NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दांतों को स्वस्थ रखने में रख सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर सेवन करें
    अगली खबर
    दांतों को स्वस्थ रखने में रख सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर सेवन करें

    दांतों को स्वस्थ रखने में रख सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर सेवन करें

    लेखन अंजली
    Jan 07, 2024
    10:00 am

    क्या है खबर?

    मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का मतलब सिर्फ ब्रश और फ्लॉसिंग करना ही नहीं है। इनके साथ सही खान-पान भी जरूरी है।

    इसका कारण है कि आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें मजबूत दांतों और स्वस्थ मसूड़ों में योगदान दे सकती हैं। इसके अलावा ये दांतों की सड़न को कम कर सकती हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।

    #1

    पत्तेदार सब्जियां

    पालक, केल, बथुआ और अन्य पत्तेदार सब्जियां विटामिन और कैल्शियम जैसे खनिजों से भरपूर होती हैं, जो मजबूत दांतों के लिए जरूरी हैं।

    इनमें फोलिक एसिड भी होता है, जो स्वस्थ मसूड़ों को बढ़ावा दे सकता है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार, फोलिक एसिड मसूड़ों में रक्तस्त्राव और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

    यहां जानिए पत्तेदार सब्जियों के सेवन से मिलने वाले फायदे।

    #2

    दुग्ध उत्पाद

    दूध, पनीर और दही जैसे दुग्ध उत्पाद फास्फोरस से भरपूर होते हैं, जो दांतों के इनेमल को मजबूती दे सकता है।

    विशेष रूप से पनीर का सेवन मुंह के pH स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है, जिससे दांतों की सड़न का खतरा कम हो सकता है।

    एक शोध के मुताबिक, पनीर के सेवन से प्लेग से निपटने में मदद मिल सकती है। यह दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले कार्सिनोजेनिक बैक्टीरिया से भी लड़ता है।

     #3

    पानी 

    लार की तरह पानी भी आपके दांतों से शर्करा और एसिड को धोने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फ्लोराइड होता है, जो अक्सर टूथपेस्ट और माउथवॉश में पाया जाने वाला खनिज है। ये दांतों की सड़न से भी बचाता है।

    इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना पाचन और पूरे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

    लाभ के लिए रोजाना कम से कम 8 से 12 गिलास पानी का सेवन करना आवश्यक है।

    #4

    बेरीज

    बेरीज में मैलिक एसिड यानी एक प्राकृतिक व्हाइटनर होता है, इसलिए इनका इस्तेमाल आप टूथपेस्ट की जगह भी कर सकते हैं।

    इसके अलावा बेरीज में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो प्लाक को रोकने और कैविटी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि ये अम्लीय हो सकती हैं।

    यहां जानिए तरह-तरह की बेरीज के सेवन से मिलने वाले फायदे।

    #5

    प्याज और लहसुन

    प्याज और लहसुन का सेवन भी दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    एंटी-ऑक्सीडेंट्स पत्रिका के मुताबिक, इन चीजों में सल्फर यौगिक होते हैं, जो हानिकारक मौखिक बैक्टीरिया से निपटने में मदद कर सकते हैं।

    हालांकि, अगर आप इन चीजों को इनकी गंध के कारण खाना पसंद नहीं करते हैं तो इनके लाभों के लिए इन्हें कच्चा खाने की जगह किसी न किसी व्यंजन में डालकर खाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दांतों का स्वास्थ्य
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    दांतों का स्वास्थ्य

    कई लोगों को हैं दांतों की सफाई से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई स्वास्थ्य
    चॉकलेट से भी ज्यादा दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें, दूरी बनाना होगा बेहतर लाइफस्टाइल
    उम्र से पहले बच्‍चों के दांत नहीं होंगे खराब, बस इन बातों का ध्यान रखें बच्चों की देखभाल
    दांतों की सफाई के लिए इन चार तरीकों से करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल लाइफस्टाइल

    खान-पान

    स्नैकिंग के लिए चुनें ये 5 स्वस्थ मेवे, वजन घटाने में करेंगे मदद स्वास्थ्य टिप्स
    टमाटर आइसक्रीम से लेकर ओरियो पकौड़े तक, ये हैं 2023 के वायरल हुए अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन  सोशल मीडिया
    सर्दियों के दौरान जरूर बनाकर खाएं पालक के ये 5 व्यंजन, आसान है रेसिपी  लाइफस्टाइल
    क्रिसमस पार्टी में मेहमानों को परोसें ये 5 मॉकटेल पेय, आसान है इनकी रेसिपी  क्रिसमस

    स्वास्थ्य टिप्स

    कहीं जरूरत से ज्यादा किशमिश तो नहीं खा रहे आप? इन संकेतों से लगाएं पता  खान-पान
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 मसाले वजन घटाना
    सर्दियों की ये 5 आदतें बन सकती हैं कब्ज का कारण, सुधारने की करें कोशिश पाचन
    सर्दियों के दौरान कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025