NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वजन घटाने में कारगर हैं ये 5 भारतीय व्यंजन, खाने में भी होते हैं स्वादिष्ट 
    अगली खबर
    वजन घटाने में कारगर हैं ये 5 भारतीय व्यंजन, खाने में भी होते हैं स्वादिष्ट 

    वजन घटाने में कारगर हैं ये 5 भारतीय व्यंजन, खाने में भी होते हैं स्वादिष्ट 

    लेखन सयाली
    Mar 04, 2024
    07:41 pm

    क्या है खबर?

    शरीर के बढ़ते मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए वजन घटाना जरूरी हो जाता है।

    वजन कम करने के दौरान सही भोजन करना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने के साथ-साथ सही डाइट लेना आपको जल्दी पतला करने में मदद कर सकता है।

    हालांकि, इसके लिए जरूरी नहीं कि आप विदेशी चीजें ही खाएं। भारत के ये 5 व्यंजन खाने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

    #1

    इडली

    वजन घटाने के लिए सबसे बढ़िया डिश इडली है। यह दक्षिण भारत का बेहद लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे बनना आसान होता है। इसे उड़द की दाल या चावल से बनाया जाता है।

    इसमें प्री-बायोटिक होते हैं, जो मोटापे को कम करते हैं। आप अपने सुबह के नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं।

    यह आपके पेट को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करती है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

    #2

    अंकुरित सलाद 

    अंकुरित सलाद खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होता है, जिस वजह से इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

    यह पेट की चर्बी को कम करता है। आप अंकुरित चना, मूंग दाल, छोले या अन्य दालें खा सकते है।

    कटी हुई सब्जियों के साथ अंकुरित सलाद खाने से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे सूजन और वसा संचय कम होता है।

    #3

    चीला 

    बेसन या मूंग दाल से बना चीला एक पारंपरिक व्यंजन है। इससे आपकी डाइट में प्रोटीन का सेवन बढ़ जाएगा और आप दिन भर ऊर्जावान रहेंगे।

    चीला की रेसिपी बेहद आसान होती है। बेसन में मनपसंद सब्जियां, नमक और पानी डालकर इसे मिला लें और एक पैन में घी गर्म करके इस बैटर को फैलाएं। पक जानें पर इसे प्लेट में निकाल लें।

    चीले को बाजार से खरीदी गई चटनी या सॉस के साथ खाने से बचें।

    #4

    ओट्स 

    ओट्स वजन घटाने के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं। ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस करवाते हैं, जिससे ज्यादा भूख नहीं लगती।

    इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। आप ओट्स को रातभर भिगो कर दूध के साथ खा सकते हैं।

    मसाला ओट्स भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं क्योंकि इनका स्वाद चटपटा होता है। आप ओट्स का सेवन नाश्ते या खाने के तौर पर बिना मोटापे की चिंता किए कर सकते हैं।

    #5

    मसाला छाछ 

    छाछ पीना हमें वजन कम करने में सहायता कर सकता है। छाछ प्रोटीन, विटामिन और कई खनिजों से भरपूर होती है, जबकि इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा कम होती है।

    छाछ पीने से लोग हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रहते हैं। इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, जिससे जंक फूड खाने से बचा जा सकता है।

    एक ब्लेंडर में दही, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, पुदीना, जीरा पाउडर और कला नमक डालकर उसे पीसकर छाछ बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम
    कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक  मौनी रॉय
    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी

    खान-पान

    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  स्वास्थ्य
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं अलग-अलग तरह के ढोकले, जानिए 5 रेसिपी रेसिपी
     इन 5 चीजों को भिगोकर खाने से मिल सकते हैं अधिकतम लाभ लाइफस्टाइल
    बदलते मौसम के दौरान बीमारियों से सुरक्षित रहना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये चीजें लाइफस्टाइल

    डाइट

    वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 आटे, मिलेगा फायदा वजन घटाना
    मधुमेह के अनुकूल हैं ये 5 सब्जियां, आज ही डाइट में करें शामिल  मधुमेह
    जन्मदिन विशेष: सयानी गुप्ता फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान का करती हैं पालन बॉलीवुड समाचार
    रकुल प्रीत सिंह जैसा फिगर चाहती हैं? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान रकुल प्रीत सिंह

    वजन घटाना

    मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ मेटाबॉलिज्म
    गर्भावस्था के बाद पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम के लिए अपनाएं ये 5 तरीके महिलाओं के लिए टिप्स
    शरीर के निचले हिस्से के लिए फायदेमंद हैं ये व्यायाम, महिलाएं दिनचर्या में करें शामिल एक्सरसाइज
    क्या है 30-30-30 नियम, जो हो सकता है वजन घटाने में प्रभावी? एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025