NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने पर खेल मंत्री ने रद्द किया चीन का दौरा
    अगली खबर
    अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने पर खेल मंत्री ने रद्द किया चीन का दौरा
    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन दौरा रद्द कर दिया है

    अरुणाचल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने पर खेल मंत्री ने रद्द किया चीन का दौरा

    लेखन आबिद खान
    Sep 22, 2023
    04:01 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। ये फैसला चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ियों को प्रवेश देने से इनकार करने के बाद लिया गया है। भारत ने चीन की राजधानी बीजिंग और नई दिल्ली में आधिकारिक माध्यमों के जरिए भी चीन का विरोध शुरू किया है।

    बता दें कि कई बार अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद हो चुका है।

    बयान

    क्या बोला विदेश मंत्रालय? 

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हमें पता चला है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करते हुए उन्हें 19वें एशियन खेलों में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। चीन का ये कदम खेल भावना और नियमों के खिलाफ है। भारत निवास और जातीयता के स्थान पर किसी भी भेदभाव को खारिज करता है। विरोध के तौर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना दौरा रद्द कर दिया है।"

    मामला

    क्या है मामला?

    इस समय चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल का आयोजन हो रहा है। भारत की अलग-अलग टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।

    भारतीय वूशु टीम में अरुणाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें वीजा देने से चीन ने इनकार कर दिया था। इस वजह से ये तीनों टीम के साथ हांगझोऊ रवाना नहीं हो सके।

    खबर है कि चीन ने इन तीनों खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने ठुकरा दिया।

    चीन

    पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है चीन

    ये पहली बार नहीं है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को वीजा जारी नहीं किया है। हाल ही में चीन में हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में भी भारत ने अपनी वूशु टीम भेजनी चाही थी, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के यही 3 खिलाड़ी शामिल थे।

    चीन ने टीम के बाकी सदस्यों को तो सामान्य वीजा जारी किया, लेकिन इन तीन खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा जारी किया था।

    इसके बाद भारत ने पूरी टीम ही एयरपोर्ट से वापस बुला ली थी।

    एशियाई खेल

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    19वें एशियाई खेलों का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। इस बार भारतीय दल के कुल 655 खिलाड़ी, 41 अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम भी पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रही हैं।

    2018 में भारत ने इस स्पर्धा में 70 पदक जीते थे। एशियाई खेलों का पहली बार आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में साल 1951 में हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरुणाचल प्रदेश
    चीन समाचार
    अनुराग ठाकुर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार

    अरुणाचल प्रदेश

    अरुणाचल प्रदेश: भारत-चीन बार्डर के पास से लापता हुए दो युवक, सर्च अभियान जारी भारत-चीन सीमा
    अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तलाशी और बचाव अभियान शुरू भारतीय सेना
    अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों समेत पांच सैनिकों की मौत भारतीय सेना
    अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर खाक रसोई गैस

    चीन समाचार

    चीन: खेलने के लिए लाई गई रबर की बत्तखों को निगल गया कुत्ता, ऑपरेशन से निकलीं बाहर चीनी मीडिया
    लद्दाख: चीन को जवाब देने की तैयारी, LAC से महज 35 किलोमीटर दूर एयरबेस बनाया जाएगा लद्दाख
    लद्दाख में राहुल गांधी बोले- चीन ने ली हिंदुस्तान की जमीन, झूठ बोल रहे मोदी राहुल गांधी
    भारत 2030 तक सबसे बड़ी कामकाजी आयु वाली आबादी में से एक होगा- मैकिंजी अर्थव्यवस्था समाचार

    अनुराग ठाकुर

    सरकार की भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने की तैयारी, 76,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी नरेंद्र मोदी
    हेट स्पीच मामले में कार्रवाई के लिए तीन महीने में फैसला करे हाई कोर्ट- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार हिमंत बिस्वा सरमा
    मुस्कुरा कर दिया गया नफरती भाषण अपराध नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025