NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शाम के नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं मुरमुरे के ये व्यंजन, जानिए रेसिपी
    अगली खबर
    शाम के नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं मुरमुरे के ये व्यंजन, जानिए रेसिपी

    शाम के नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं मुरमुरे के ये व्यंजन, जानिए रेसिपी

    लेखन अंजली
    Jul 23, 2024
    07:31 am

    क्या है खबर?

    मुरमुरे चावल से बनाए जाते हैं और इनमें वसा और कैलोरी कम होती है।

    अगर आप इन्हें अपने शाम के नाश्ते के तौर पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने, वजन नियंत्रित करने, हड्डियों को मजबूती देने जैसे कई लाभ प्रदान कर सकते हैं।

    आइए आज हम आपको मुरमुरे के व्यंजनों की कुछ रेसिपी बताते हैं, जिन्हें घर पर कुछ ही मिनट में बनाकर खाया जा सकता है।

    #1

    मुरमुरे की भेल

    यह नाश्ता हल्का और स्वादिष्ट है, जिसे आप महज 3 से 5 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आवश्यकतानुसार मुरमुरे, बारीक कटा एक टमाटर, बारीक कटा एक प्याज, बारीक कटा आधा खीरा, बारीक कटी एक हरी मिर्च, थोड़ा पत्तेदार धनिया और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।

    इसके बाद मिश्रण में चाट मसाला (स्वादानुसार), नमक, थोड़ी सेव और थोड़ी भुनी हुई मूंगफली मिलाकर इसका सेवन करें।

    #2

    मुरमुरे का पोहा

    सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें थोड़ी-सी राई, 4-5 करी पत्ते और बारीक कटी हरी मिर्च डालें, फिर जब राई चटकने लगे तो इसमें आवश्यकतानुसार मुरमुरे, थोड़ी भुनी हुई मूंगफली, भुनी हुई चना दाल और काजू डालें।

    अब सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलाने के बाद मिश्रण में थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कुछ सूखे नारियल के टुकड़े या किशमिश मिलाएं।

    इसके बाद गर्मागर्म मुरमुरे के पोहे को परोसें।

    #3

    मुरमुरे के लड्डू

    इसके लिए पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर गुड़ को पिघलाएं और अच्छे से पकाएं।

    अब इस मिश्रण में मुरमुरे डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।

    थोड़ी देर ठंडा करने के बाद मिश्रण से छोटी-छोटी लोईयां बनाएं। इसके बाद इन कुरकुरे लड्डूओं को परोसें।

    इन्हें आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

    यहां जानिए शुभ अवसरों और प्रसाद के तौर पर बनाए जाने वाले लड्डूओं की रेसिपी।

    #4

    मुरमुरे की चाट

    सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आवश्यकतानुसार मुरमुरे, बारीक कटा एक प्याज, बारीक कटा एक टमाटर, थोड़े उबले हुए आलू और चने डालकर अच्छे से मिलाएं।

    अब इस मिश्रण में इमली की चटनी, हरी चटनी और चाट मसाला मिलाएं। इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी सेव और अनार के दाने भी मिला सकते हैं।

    यहां जानिए अलग-अलग तरह की चाट बनाने की आसान रेसिपी।

    #5

    मुरमुरे का डोसा

    इसे बनाने के लिए पहले उड़द की दाल, चावल, मुरमुरे और मेथी के दानों को 10 से 12 घंटे के लिए पानी में भिगोएं, फिर इन सामग्रियों को मिक्सी में पीसें।

    अब इस मिश्रण में नमक (स्वादानुसार) मिलाएं और एक करछी मिश्रण को गर्म तवे पर गोलाकार फैलाकर सेंके।

    इसी तरह पूरे मिश्रण से डोसा तैयार करके नारियल की चटनी के साथ परोसें।

    यहां जानिए कम कैलोरी वाले डोसे की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    रेसिपी

    गर्मियों के दौरान इन 5 तरीकों से डाइट में शामिल करें आंवला, मिलेगी ठंडक खान-पान
    ब्लूबेरी के सोर्बेट से लेकर अनानास आइसक्रीम तक, बनाकर खाएं फलों से बने ये डेजर्ट खान-पान
    गर्मी से छुटकारा पाने में मदद करती है कोल्ड कॉफी, जानिए इसकी 5 आसान रेसिपी खान-पान
    गर्मी के मौसम में लें ठंडे-ठंडे तुकमलंगे के शरबत की चुस्कियां, शरीर को मिलेंगे ये फायदे डाइट

    लाइफस्टाइल

    अगर चोट लगने पर बहने लगे खून तो इसे रोकने के लिए अपनाएं ये नुस्खे घरेलू नुस्खे
    त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं आम के ये 5 फेस पैक त्वचा की देखभाल
    मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें नाशपाती, मिलेगें कई फायदे मानसून
    भीड़ की भगदड़ से कैसे बचें? आयोजकों को अपनाने चाहिए ये तरीके उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025