NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी का तनाव है मौसम संबंधी मौतों का प्रमुख कारण, WHO ने दी जानकारी
    अगली खबर
    गर्मी का तनाव है मौसम संबंधी मौतों का प्रमुख कारण, WHO ने दी जानकारी

    गर्मी का तनाव है मौसम संबंधी मौतों का प्रमुख कारण, WHO ने दी जानकारी

    लेखन सयाली
    Jun 03, 2024
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जानकारी दी है कि गर्मी के तनाव के कारण मौसम संबंधी मौतें बढ़ रही हैं। यह लोगों की पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को भी बदतर बना सकता है।

    WHO का कहना है कि 2000-2004 और 2017-2021 के बीच 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गर्मी से संबंधित मृत्यु दर में लगभग 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    ऐसे में हम आपके साथ गर्मी की थकावट या तनाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

    तनाव

    क्या होता है गर्मी का तनाव?

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी का तनाव अत्यधिक पसीने के माध्यम से पानी और नमक की कमी के कारण शरीर की प्रतिक्रिया है।

    जब आप गर्मी के मौसम में उच्च या माध्यम तीव्रता वाली गतिविधियां करते हैं, तो शरीर के तापमान में वृद्धि हो जाती है।

    गर्मी के तनाव के भी तीन स्तर होते हैं - गर्मी की ऐंठन, गर्मी की थकावट और हीट स्ट्रोक। इसकी गंभीरता के आधार पर यह 24 से 48 घंटों तक रह सकती है।

    प्रकार

    गर्मी की थकावट के प्रकार

    गर्मी की थकावट को मुख्य रूप से 2 प्रकार में बांटा गया है, जो कि पानी की कमी और नमक की कमी हैं।

    शरीर में पानी की कमी होने के अत्यधिक प्यास, कमजोरी, सिरदर्द या चेतना की हानि जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

    दूसरी ओर नमक की कमी के कुछ लक्षणों में मतली या उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आना शामिल हैं।

    गर्मी की थकावट हीट स्ट्रोक में बदल सकती है, जिससे मस्तिष्क को नुकसान होता है।

    लक्षण

    गर्मी के तनाव के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    गर्मी की थकावट या गर्मी के तनाव के सबसे आम लक्षणों में गाढ़े रंग की पेशाब आना, चक्कर, बेहोशी, सिर दर्द और थकान होना शामिल हैं।

    हालांकि, इस परेशानी के कारण आपकी मांसपेशियों में ऐंठन, शरीर में अधिक सूजन, रक्तचाप में गिरावट और दस्त भी आ सकते हैं। गर्मी के तनाव से कुछ लोगों की त्वचा भी पीली पड़ने लगती है।

    अचानक जलवायु परिवर्तन होने से बढ़ी गर्मी के कारण दिमाग की बीमारियां भी हो सकती हैं।

    कारण

    इन कारणों से होती है गर्मी की थकावट 

    गर्मी की थकावट तब होती है, जब शरीर चयापचय प्रक्रियाओं से उत्पन्न गर्मी को नियंत्रित करने में असमर्थ होता है।

    आंतरिक तापमान को नियंत्रित करने में शरीर की असमर्थता आमतौर पर गर्मी की थकावट और हीटस्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देती है।

    अत्यधिक गर्मी में काम करने के कारण शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पता और गर्मी का तनाव बढ़ जाता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, शराब पीना और मोटे या ज्यादा कपड़े पहनना भी इसका कारण बनते हैं।

    निवारक उपाय 

    गर्मी की थकान से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

    आप गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए टोपी लगाकर घर से निकलें और अपने पास पानी की बोतल रखें।

    साथ ही दिन के समय घर में रहें, अधिक मेहनत वाली गतिविधियां न करें और दिन में 2 बार ठंडे पानी से नहाएं।

    अगर कोई गर्मी के तनाव से ग्रसित हो तो उसे ठंडे तापमान के संपर्क में लाएं और ठंडा पानी पिलाएं। अधिक परेशानी होने पर उसे नहलाएं, शरीर पर बर्फ लगाएं या डॉक्टर के पास ले जाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व स्वास्थ्य संगठन
    स्वास्थ्य
    गर्मी की लहर

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    विश्व स्वास्थ्य संगठन

    FBI का खुफिया जानकारी के आधार पर दावा- चीन के वुहान से ही फैला कोरोना वायरस कोरोना वायरस
    कोरोना की उत्पत्ति: सबूत नहीं मिलने तक सारी थ्योरी पर काम जारी रहेगा- WHO   अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: देश में बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले; जानें लक्षण और बचाव से जुड़ी बातें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
    कोरोना वायरस को तीन साल पहले घोषित किया गया था महामारी, जानें आज की स्थिति  कोरोना वायरस

    स्वास्थ्य

    खांसी रोकने के लिए शहद का सेवन हो सकता है कारगर, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    फैटी लिवर बीमारी के उपचार के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 असरदार जड़ी-बूटियां  फैटी लिवर
    हिंदुस्तान यूनिलीवर ने हॉर्लिक्स को हेल्थ फूड श्रेणी से बाहर निकाला वाणिज्य मंत्रालय
    अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ खान-पान

    गर्मी की लहर

    देश में अप्रैल से लेकर जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, लंबी रहेंगी गर्मी की लहरें भारतीय मौसम विभाग
    अप्रैल में ही दिखने लगेगा गर्मी का कहर, कई राज्यों में 20 दिन तक चलेगी लू भारतीय मौसम विभाग
    भीषण गर्मी और लू की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क, दिशानिर्देश जारी किए स्वास्थ्य मंत्रालय
    IMD ने जारी किया भीषण गर्मी का अलर्ट, जानिए खुद को सुरक्षित रखने के तरीके खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025