NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व किडनी दिवस: गुर्दे की पथरी से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे 
    अगली खबर
    विश्व किडनी दिवस: गुर्दे की पथरी से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे 
    किडनी स्टोन की समस्या से राहत पाने के घरेलू नुस्खे

    विश्व किडनी दिवस: गुर्दे की पथरी से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे 

    लेखन गौसिया
    Mar 09, 2023
    11:18 am

    क्या है खबर?

    लगातार खराब जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसमें किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी की समस्या भी शामिल है।

    आज के समय में गुर्दे की पथरी होना एक आम समस्या हो गई है, लेकिन इससे पीड़ित व्यक्ति को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    आइए आज इस समस्या से बचाव के लिए 5 असरदार घरेलू नुस्खे जानते हैं।

    #1

    तुलसी का रस है मददगार

    तुलसी के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट और कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इनसे पाचन और सूजन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती हैं।

    इस रस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही किडनी स्टोन के विकास के जोखिम को रोकने में मदद करता है।

    लाभ के लिए पानी, तुलसी की पत्तियां और शहद को एक साथ मिलाकर उबालें और फिर इस रस को छानकर सुबह के समय पीएं।

    #2

    अनार का रस आएगा काम

    अनार के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से स्टोन और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे किडनी का स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है और यह किडनी स्टोन की समस्या को विकसित होने से भी रोकता है।

    इसके अलावा यह आपको हाइड्रेटेड भी रखता है और डायरिया और अल्सर जैसी समस्याओं का इलाज करने में भी काफी हद तक मददगार है।

    #3

    कुल्थी दाल भी है प्रभावी

    कुल्थी की दाल को हॉर्स ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। यह देखने में मसूर की दाल की तरह लगती है।

    इस दाल में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन-B, कैल्शियम, स्टेरॉयड, प्रोटीन, आयरन, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनाइड्स किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

    किडनी स्टोन को कम करने या उन्हें फिर से विकसित होने से रोकने के लिए कुल्थी का सूप जरूर पीएं।

    #4

    सेब का सिरका है सहायक

    सेब के सिरके में एसिटिक एसिड मौजूद होता है। यह किडनी स्टोन को कम करने में मदद करता है।

    इसमें मौजूद विटामिन B और C की उच्च मात्रा किडनी के स्वास्थ्य की देखभाल करने और सिस्टम से अशुद्धियों को दूर करने में भी मदद करता है।

    इसके अलावा यह स्टोन के कारण होने वाले दर्द को शांत करने में भी सहायक है।

    लाभ के लिए 2 चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीएं।

    #5

    नींबू का रस और शहद भी है प्रभावी

    नींबू साइट्रेट नामक रसायन से भरपूर होता है। यह कैल्शियम स्टोन को बनने से रोक सकता है और छोटे स्टोन को आसानी से निकालने में मदद करता है।

    इसके साथ ही इसमें विटामिन C मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बैक्टीरिया के विकास को रोकता है।

    लाभ के लिए रोजाना सुबह शहद में नींबू का रस मिलाकर पीएं। इससे किडनी स्टोन जल्दी घुल जाएगी और इस समस्या से होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    स्वास्थ्य

    ट्यूबरकुलोसिस क्या है? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    सकारात्मकता के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    साइटिका: जानिए पीठ की समस्या के कारण, लक्षण और बचाव बीमारियों से बचाव
    निमोनिया क्या है? जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज  बीमारियों से बचाव

    घरेलू नुस्खे

    अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल
    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद
    हेयरलाइन फ्रैक्चर: जानिए इसके कारण, इलाज और घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    लाल पत्ता गोभी को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान

    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान श्रद्धा कपूर
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: भारत की 5 सफल महिला उद्यमी, जिन्होंने बनाई खुद की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    चिपचिपे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की समस्या
    पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025