NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पश्चिमी खाद्य पदार्थों की जगह इन 5 देसी विकल्पों को करें डाइट में शामिल, मिलेगा फायदा
    अगली खबर
    पश्चिमी खाद्य पदार्थों की जगह इन 5 देसी विकल्पों को करें डाइट में शामिल, मिलेगा फायदा

    पश्चिमी खाद्य पदार्थों की जगह इन 5 देसी विकल्पों को करें डाइट में शामिल, मिलेगा फायदा

    लेखन सयाली
    May 18, 2024
    11:37 am

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया के जमाने में हम लोगों को महंगे पश्चिमी खाद्य पदार्थ खाते हुए देखते हैं और हमें भी उन्हें खाने की लालसा होने लगती है।

    एवोकाडो और ब्लूबेरी जैसे खाद्य पदार्थों को लोग अपनी वजन घटाने वाली डाइट में भी शामिल करते हैं।

    हालांकि, भारतीय खान-पान में भी कई ऐसी सामग्रियां हैं, जिन्हें हम पश्चिमी खाद्य पदार्थों के विकल्प के रूप में खा सकते हैं। आप महंगे पश्चिमी खाद्य पदार्थों को इन 5 देसी विकल्पों से बदलें।

    #1

    केल की जगह खाएं पत्ता गोभी 

    अपने कुरकुरे स्वाद के साथ-साथ अपने तमाम स्वास्थ्य लाभों के कारण केल ने लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, यह हरी सब्जी हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं होती और बेहद महंगी होती है।

    आप इसकी जगह पर भारत में पसंद की जाने वाली पत्ता गोभी खा सकते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जो समान रूप से पौष्टिक है।

    केल और पत्ता गोभी दोनों क्रूसिफेरस परिवार से संबंधित हैं और इनमें 3.3 ग्राम फाइबर होता है।

    #2

    एवोकाडो की जगह खाएं नारियल 

    एवोकाडो अपने मलाईदार स्वाद और स्वस्थ वसा से समृद्ध होने के कारण प्रसिद्ध है, जिसे लोग सलाद और स्मूदी में इस्तेमाल करते है।

    भारत में गुणवत्ता के आधार पर एक एवोकाडो का दाम 300 से 500 रुपये तक होता है।

    इसकी जगह पर आप नारियल का सेवन करें। ये दोनों ही वसा, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर हैं और एक जैसे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

    आप खाना पकाने के लिए एवोकाडो तेल की जगह नारियल तेल इस्तेमाल करें।

    #3

    जैतून के तेल की जगह इस्तेमाल करें घी 

    जैतून का तेल रासायनिक तरीकों से जैतून को पीसकर बनाया जाता है, वहीं घी गाय के दूध से बनता है। जैतून के तेल को अक्सर अन्य खाना पकाने के तेलों की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प माना जाता है।

    हालांकि, इससे भी अधिक पौष्टिक सामग्री देसी घी है, जो भारत के हर घर में उपलब्ध होता है।

    घी में घुलनशील विटामिन A, D, E और K होते हैं, जबकि जैतून के तेल में पॉलीफेनोल्स और विटामिन E होते हैं।

    #4

    क्विनोआ की जगह खाएं ज्वार या राजगिरा 

    क्विनोआ अपनी प्रोटीन सामग्री के कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्तियों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है।

    हालांकि, अगर क्विनोआ आसानी से उपलब्ध नहीं है तो आप ज्वार या राजगिरा का सेवन करें।

    ज्वार और राजगिरा में लगभग समान पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें क्विनोआ की तुलना में दोगुना फाइबर मौजूद होता है, जो उन्हें एक स्वस्थ और अधिक किफायती विकल्प बनाता है।

    आप ज्वार से ये 5 स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी बनाकर खा सकते हैं।

    #5

    ब्लूबेरी की जगह खाएं जामुन 

    ब्लूबेरी अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों और मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है। हालांकि, यह बेरी भारत में महंगी मिलती है और आसानी से उपलब्ध नहीं होती।

    भारतीय ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाने वाला जामुन इसका एक देसी विकल्प हो सकता है। इसे अपने गहरे बैंगनी रंग और मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है।

    जामुन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और ब्लूबेरी की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    डाइट

    खान-पान में इस्तेमाल किए जा सकते हैं ये 5 सुंदर फूल, जाने इनसे बनने वाले व्यंजन  खान-पान
    हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च और धनिया: जानिए स्वास्थ्य के लिए कौन-सा मसाला है सबसे अच्छा खान-पान
    एलोवेरा होता है पोषण से भरपूर, इन 5 तरीकों से करें डाइट में शामिल  खान-पान
    रोजाना करें 5 तरह के बाजरे के दूध का सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता  खान-पान

    खान-पान

    हर दिन एक उबला आंवला खाने से मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    गर्मियों के दौरान ब्रेकफास्ट में बनाकर पीएं ये 5 स्मूदी, जानिए रेसिपी रेसिपी
    बिना ओवन और खमीर के घर पर बनाएं चीज बर्स्ट पिज्जा, बेहद आसान है रेसिपी  रेसिपी
    डाइट में शामिल करें ये 5 उच्च प्रोटीन युक्त सब्जियां, मिलेगें कई फायदे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025