Page Loader
मुंबई: जागेश्वरी इलाके के हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी, 14 निकाले गए
मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी (प्रतीकात्मक तस्वीर) मुंबई के शॉपिंग मॉल में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

मुंबई: जागेश्वरी इलाके के हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी, 14 निकाले गए

लेखन गजेंद्र
Sep 22, 2023
05:52 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जागेश्वरी इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3ः15 बजे हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में आग लग गई। मॉल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली कराने के सभी प्रयास किए गए। करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं है। करीब 14 लोगों को मॉल से बाहर निकाला गया है।

आग

अग्निशमन दल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई अग्निशमन दल के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की 25 गाड़ियां भेजी गई हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद 14 लोगों को मॉल के अंदर से बचाया गया है। यह तीसरे श्रेणी की आग बताई जा रही है, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बता दें, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के मौके पर बाजार और मॉल में काफी भीड़ है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई के हीरा पन्ना शॉपिंग मॉल में लगी आग