Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

'PoK खाली करे पाकिस्तान', संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पड़ोसी देश को खूब सुनाई

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा और उसे पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) तुरंत खाली करने को कहा है।

उत्तर प्रदेश: पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने डेढ़ वर्षीय बेटी को पीट-पीटकर मारा डाला

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद गुस्से में डेढ़ साल की बेटी को मार डाला।

मुंबई: जागेश्वरी इलाके के हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी, 14 निकाले गए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जागेश्वरी इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3ः15 बजे हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में आग लग गई।

22 Sep 2023
कनाडा

#NewsBytesExplainer: भारत और कनाडा के बीच तनाव से मसूर दाल के व्यापारी क्यों चिंतित? 

भारत और कनाडा के बीच तनाव कम होने के नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों ने अपने यहां से एक-दूसरे के राजनयिकों को निकाल दिया है। भारत ने तो कनाडा के नागरिकों को वीजा जारी करने पर भी अस्थायी रोक लगा दी है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे की मांग ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट के पास है।

22 Sep 2023
इंडिगो

इंडिगो की गुवाहाटी-अगरतला फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने वाला यात्री अवसादग्रस्त, कूदने को खोला था गेट

गुवाहाटी से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने वाले यात्री को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

महाराष्ट्र: गणेश उत्सव पर साड़ी पहनने से रोकने पर बच्ची ने फांसी लगाई, मौत 

महाराष्ट्र के पुणे में एक परिवार के लिए गणेश उत्सव उस समय शोक में बदल गया जब उनके घर की 13 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आंध्र प्रदेश: जेल में बंद चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द की याचिका न्याय

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा। शुक्रवार को कोर्ट ने राज्य कौशल विकास निगम (APSSDC) घोटाला मामले में उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया।

अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने पर खेल मंत्री ने रद्द किया चीन का दौरा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। ये फैसला चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ियों को प्रवेश देने से इनकार करने के बाद लिया गया है। भारत ने चीन की राजधानी बीजिंग और नई दिल्ली में आधिकारिक माध्यमों के जरिए भी चीन का विरोध शुरू किया है।

सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता और तमिलनाडु के खेल और युवा मंत्री उदयनिधि स्टालिन को नोटिस जारी किया है।

जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू और तेजस्वी को कोर्ट का समन, 4 अक्टूबर को पेशी

जमीन के बदले नौकरी मामले में शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया।

22 Sep 2023
दिल्ली

दिल्ली में ग्रीन पटाखों का भी नहीं होगा इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी मंजूरी

दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखों पर बैन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के उत्पादन और इस्तेमाल की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

22 Sep 2023
खालिस्तान

बाइडन ने G-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के सामने उठाया था निज्जर हत्याकांड का मुद्दा- रिपोर्ट

कनाडा और भारत के बीच तनाव को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य नेताओं ने G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया था।

उत्तर प्रदेश: ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर हमला करने का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले करने के मुख्य आरोपी को पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की टीम ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया।

#NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, जानें खास बातें

मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।

21 Sep 2023
बेरोजगार

वायरल वीडियो: युवकों ने बनाया 'बेरोजगारी एंथम', बोले- मेरी उमर के बेरोजगारों, जाति-धर्म के चश्मे उतारो

बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कुछ युवकों ने एक गाना बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

21 Sep 2023
हरियाणा

हरियाणा: पानीपत में परिवार को बंधक बनाकर 3 मजदूर महिलाओं के साथ गैंगरेप

हरियाणा के पानीपत में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात 1ः00 बजे 4 लोगों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 3 महिलाओं का गैंगरेप किया।

21 Sep 2023
परिसीमन

#NewsBytesExplainer: परिसीमन क्या होता है और इसका महिला आरक्षण विधेयक से क्या संबंध है?

महिला आरक्षण के लिए लाया गया 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' लोकसभा से पारित हो गया है। इसके जरिए लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

लखनऊ: पार्टी के दौरान चली गोली, छात्रा की मौत; दोस्त अस्पताल छोड़कर भागे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में बुधवार रात पार्टी के दौरान बाबू बनारसी दास (BBD) विश्वविद्यालय की छात्रा निष्ठा (23) की मौत हो गई।

21 Sep 2023
खालिस्तान

NIA ने अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमला करने वाले 10 संदिग्धों की फोटो जारी की

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के 10 संदिग्ध आरोपियों की फोटो जारी की है। NIA ने नंबर जारी कर लोगों से इन संदिग्धों के बारे में जानकारी देने की अपील की है।

भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों की संख्या कम करने को कहा, दखलअंदाजी का लगाया आरोप

भारत और कनाडा के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब भारत अपने यहां कनाडाई राजनयिकों की संख्या कम कर सकता है।

21 Sep 2023
कनाडा

खालिस्तान, निज्जर की हत्या और इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी; कैसे बिगड़ते गए भारत-कनाडा के रिश्ते?

