
गुर्दे की पथरी से परेशान हैं? राहत पाने के लिए इन 5 योगासनों का करें अभ्यास
क्या है खबर?
गुर्दे (किडनी) की पथरी होना सबसे आम स्वास्थ्य परेशानियों में से एक है और यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है।
यह समस्या हमारी खराब जीवनशैली, गलत खान-पान, कम पानी का सेवन, शरीर का अधिक वजन और पाचन संबंधी समस्याओं का ही परिणाम है।
हालांकि, रोजाना कुछ योगासन करके आपको गुर्दे की पथरी से राहत मिल सकती है।
आइए आज इससे जुड़े कुछ योगासन और उनके अभ्यास के तरीके जानते हैं।
#1
भुजंगासन
सबसे पहले योगा मैट पर दोनों हाथों को कंधों के पास रखकर पेट के बल लेट जाएं।
अब शरीर का वजन दोनों हथेलियों पर डालते हुए सिर को उठाकर पीठ की तरफ खींचें।
इस दौरान सिर को पीछे की तरफ खीचें और छाती को आगे की तरफ निकालें।
यह योग मुद्रा गुर्दे के कार्यों को अनुकूलित करती है और गुर्दे की समस्याओं को रोकने में मदद करती है।
#2
उष्ट्रासन
सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और फिर घुटनों के बल ही खड़े हो जाएं।
अब सामान्य रूप से सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें और दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।
इस मुद्रा में 2-3 मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। ऐसा करने से किडनी डिटॉक्स हो सकती है।
उष्ट्रासन का अभ्यास करते वक्त ये सावधानियां जरूर बरती जानी चाहिए।
#3
पवनमुक्तासन
सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और फिर दोनों पैरों को धीरे-धीरे घुटनों से मोड़ते हुए छाती के पास ले आएं।
अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखते हुए उंगलियों को आपस में कस लें।
इसके बाद सिर और कंधों को जमीन से उठाते हुए नाक को दोनों घुटनों को बीच लगाने की कोशिश करें।
यह योगासन पथरी समेत कई अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।
#4
धनुरासन
धनुरासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अब दोनों घुटनों को पीठ की तरफ मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़ने की कोशिश करें।
इसके बाद सांस लेते हुए पूरे शरीर को इस प्रकार ऊपर उठाने की कोशिश करें कि शरीर का आकार धनुष के समान लगे।
यह आपके गुर्दे की मांसपेशियों और कार्यों को मजबूत करता है, जिससे आपको राहत मिलती है।
#5
उत्तानपादासन
सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सावधान मुद्रा में लेट जाएं और फिर अपनी दोनों आंखों को बंद कर लें।
अब सांस भरते हुए दोनों पैरों को एक साथ ऊपर की तरफ उठाएं और 30 डिग्री का कोण बनाएं।
कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे आंखें खोलें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं।
गुर्दे की पथरी से राहत पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे भी आजमाए जा सकते हैं।