा जोड़ता है।
दूसरा अघुलनशील फाइबर, जो आपके पाचन तंत्र को सही रखता है।
आप जई, जौ और फलियों में घुलनशील फाइबर पा सकते हैं, जबकि अघुलनशील फाइबर साबुत अनाज, मेवे और बीजों में अधिक मात्रा में मौजूद होता है।
इसके अलावा फल और सब्जियों में दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं।
#3
स्वस्थ वसा
अच्छे पाचन के लिए पर्याप्त वसा का सेवन जरूरी है।
दरअसल, खाने के बाद वसा आपको संतुष्ट महसूस करने में मदद करता है और विटामिन A, D, E और K जैसे कुछ पोषक तत्वों के उचित अवशोषण के लिए यह जरूरी है।
इस कारण ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं, जिनमें स्वस्थ वसा की मात्रा ज्यादा होती है।
इनमें अलसी के बीज, चिया बीज, मेवों में खासतौर पर अखरोट और डार्क चॉकलेट शामिल हैं।
#4
तनाव न लें
आजकल ज्यादातर लोग तनाव से ग्रस्त हैं, लेकिन बेहतर पाचन के लिए तनाव को अच्छे से संभालना जरूरी है।
तनाव आपके शरीर के हार्मोन संतुलन को बदलकर पाचन क्रिया में गड़बड़ी करता है।
इसके अलावा आपकी आंत और मस्तिष्क जुड़े हुए हैं, इसलिए जो कुछ भी आपके दिमाग को प्रभावित करता है वह आपके पाचन को भी प्रभावित कर सकता है। इस कारण तनाव का ठीक ढंग से प्रबंधन करना जरूरी है।
#5
शारीरिक गतिविधि भी है जरूरी
चलते वक्त हम सक्रिय और सीधे होते हैं, ऐसे में गुरुत्वाकर्षण हमारे सिस्टम के जरिये से भोजन को स्थानांतरित करने में मदद करता है।
इसके अलावा अन्य एक्सरसाइज हमारे पाचन तंत्र में मांसपेशियों में ज्यादा रक्त भेजती है, जिससे भोजन को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज के कारण शरीर से एंडोर्फिन नामक सुखद रसायन भी रिलीज होता है। ये न केवल तनाव से राहत दिलाता है बल्कि पाचन सहित समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।