NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अस्थिर हो रही दुनिया, बढ़ रही वैश्विक ताकतों के बीच संघर्ष की आशंका- शीर्ष अमेरिकी जनरल
    अगली खबर
    अस्थिर हो रही दुनिया, बढ़ रही वैश्विक ताकतों के बीच संघर्ष की आशंका- शीर्ष अमेरिकी जनरल
    बढ़ रही वैश्विक ताकतों के बीच संघर्ष की आशंका- शीर्ष अमेरिकी जनरल

    अस्थिर हो रही दुनिया, बढ़ रही वैश्विक ताकतों के बीच संघर्ष की आशंका- शीर्ष अमेरिकी जनरल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 06, 2022
    10:20 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के शीर्ष जनरल ने कहा है कि दुनिया पहले के मुकाबले ज्यादा अस्थिर हो रही है और बड़ी वैश्विक ताकतों के बीच संघर्ष की आशंका बढ़ रही है।

    कांग्रेस की एक समिति के सामने बोलते हुए ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिली ने कहा कि अमेरिका यूरोप में सुरक्षा और शांति पर अब तक का सबसे बड़ा खतरा देख रहा है। यूक्रेन युद्ध यूरोपीय और वैश्विक शांति और स्थिरता को कमजोर कर सकता है।

    बयान

    चीन और रूस का सामना कर रहा है अमेरिका- जनरल

    जनरल मिली ने कहा, "अब हम रूस और चीन, दो वैश्विक ताकतों का सामना कर रहे हैं, जिनके पास बड़ी सैन्य ताकत है और दोनों ही वैश्विक व्यवस्था पर आधारित नियमों को बदलने का इरादा रखते हैं। हम एक ऐसी दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं, जो ज्यादा अस्थिर हो रही है। वैश्विक ताकतों के बीच बड़े संघर्ष की आशंका लगातार बढ़ रही है।"

    उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।

    बयान

    केवल अमेरिकी सेना की तैनाती रोक सकती थी युद्ध- मिली

    कई सांसदों ने मिली से पूछा कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रोकने में अमेरिका के प्रयास कमजोर साबित हुए हैं?

    इसके जवाब में उन्होंने कहा कि केवल अमेरिकी सेना के यूक्रेन में मौजूद होने पर ही इस हमले को रोका जा सकता था और अगर सेना भेजने का कोई प्रस्ताव आता तो वो इसका विरोध करते।

    उन्होंने कहा कि पुतिन लंबे समय से इस युद्ध की योजना बना रहे थे।

    आर्थिक प्रतिबंध

    मिली बोले- प्रतिबंधों ने तोड़ी रूस की कमर

    अमेरिकी जनरल ने यह भी कहा कि हमलों को रोकने के मामले में प्रतिबंधों का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है, लेकिन युद्ध के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते रूस को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

    मिली ने कहा, "प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस को हमले की भारी कीमत चुकाने पर मजबूर करना था। निर्यात नियंत्रण के साथ ये प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ रहे हैं।"

    बता दें, अमेरिका रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।

    जानकारी

    यूक्रेन को 100 मिलियन डॉलर की मदद देगा अमेरिका

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को 100 मिलियन डॉलर की मदद देगा। हथियारों, उपकरणों और दूसरी आपूर्ति की यह छठी अमेरिकी खेप होगी और अब तक अमेरिका यूक्रेन को 1.7 बिलियन डॉलर की सहायता दे चुका है।

    जानकारी

    यूक्रेन ने की रूस पर और प्रतिबंध लगाने की मांग

    युद्ध शुरू होने के कुछ दिनों बाद तक रूसी सेना के कब्जे में रहे इलाकों में आम नागरिकों की हत्या के सबूत सामने आने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस पर और प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि अब यह अहम मौका है और सबसे पहले पश्चिमी देशों को आगे आना चाहिए। बुचा में हुए नरसंहार के बाद रूस के खिलाफ युद्ध अपराध के लिए लगने वाले प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अमेरिका
    रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    चीन समाचार

    दुनिया-जहां: कजाकिस्तान में आजादी के बाद की सबसे भीषण हिंसा, क्या है इसका कारण? रूस समाचार
    भारत-चीन सीमा विवाद: बेनतीजा रही 14वें दौर की बैठक, दोबारा जल्द मिलेंगे दोनों पक्ष भारत-चीन सीमा
    'नकली' सूरज के बाद चीन ने बनाया अपना 'नकली' चांद, करेंगे अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोग चांद
    चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर किया भारतीय युवक का अपहरण- भाजपा सांसद अरुणाचल प्रदेश

    अमेरिका

    यूक्रेन सीमा से 20 किलोमीटर दूरी तक आई रूसी सेना, सैनिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ी रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन तनाव का भारतीय बाजार और लोगों पर क्या असर पड़ेगा? भारत की खबरें
    रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत की 'स्वतंत्र स्थिति' का स्वागत किया रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: सैन्य क्षमताओं के मामले में रूस और यूक्रेन में से कौन है अधिक मजबूत? रूस समाचार

    रूस समाचार

    यूक्रेन के सिस्टम्स में मिला कैडीवाइपर मालवेयर, ऐसे पहुंचा सकता है नुकसान मालवेयर
    कीव की तरफ तेजी से नहीं बढ़ पाएगी रूस की सेना, ये हैं वजहें यूक्रेन
    यूक्रेन में फ्री कॉलिंग का विकल्प दे रही है माइक्रोसॉफ्ट, स्काइप की मदद से मिलेगी राहत माइक्रोसॉफ्ट
    यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ? पोलैंड

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन-रूस के बीच तैयार हुआ शांति समझौते का मसौदा, जानें इसके अहम बिंदु रूस समाचार
    युद्ध के दौरान अब तक कितने यूक्रेनी और रूसी मारे गए? रूस समाचार
    यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं 15-20 भारतीय, निकालने के प्रयास जारी- सरकार रूस समाचार
    रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के एयरस्पेस को सुरक्षित करने वाली MANPADS क्या है? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025