NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्भावस्था के बाद पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    गर्भावस्था के बाद पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    गर्भावस्था के बाद घटाएं पेट की अतिरिक्त चर्बी (तस्वीर: फ्रीपिक)

    गर्भावस्था के बाद पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Oct 12, 2023
    10:02 am

    क्या है खबर?

    गर्भाशय चिकनी मांसपेशियों से बना होता है और गर्भावस्था के बढ़ते हफ्तों के साथ इसका आकार बढ़ता जाता है।

    बढ़ते भ्रूण को समायोजित करने के लिए पेट की मांसपेशियां भी खिंचती हैं, जो बच्चे के जन्म के बाद सिकुड़ने लगती हैं। इस प्रक्रिया को इनवोल्यूशन कहा जाता है।

    हालांकि, पेट पर चर्बी फिर भी रह जाती है। आइए कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर महिलाएं गर्भावस्था के बाद अपने पेट की अतिरिक्त चर्बी से जल्द छुटकारा पा सकती हैं।

    #1

    पैकेज्ड जूस और चीनी से बनाएं दूरी 

    अगर आप गर्भावस्था के बाद पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करना चाहती हैं तो बाजार के पैकेज्ड जूस पीने की बजाय फल खाना सुनिश्चित करें या फिर फलों का जूस घर पर बनाकर पीएं।

    दरअसल, पैकेज्ड जूस में उच्च चीनी, आर्टिफिशियल स्वाद और रंग होते हैं, जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

    अगर आपको मीठा पसंद है तो रिफाइंड चीनी की जगह गुड़, शहद या मेपल सिरप जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को आजमाएं।

    #2

    ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें 

    पेट की अतिरिक्त चर्बी को दूर करने के लिए पानी के महत्व को समझना भी जरूरी है।

    शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीने की जरूरत होती है।

    सही मात्रा में पानी पीना, विशेष रूप से गर्म पानी, शरीर के फैट को कम करने में मदद कर सकता है।

    आप चाहें तो अपनी डाइट में डिटॉक्स वॉटर भी शामिल कर सकते हैं।

    #3

    रोजाना कुछ मिनट व्यायाम करें

    शिशु के जन्म के बाद अपने लिए थोड़ा समय निकालें और कुछ मिनट का व्यायाम जरूर करें।

    अगर पेट की चर्बी को कम करना और कूल्हों को शेप में लाना है तो नियमित रुप से पैदल चलने से अच्छा कुछ नहीं है। 30 मिनट की तेज चाल से आप 200 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

    इसके अलावा रोजाना कम से कम 10-15 मिनट का कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें।

    हालांकि, किसी भी व्यायाम को आजमाने से पहले डॉक्टरी सलाह लें।

    #4

    डाइट में शामिल करें पोषक गुणों से भरपूर चीजें 

    कई महिलाएं अपने भोजन को छोड़ने या बच्चे के जन्म के बाद उचित भोजन न लेने की गलती करती हैं।

    पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने खान-पान को बेहतर रखें।

    इसके लिए अपनी डाइट में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट और स्वस्थ वसा से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

    इसके अतिरिक्त जंक फूड से दूरी बना लें।

    #5

    रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें 

    अगर आपके घर में AC या कूलर जैसे उपकरण नही हैं तो आपके लिए उमस भरे मौसम में 7-8 घंटे की नींद लेना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप रोजाना इतने घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

    दरअसल, वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म के स्तर का तेज होना महत्वपूर्ण है, जिसके लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

    इसके अतिरिक्त खुद को तनाव से दूर रखने की भी हरसंभव कोशिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिलाओं के लिए टिप्स
    महिलाओं का स्वास्थ्य
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान

    महिलाओं के लिए टिप्स

    दुल्हन अपनी शादी में इन ज्वेलरी को बनाएं अपने स्टाइल का हिस्सा फैशन टिप्स
    बाजार में मौजूद हैं कई तरह के मस्कारे, जानिए आपको कौनसा चुनना चाहिए मेकअप टिप्स
    योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके फैशन टिप्स
    शादियों में महिलाओं पर खूब जचेंगी ये ज्वेलरी, एक बार जरूर करें ट्राई लाइफस्टाइल

    महिलाओं का स्वास्थ्य

    हर स्टेज और उम्र के हिसाब से महिलाओं के लिए आवश्यक है ये पोषक तत्व लाइफस्टाइल
    राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य और फिटनेस दिवस 2022: इन पांच तरीकों को जीवन में अपनाएं खान-पान
    सर्दियों में महिलाएं इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक सर्दियों की देखभाल
    10 सैनिटरी पैड में पाए गए कैंसर का कारण बनने वाले हानिकारक केमिकल्स- अध्ययन स्टडी

    वजन घटाना

    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल मुक्केबाज़ी
    ओटमील के पानी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य टिप्स
    एक हफ्ते में तीन किलो वजन घटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स खान-पान
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 सूप, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025