NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 
    अगली खबर
    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

    लेखन सयाली
    Feb 18, 2024
    09:33 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में असम ने काजी नेमू को अपना राज्य फल घोषित किया है। यह एक तरह का नींबू है, जो असम में होता है।

    यह अंडाकार होता है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसका छिलका चिकना और पतला होता है।

    इसके सेवन से पाचन में सुधार समेत आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए इस फल के प्रमुख 5 लाभों के बारे में जानते हैं।

    #1

    विटामिन-C का भंडार

    काजी नेमू विटामिन-C का एक बढ़िया स्रोत है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। साथ ही यह कोलेजन को बढ़ाता है और कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

    इस फल को डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को उचित मात्रा में विटामिन-C मिलता है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

    विटामिन-C आखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

    #2

    पाचन स्वास्थ्य में सुधार 

    नींबू के रस का उपयोग पारंपरिक रूप से पाचन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता रहा है। इसी तरह काजी नेमू भी पाचन स्वस्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

    इस फल के रस से पाचक रसों के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इसके कारण खाने को जल्दी हजम होने में सहायता मिलती है।

    इसके अलावा इस फल का रस अपच, सूजन और सीने में जलन के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

    #3

    एंटीऑक्सीडेंट गुण

    काजी नेमू में विटामिन-C और फ्लेवोनोइड सहित विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये यौगिक मुक्त कणों को बेअसर करते हैं और शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

    एंटीऑक्सीडेंट सेलुलर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी भूमिका निभाते हैं। यह शरीर में मौजूद बीमारियों के लड़ता है और उनसे हमें सुरक्षा प्रदान करता है।

    एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं से मुक्त कणों को हटाते हैं और ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान को रोकते या कम करते हैं।

    #4

    स्वस्थ्य त्वचा 

    काजी नेमू में विटामिन-C की मात्रा कोलेजन के उत्पादन में योगदान देती है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है, जो त्वचा की देखभाल में मदद करता है।

    इसके अलावा काजी नेमू दाग-धब्बों को कम करता है और चमकदार रंगत को बढ़ावा देता है। इसका रस त्वचा को कोमल बनाने में सहायक साबित हो सकता है।

    इस फल में मौजूद कोलेजन की मुख्य भूमिका आपके पूरे शरीर को संरचना, शक्ति और समर्थन प्रदान करना है।

    #5

    वजन को करता है संतुलित 

    काजी नेमू में कैलोरी कम मात्रा में होती है। यह स्वस्थ आहार के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।

    इससे बना नींबू पानी पीने या खान-पान में नींबू का रस शामिल करने से ज्यादा कैलोरी जोड़े बिना स्वाद में बढ़ोतरी हो सकती है।

    साथ ही इसमें मौजूद फाइबर सामग्री पेट भरने की भावना को बढ़ावा देती है और वजन को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

    आप सलाद बना कर ऊपर से इसका रस निचोड़ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    असम

    ताज़ा खबरें

    सलमान खान ने नहीं की थी स्नेहा उल्लाल की सिफारिश, 20 साल बाद खुला राज सलमान खान
    IPL 2025 में नया नियम, टीमें बाकी मैचों के लिए अस्थायी खिलाड़ी चुन सकेंगी IPL 2025
    भारत स्वदेशी GPU का प्रोटोटाइप इसी साल करेगा तैयार सेमीकंडक्टर
    लैंड रोवर डिफेंडर ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2025 में इतनी बिकीं  टाटा मोटर्स

    खान-पान

    यात्रा के दौरान इन 5 स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को बनाएं अपना साथी, रहेंगे स्वस्थ   यात्रा
    सफेद चावल खाने से मिलेंगे कई शारीरिक फायदे, पाचन में भी करता है मदद  एक्सरसाइज
    बचे हुए खाने से आप बना सकते हैं स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी
    इन 5 सब्जियों को स्टोर करते समय अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक रहेंगी तरोताजा टिप्स

    स्वास्थ्य

    ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द को दूर रखने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें 5 जड़ी-बूटियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट  सर्दियों की देखभाल
    COPD क्या है और यह अस्थमा से कैसे अलग है? जानिए इसके लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    सर्दियों में बनाएं मूंगफली के ये 5 व्यंजन, आसान है रेसिपी खान-पान

    असम

    क्या असम में एक से ज्यादा शादियों पर लगेगा प्रतिबंध? मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगे सुझाव हिमंत बिस्वा सरमा
    मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को असम में सुनवाई की अनुमति दी, जानें अन्य अहम दिशा-निर्देश सुप्रीम कोर्ट
    असम: सिलचर से भाजपा सांसद के घर में लटका मिला लड़के का शव, जांच शुरू भाजपा सांसद
    भारतीयों के साथ चाय का अनोखा रिश्ता, जानिए इसका इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025