NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / युद्ध के दौरान अब तक कितने यूक्रेनी और रूसी मारे गए?
    अगली खबर
    युद्ध के दौरान अब तक कितने यूक्रेनी और रूसी मारे गए?
    युद्ध के दौरान अब तक कितने यूक्रेनी और रूसी मारे गए?

    युद्ध के दौरान अब तक कितने यूक्रेनी और रूसी मारे गए?

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 17, 2022
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    लगभग तीन हफ्ते बाद भी रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है और रूस यूक्रेन के शहरों पर लगातार हमले कर रहा है।

    इस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सैकड़ों सैनिक और आम नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा 30 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने अन्य यूरोपीय देशों में शरण भी ली है।

    आइए जानते हैं कि विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध में किस पक्ष के कितने लोग मारे गए हैं।

    रूस

    रूस के कितने सैनिक मारे गए हैं?

    अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, युद्ध में अब तक लगभग 7,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं और लगभग 14,000 घायल हुए हैं।

    वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक रूस के 13,800 सैनिक मारे जा चुके हैं और 600 को पकड़ा गया है।

    इन दोनों दावों के विपरीत रूस ने 2 मार्च को युद्ध में अपने 498 सैनिक मारे जाने और 1,597 सैनिकों के घायल होने का दावा किया था। इसके बाद उसने कोई सूचना नहीं जारी की।

    यूक्रेन

    यू्क्रेन के कितने सैनिक मारे गए हैं?

    अमेरिका ने अभी तक के युद्ध में यूक्रेन के 2,000 से 4,000 सैनिकों के मारे जाने का अनुमान लगाया है, वहीं रूस ने 2 मार्च के अपने बयान में दावा किया था कि यूक्रेन के 2,870 सैनिक मारे जा चुके हैं और 3,700 से अधिक घायल हुए हैं।

    रूस के इन दावों के विपरीत यूक्रेन का कहना है कि 12 मार्च तक के युद्ध में उसके 1,300 सैनिक मारे गए थे।

    आम नागरिक

    युद्ध में कितने आम यूक्रेनी मारे गए?

    आम नागरिकों की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र (UN) ने रूस के हमलों में 700 से अधिक आम यूक्रेनियों के मारे जाने की बात कही है। हालांकि इसके साथ ही उसने कहा है कि ये आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है क्योंकि भीषण युद्ध के कारण वो डाटा इकट्ठा नहीं कर पा रहा है।

    यूक्रेन ने मारियुपोल और खारकीव में ही 3,000 नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है। इन दोनों शहरों पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं।

    जानकारी

    दुश्मन के नुकसान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं युद्धग्रस्त देश

    मौत के इन सभी आंकड़ों को संदेह के साथ देखे जाने की जरूरत है क्योंकि युद्ध के दौरान मानसिक बढ़त हासिल करने के लिए युद्धग्रस्त देश अपनी मौतों को कम बताते हैं और दूसरे पक्ष के नुकसान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश सकते हैं।

    युद्ध

    यूक्रेन-रूस युद्ध में क्या हो रहा है?

    आज यूक्रेन-रूस युद्ध का 22वां दिन है और कई यूक्रेनी शहरों पर अभी भी रूस के हमले जारी हैं।

    अभी तक रूस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है, लेकिन यूक्रेन को जरूर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में बड़ी जीत मिली है और ICJ ने रूस को तुरंत हमले रोकने को कहा है।

    रूस ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव को वापस यूक्रेन को सौंप दिया है। इसके बदले यूक्रेन ने नौ रूसी सैनिकों को रिहा किया है।

    शांति समझौता

    दोनों देशों के बीच शांति वार्ता भी जारी, समझौते का मसौदा तैयार

    दोनों देशों के बीच शांति वार्ता भी निर्णायक मोड पर पहुंच गई है और उन्होंने शांति समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है।

    15 बिंदु के इस मसौदे के अनुसार, पश्चिमी देशों और रूस के बीच तटस्थ रहने का वादा करते हुए यूक्रेन को नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) के साथ जुड़ने के अपने इरादों को छोड़ना होगा।

    इसके अलावा उसे अन्य किसी देश को अपने यहां सैन्य अड़्डा नहीं बनाने देने का वादा करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रूस समाचार

    NATO ने यूक्रेन के ऊपर 'नो-फ्लाई जोन' घोषित करने से क्यों किया इनकार? NATO
    रूस-यूक्रेन युद्ध: 13,300 भारतीयों की हुई वापसी, फंसे हुए छात्रों को घर में रहने की सलाह विदेश मंत्रालय
    राष्ट्रपति पुतिन की चेतावनी, बोले- यूक्रेन पर 'नो-फ्लाई जोन' का प्रयास युद्ध माना जाएगा व्लादिमीर पुतिन
    युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के लगभग 15 लाख नागरिकों ने छोड़ा देश यूक्रेन

    यूक्रेन

    ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना रूस समाचार
    यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस से मांग- सार्थक बातचीत के लिए शहरों पर बमबारी बंद करे रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: खारकीव में घुसे रूसी पैराट्रूपर, स्थानीय बलों के साथ लड़ाई जारी रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: क्या होता है नो-फ्लाई जोन और क्यों इसे लागू नहीं किया जा रहा? अमेरिका

    यूक्रेन युद्ध

    आज यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    यूक्रेन युद्ध: लोगों को निकलने देने के लिए रूस का कीव समेत चार शहरों में सीजफायर रूस समाचार
    क्या होता है मानवीय कॉरिडोर जिसका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किया जा रहा इस्तेमाल? भारत की खबरें
    भारतीय डॉक्टर ने अपने पालतू जगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन छोड़ने से किया इनकार रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025