NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ब्लूबेरी जूस के सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए रोजाना सेवन करने के फायदे 
    अगली खबर
    ब्लूबेरी जूस के सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए रोजाना सेवन करने के फायदे 

    ब्लूबेरी जूस के सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए रोजाना सेवन करने के फायदे 

    लेखन सयाली
    Apr 20, 2024
    03:14 pm

    क्या है खबर?

    ब्लूबेरी नीले रंग की छोटी बेरी होती हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट का बढ़िया स्रोत हैं।

    इनमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन के खिलाफ शरीर की रक्षा करते हैं।

    इन स्वादिष्ट बेरी से बना जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास ब्लूबेरी जूस को डाइट में शामिल करने से दिल का स्वास्थ्य सुधर सकता है और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) कम होता है।

    रोजाना ब्लूबेरी का जूस पीने से ये 5 लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    प्राकृतिक तौर पर कम होता है कोलेस्ट्रॉल 

    शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा हो जाता है, जिसके कारण दिल के दौरे का खतरा बढ़ सकता है।

    ब्लूबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद कर सकते हैं।

    पेंसिल्वेनिया के स्क्रैंटन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, दिन में 3 गिलास ब्लूबेरी का जूस पीने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल और एंटीऑक्सिडेंट का स्तर बढ़ सकता है।

    ब्लूबेरी खाना भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

    #2

    ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित 

    ब्लूबेरी के जूस का नियमित सेवन टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ा सकता है।

    रोजाना एक गिलास ब्लूबेरी जूस को खान-पान का हिस्सा बनाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    ब्लूबेरी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो पौधों में पाए जाने वाले रासायनिक यौगिक होते हैं। ये यौगिक इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर चयापचय में सुधार करते हैं।

    ब्लूबेरी का जूस अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है।

    #3

    एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 

    ब्लूबेरी में किसी भी फल या सब्जी के मुकाबले सबसे ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।

    इसके कारण यह बेरी मुक्त कणों से सुरक्षा का एक बेहद लाभकारी प्राकृतिक स्रोत मानी जाती है।

    ब्लूबेरी जूस का सेवन कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने वाले खतरनाक रसायनों से लड़ने में मदद कर सकता है।

    इस बेरी में पाया जाने वाला एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट कई प्रकार के कैंसर से हमारे शरीर की सुरक्षा कर सकता है।

    #4

    पाचन में होता है सुधार 

    ब्लूबेरी जूस का नियमित सेवन हमारे शरीर के पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त कर सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में आहार फाइबर होता है, जिसके कारण पाचन मजबूत हो सकता है।

    इसके अलावा रोजाना एक गिलास ब्लूबेरी जूस पीने से कब्ज की समस्या का निवारण किया जा सकता है और मल त्याग को नियमित बनाया जा सकता है।

    ब्लूबेरी से आप ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खा सकते हैं, जिनकी रेसिपी बेहद आसान होती हैं।

    #5

    रक्तचाप होता है कम 

    ब्लूबेरी में अच्छी मात्रा में एंथोसायनिन नामक यौगिक मौजूद होता है।

    इसके चलते ब्लूबेरी जूस का नियमित सेवन बढ़े हुए रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है।

    ब्लूबेरी जूस रक्त वाहिका के कार्य में सुधार कर सकता है और सिस्टोलिक रक्तचाप को कम कर सकता है।

    सिस्टोलिक रक्तचाप दिल धड़कने पर धमनियों में दबाव को मांपने की एक संख्या है।

    बढ़े हुए रक्तचाप को कम करने के लिए करें इन 5 पेय पदार्थों का सेवन।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    डाइट
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    स्वास्थ्य

    अपराजिता के फूल की चाय से मिलते हैं कई फायदे, स्वाद भी होता है लाजवाब  खान-पान
    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प  खान-पान
    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा  खान-पान
    विटामिन-B सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं कई समस्याएं लाइफस्टाइल

    डाइट

    इन 5 लजीज चटनियों से घट सकता है आपका वजन, जानिए आसान रेसिपी  डाइट प्लान
    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य
    रोजाना शरीर को मिल रहे हैं सभी विटामिन? ऐसे करें सुनिश्चित  खान-पान
    बच्चों के टिफिन में दें ये 5 स्वादिष्ट डिश, आसान हैं इनकी रेसिपी  खान-पान

    खान-पान

    IMD ने जारी किया भीषण गर्मी का अलर्ट, जानिए खुद को सुरक्षित रखने के तरीके गर्मी की लहर
    शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकता है पानी, जानिए इसके सेवन का सही समय लाइफस्टाइल
    स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे डाइट
    आने वाला है आमों का सीजन, जान लीजिए 5 तरह की स्वादिष्ट मैंगो लस्सी की रेसिपी  रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025