केफिर क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे
क्या है खबर?
कई देशों में एक मुख्य पेय, केफिर एक फर्मेन्ट (fermented) और कार्बोनेटेड डेयरी पेय है, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
दुनियाभर के कई न्यूट्रिशियनिस्ट और डॉक्टर्स मानते हैं कि इस पेय को नियमित रूप से दो से चार हफ्ते तक पीने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
चलिए फिर आज हम आपको इस अनोखे पेय के फायदों से परिचित कराते हैं, जो इसे इतना लोकप्रिय बनाते हैं।
#1
आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार
केफिर में उच्च प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे दही का एक स्वस्थ विकल्प मानते हैं।
ये प्रोबायोटिक्स आंत से संबंधित कई बीमारियों का खतरा कम करने में सक्षम होते हैं।
इसके अतिरिक्त, इस पेय के नियमित सेवन से एसिडिटी, सूजन, एसिड रिफ्लक्स, अपच और पेट फूलने जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी दूर बनी रहती है।
#2
हृदय को स्वस्थ रखने में है सक्षम
केफिर पर कई अध्ययन हुए हैं जिनमें इस बात जिक्र मिला कि इस पेय का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर और सीरम ट्राईसिलेग्लिसरॉल को कम करने में काफी सहायक है।
ये दो वसा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जो धमनियों में जमकर हृदय रोग का खतरा उत्पन्न करती हैं।
इसके अलावा, केफिर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकता है, जो हृदय के जोखिम बढ़ाने का मुख्य कारण बन सकता है।
#3
हडि्डयों को मजबूती देने में सहायक
केफिर में न सिर्फ कैल्शियम, बल्कि विटामिन-K2 भी होता है और ये दोनों ही हमारी हड्डियों मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
इन दो पोषक तत्वों का नियमित सेवन आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाए रखने में मदद कर सकता है। इससे आपकी हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं।
लगभग 100 ग्राम केफिर में 20 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो दैनिक सेवन मूल्य का 20 प्रतिशत है।
#4
कैंसर से कर सकता है बचाव
चूहों पर हुए एक अध्ययन के अनुसार, केफिर ने उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया और कैंसर के खिलाफ प्रभावशीलता प्रदर्शित की।
एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि इसके अर्क ने मानव स्तन कैंसर कोशिकाओं की संख्या में 56 प्रतिशत तक कमी भी उत्पन्न की है।
केफिर में मौजूद प्रोटीन और पॉलीसेकेराइड समेत बायोएक्टिव सीधे कैंसर की कोशिकाओं के खिलाफ कार्य कर सकते हैं और उनके विकास चक्र को बाधित कर सकते हैं।
#5
त्वचा के लिए भी है लाभदायक
केफिर को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनी रह सकती है।
प्रोबायोटिक पेय त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासों के निशान, जलने के निशान और यहां तक कि एक्जिमा को भी ठीक कर सकती है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा पर विभिन्न हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं।
अगर आप अपनी त्वचा को पोषित करना चाहते हैं तो रोजाना केफिर का सेवन करें।