NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
    मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ (तस्वीर: फ्रीपिक)

    मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ

    लेखन अंजली
    Oct 07, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    जब वजन घटाने की बात आती है तो मेटाबॉलिज्म एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    हालांकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। यह विभिन्न आनुवंशिक कारकों पर भी निर्भर करता है।

    इसके कारण वजन बढ़ने लगता है क्योंकि शरीर अधिक कैलोरी जलाने में असमर्थ होता है और वसा जमा हो जाती है।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    भीगे बादाम

    अगर अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम से करते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है।

    बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो ऊर्जा मेटाबॉलिज्म में शामिल होता है। यह लाइपेज सहित विभिन्न एंजाइम भी जारी करता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

    लाभ के लिए रोजाना 3-5 भीगे बादाम का सेवन करें।

    यहां जानिए भीगे बादाम खाने से मिलने वाले फायदे।

    #2

    गर्म पानी

    हर घंटे एक गिलास गर्म पानी पीने से भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है।

    अगर आप वजन कम करने की योजना बना रहे हैं तो इस उपाय को आजमाएं।

    साल 2003 के एक अध्ययन में पाया गया कि ठंडा पानी पीने के बजाय गर्म पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

    शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि भोजन से 30 मिनट पहले 500 मिलीलीटर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    #3

    अदरक

    अदरक भी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में कारगर है।

    अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें, फिर चाहें इसका सेवन आप किसी भी तरह से करें क्योंकि यह आपके शरीर का तापमान और मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ा सकता है। इसके अतिरिक्त इससे भूख का स्तर भी कम हो जाता है।

    कई शोध के अनुसार, भोजन के साथ अदरक वाला गर्म पानी पीने से 43 कैलोरी अधिक बर्न करने में मदद मिल सकती है।

    #4

    दालचीनी

    ग्रीन टी में एक चुटकी दालचीनी मिलाने से शरीर को न सिर्फ भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिल सकते हैं, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक है।

    एक अध्ययन के अनुसार, दालचीनी में मौजूद सिनामाल्डिहाइड नामक एक आवश्यक तेल वसा जलाने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त दोपहर के भोजन के बाद इलायची वाली चाय पीने से भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है। यह पाचन में भी सुधार करती है।

    #5

    काली मिर्च

    काली मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक रसायन होता है, जो आपके शरीर में कैलोरी जलाने की दर को बढ़ा सकता है, जिससे मेटाबॉल्जिम को भी बढ़ावा मिलता है।

    कैप्साइसिन भूख को कम करने की क्षमता भी नियंत्रित करता है। यही वजह है कि काली मिर्च से युक्त भोजन आपको तृप्ति का अहसास देते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं।

    एक अध्ययन के अनुसार, काली मिर्च की जरा-सी मात्रा कैलोरी की खपत को कम करने में मदद करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    मेटाबॉलिज्म

    ताज़ा खबरें

    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर

    वजन घटाना

    टमाटर का सूप पीने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे डाइट
    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल मुक्केबाज़ी
    ओटमील के पानी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य टिप्स
    एक हफ्ते में तीन किलो वजन घटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स खान-पान

    मेटाबॉलिज्म

    हाइपोथायरायडिज्म के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ खान-पान
    लिप ऑग्मेंटेशन क्या है? विशेषज्ञ से जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स रेसिपी
    सुबह के समय खाली पेट इन 5 पेय का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025