NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन पर हमला: अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
    अगली खबर
    यूक्रेन पर हमला: अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
    अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

    यूक्रेन पर हमला: अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 25, 2022
    10:19 am

    क्या है खबर?

    यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने के लिए रूस की दुनियाभर में निंदा हो रही है। अमेरिका, कनाडा, जापान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने उस पर प्रतिबंधों का भी ऐलान कर दिया है।

    गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के साथ समर्थन जताते हुए रूस पर नई पाबंदियों का ऐलान किया।

    उन्होंने कहा कि इससे रूस का अंतरराष्ट्रीय कारोबार सीमित हो जाएगा और व्लादिमीर पुतिन के करीबी लोग इससे प्रभावित होंगे।

    बयान

    पुतिन और उनका देश नतीजे भुगतेगा- बाइडन

    व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में बाइडन ने व्लादिमीर पुतिन को आक्रमणकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध का चुनाव किया है। अब वो और उनका देश इसके नतीजे भुगतेंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नए प्रतिबंध रूस के सबसे बड़े बैंक समेत चार बैंकों को निशाना बनाएंगे, जिनके पास एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। इसका मतलब है कि इन बैंकों की अमेरिका में स्थित सारी संपत्ति फ्रीज कर दी जाएगी।

    जानकारी

    पुतिन पर भी लगाए जा सकते हैं प्रतिबंध

    बाइडन ने कहा कि इन प्रतिबंधों का असर पुतिन के करीबी अमीरों पर भी पड़ेगा। ताजा प्रतिबंधों में रूसी राष्ट्रपति को सीधा निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन बाइडन ने कहा कि पुतिन पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है।

    जानकारी

    अमेरिका ने लगाए ये नए प्रतिबंध

    व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, रूस के सबसे बड़े बैंक सर्बैंक को अमेरिकी डॉलर में लेनदेन करने से रोक दिया गया है। साथ ही रूस की सुरक्षा, उड्डयन और नौसेना के लिए संवेदनशील तकनीक के आयात को सीमित कर दिया गया है।

    कई लोगों और कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है। बेलारूस स्थित दो बैंकों पर भी जुर्माने का ऐलान किया गया है, जो हमले कर रही सेना के लिए इंतजाम कर रहे हैं।

    रूस पर पाबंदियां

    कनाडा, इंग्लैंड और यूरोपीय संघ भी कर पाबंदियों का ऐलान

    अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ और इंग्लैंड ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत कर दी है।

    इंग्लैंड ने रूस के कई बैंकों, कंपनियों और अमीरों पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही रूस की राष्ट्रीय एयरलाइन एयरोफ्लोट को अपने एयरस्पेस में प्रतिबंधित कर दिया है।

    कनाडा ने भी यूक्रेन पर आक्रमण की आलोचना करते हुए रूस के बैंकों, कंपनियों और अमीरों पर नए प्रतिबंध घोषित किए हैं। कनाडा ने पूर्वी यूरोप में सैनिकों की तैनाती का भी ऐलान किया है।

    जानकारी

    जापान, ऑस्ट्रेलिया और ताइवान ने भी किया ऐलान

    इनके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, जापान और ताइवान ने भी कहा है कि वो रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे।

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा कि वो रूसी नेताओं और अमीरों के खिलाफ प्रतिबंध का दायरा बढ़ाएंगे।

    इसी तरह जापान ने सैन्य उपकरण निर्यात समेत तीन क्षेत्रों में रूस पर पाबंदी का ऐलान किया है। वह कई रूसी बैंकों की संपत्ति भी फ्रीज करेगा।

    ताइवान ने भी प्रतिबंधों का ऐलान किया है, लेकिन उसने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

    यूक्रेन युद्ध

    युद्ध के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव गुरुवार सुबह युद्ध में तब्दील हो गया है। हालांकि, रूस ने इसे सैन्य अभियान का नाम दिया है।

    रूस की सेना ने पहले दिन यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई प्रमुख शहरों में उसके सैन्य ठिकानों पर हमला बोला है।

    इस बीच यूक्रेन की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। पहले दिन 150 से अधिक सैनिकों और लोगों की मौत होने की सूचना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    कोरोना: दुनिया में लगातार दूसरे दिन 10 लाख से अधिक मामले, कई देशों में टूटा रिकॉर्ड फ्रांस
    क्या कोरोना के ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है फ्रांस में मिला 46 म्यूटेंट वाला IHU वेरिएंट? भारत की खबरें
    अमेरिका में ओमिक्रॉन का कहर, एक दिन में 10 लाख से अधिक नए मामले कोरोना वायरस
    क्या है कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में लॉन्च हुई एंटी-वायरल दवा 'मोलनुपिरावीर' की खासियत? भारत की खबरें

    रूस समाचार

    कई देशों की सरकारों को परेशान करने वाला REvil रैंसमवेयर क्या है? मालवेयर
    रूस-यूक्रेन तनाव: UK का यूरोप में सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का ऐलान यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यूक्रेन संकट: पूर्वी यूरोप में 3,000 सैनिक तैनात करेगा अमेरिका, रूस ने बताया विनाशकारी कदम अमेरिका
    रूस के साथ जारी तनाव के बीच बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा अमेरिका

    यूक्रेन

    ट्रम्प को पद से हटाने की हो रही तैयारी, जानें क्यों और क्या है इसकी प्रक्रिया रूस समाचार
    फिनलैंड की सना मरीन बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, मात्र 34 साल है उम्र फिनलैंड
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, अब आगे क्या? अमेरिका
    ईरान: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ यूक्रेनियन एयरलाइंस का विमान, 176 लोगों की मौत ईरान

    व्लादिमीर पुतिन

    BRICS देशों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा चीन समाचार
    मोदी और ट्रंप की मुलाकात के अलावा G20 समिट की बड़ी बातों पर एक नजर भारत की खबरें
    पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल मंजूर नहीं पाकिस्तान समाचार
    मलेशियाई प्रधानमंत्री के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने उठाया जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025