
व्हील योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख लाभ
क्या है खबर?
व्हील योग एक ऐसा अभ्यास है जिसमें व्यक्ति पहिये को सहारे के रूप में इस्तेमाल करते हुए कुछ योगासन करते हैं।
इस व्हील को स्ट्रेचिंग, तनाव मुक्त करने और लचीलेपन में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल नौसिखियों के अलावा विशेषज्ञ भी करते हैं।
आइए आज हम आपको व्हील योग के अभ्यास से होने वाले 5 प्रमुख लाभ के बारे में बताते हैं।
#1
कठिन आसन आसानी से करने में करता है मदद
ऐसे बहुत से कठिन आसन होते हैं जिन्हें करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके लिए आपको बहुत अभ्यास और धैर्य की जरूरत होती है, खासकर तब जब आप इसकी शुरुआत कर रहे हैं।
हालांकि, व्हील योग के साथ आप बिना किसी समस्या के सभी बैकबेंड, इनवर्जन, टिल्ट, ट्विस्ट और टर्न आसानी से कर सकते हैं।
दैनिक दिनचर्या में व्हील का इस्तेमाल करना आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
#2
चोट लगने से बचाएं
जब आप अनजाने में कुछ आसन गलत या बिना ध्यान दिए करते हैं तो किसी भी अन्य वर्कआउट की तरह योग में भी चोट लगने की गुंजाइश होती है।
हालांकि, अगर आप व्हील योग का अभ्यास करते हैं तो चोट लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
इसका कारण यह है कि व्हील अभ्यास के दौरान आपको समर्थन और संतुलन प्रदान करने में मदद करता है।
#3
शरीर में दर्द से राहत दिलाने में है सहायक
भारी एक्सरसाइज करने या तनावपूर्ण दिनचर्या के कारण शरीर में दर्द होना तो जैसे सामान्य बात हो गई है।
हालांकि, इस दर्द से राहत पाने के लिए आप दर्द निवारक गोलियों की बजाय व्हील योग कर सकते हैं।
दरअसल, व्हील योग के अभ्यास से आपको तनावग्रस्त और मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द से जल्द राहत मिल सकती है।
इसके अलावा आप इससे पीठ और कूल्हों से लेकर छाती और कंधों तक को शांत करके थकान मुक्त महसूस कर सकते हैं।
#4
शरीर के लचीलेपन में करें सुधार
हमारा शरीर जितना लचीला होगा, शारीरिक ढांचा भी उतना ही मजबूत होगा, जिससे आप फुर्तीले महसूस कर सकेंगे।
वैसे तो योग शरीर को लचीला बनाने में मदद करते हैं, लेकिन व्हील योग करने में आपको जल्दी फायदे पहुंच सकता है।
दरअसल, योग अभ्यास के दौरान व्हील प्रॉप का इस्तेमाल करने से आपको अपनी मांसपेशियों के खींचने में मदद मिलती है।
इससे आपके शरीर का लचीलापन बढ़ाया जा सकता है।
#5
बेहतर सांस और बढ़ी हुई सहनशक्ति को दें बढ़ावा
व्हील के साथ योग करने से डायाफ्राम के विस्तार और लचीलेपन में सुधार होता है, जिससे आपको माइंडफुलनेस के लिए बेहतर सांस लेने में मदद मिलती है।
इससे आप कम थके हुए और अधिक तनाव मुक्त हो सकते हैं क्योंकि व्हील की मदद से आप सबसे कठिन आसन भी कर सकते हैं।
इसके अलावा यह आपकी सहनशक्ति को भी बढ़ावा देता है क्योंकि यह आपकी स्थिरता और समर्थन के अलावा आपकी ताकत को कई गुना बढ़ा देता है।