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (21 सितंबर) भारत ने कनाडा के नागरिकों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है।

जमीन के बदले नौकरी मामला: केंद्र ने दी रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी

जमीन के बदले नौकरी मामले में केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को रेलवे के 3 बड़े अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।

21 Sep 2023
मणिपुर

मणिपुर: असम राइफल्स ने थौबल जिले में मशीन गन समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त किए

जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के थौबल जिले की हाओखोंग तलहटी से असम राइफल्स ने कई अत्याधुनिक हथियार जब्त किए।

21 Sep 2023
गुजरात

गुजरात: पाटन में ग्रामीणों ने दलित की दुकान से राशन लेने से इनकार किया 

गुजरात में पाटन जिले के कानोसन गांव में ग्रामीणों ने दलित की सरकारी दुकान से राशन लेने से मना कर दिया, जिसके बाद जिला अधिकारी ने ग्रामीणों का राशन कार्ड दूसरे गांव में स्थानांतरित किया है।

21 Sep 2023
बिहार

बिहार: जिस नदी में डूबकर मरे बच्चे, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर उसके ऊपर पुल बनाया

बिहार में मुजफ्फरपुर के मधुरपट्टी इलाके में जिस बागमती नदी में डूबकर बच्चों की मौत हुई थी, उस नदी पर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर चचरी (लकड़ी और टाट का) पुल बनाया है।

21 Sep 2023
कर्नाटक

कर्नाटक: छात्रा ने ठुकराया एकतरफा प्यार का प्रस्ताव तो युवक ने ब्लेड से गला काटा

कर्नाटक के कोलार जिले में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के गले पर उसके ही सहपाठी ने ब्लेड मार दिया।

पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगियों पर कार्रवाई, खालिस्तानियों के साथ संबंध को लेकर छापेमारी

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर राज्य स्तर पर बड़ी कार्रवाई शुरू की।

एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख निलंबित, खामियां मिलने के बाद DGCA ने की कार्रवाई

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

21 Sep 2023
कर्नाटक

कर्नाटक: अगले महीने चीन से भारत आएंगी बेंगलुरू मेट्रो की चालक-रहित 2 ट्रेनें

कर्नाटक की बेंगलुरु मेट्रो की पहली चालक-रहित 2 ट्रेनें अगले महीने अक्टूबर में चीन से आ जाएंगी। यह ट्रेन येलो लाइन पर आरवी रोड से बोम्मासंद्रा के बीच चलेगी।

21 Sep 2023
कनाडा

भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित कीं, सरकार ने सुरक्षा स्थिति को बताया कारण

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक गतिरोध चरम पर पहुंच गया है और भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।

21 Sep 2023
कनाडा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली खालिस्तानी आतंकी सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- सबको सजा मिलेगी

कनाडा में आज खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह गुल उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई थी। अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

21 Sep 2023
कनाडा

भारत-कनाडा तनाव के बीच पाकिस्तान की ISI ने खालिस्तानी समूहों से की थी मुलाकात - रिपोर्ट्स 

भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद में अब कथित तौर पर पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है।

21 Sep 2023
कनाडा

कनाडा में मारा गया खालिस्तानी आतंकवादी सुक्खा दुनेके, आपसी गैंगवार की चढ़ा बलि- रिपोर्ट्स

कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दूसरे खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह गुल उर्फ सुक्खा दुनेके की भी आपसी गैंगवार में हत्या कर दी गई।

20 Sep 2023
दिल्ली

1984 दंगे: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्‍जन कुमार 3 सिखों की हत्या के मामले में बरी 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान सुल्तानपुरी इलाके की घटना से जुड़े एक मामले में आज फैसला सुनाया।

भारत ने कनाडा में रह रहे भारतीयों से अत्यंत सावधानी बरतने को कहा, एडवाइजरी जारी की

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर दोनों देशों के संबंधों में तनाव के बीच भारत ने एडवाइजरी जारी कर कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों को सावधानी से रहने को कहा है।

कनाडा में 9 अलगाववादी संगठनों के अड्डे, आतंकियों के प्रत्यर्पण के अनुरोध को किया नजरअंदाज- अधिकारी

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

कनाडा-भारत विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या को लेकर विवाद के बीच बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। वह 24 सितंबर को ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

20 Sep 2023
बिहार

बिहार: गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने रात में केक लेकर पहुंचा युवक, परिजनों ने पहुंचा दिया अस्पताल

बिहार के छपरा में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के चक्कर में एक युवक की पिटाई हो गई। युवक रात के अंधेरे में केक लेकर उसके घर पहुंचा था, जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक को पीट दिया।