दिमाग के स्वास्थ्य को रखना चाहते हैं दुरुस्त? डाइट में शामिल करें ये 5 पौष्टिक जूस
क्या है खबर?
व्यस्त दिनचर्या और तनाव के कारण लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके जरिए दिमाग के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी डाइट पर ध्यान देकर भी दिमाग को शांत और स्वस्थ रख सकते हैं। कुछ स्वस्थ पेय पदार्थों के सेवन से आप चीजों पर बेहतर तरीके से ध्यान लगा सकते हैं। दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आज ही खान-पान में ये पेय पदार्थ शामिल करें।
#1
ब्लूबेरी का जूस
2020 में यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड यौगिक मौजूद होते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना 1 या 2 गिलास ब्लूबेरी जूस पीना दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे सुबह के समय पीएं। ब्लूबेरी जूस के सेवन से आपको ये अन्य फायदे मिल सकते हैं।
#2
चुकंदर का जूस
अपने दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस भी खान-पान में शामिल कर सकते हैं। 2015 में न्यूट्रिएंट्स जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये रक्त वाहिकाओं के विस्तार को बढ़ावा दे सकते हैं और बदले में दिमाग में रक्त के प्रवाह को बढ़ा सकते हैं। साथ ही ये संज्ञानात्मक कार्य को भी मजबूत कर सकते हैं।
#3
संतरे का जूस
संतरे का जूस विटामिन C से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचा सकता है। 2017 में न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक समीक्षा में पाया गया है कि विटामिन C का सेवन करने वाले लोगों में कम रक्त स्तर वाले लोगों की तुलना में बेहतर याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता होती है। हर दिन सुबह के समय एक गिलास संतरे के जूस का सेवन मानसिक स्पष्टता और संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ा सकता है।
#4
अनार का जूस
रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपका दिमाग तेज और स्वस्थ बन सकता है। इसमें पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। अनार के जूस का दैनिक सेवन याददाश्त और सीखने की क्षमता को भी बढ़ा सकता है। किसी भी मानसिक रूप से कठिन कार्य को करने से पहले इसका सेवन करना सबसे अच्छा रहता है। आपको नियमित रूप से अनार का जूस पीने से ये मुख्य लाभ मिल सकते हैं।
#5
अंगूर का जूस
अगर आप हर दिन संतरे, अनार या मौसंबी का जूस पी-पीकर ऊब गए हैं तो आप अंगूर का जूस आजमा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है और दिमाग के स्वास्थ्य का समर्थन करता है। अंगूर के जूस में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो स्मृति और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार कर सकते हैं। रोजाना एक गिलास अंगूर का जूस पीने से आपको चीजों को याद रखने में भी मदद मिल सकती है।