NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सक्षम हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
    अगली खबर
    पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सक्षम हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
    पेट की अतिरिक्त चर्बी दूर करने वाले योगासन

    पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सक्षम हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास

    लेखन अंजली
    Aug 08, 2022
    07:46 am

    क्या है खबर?

    अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो जिम जाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन अपने पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए योग का विकल्प चुनना चाहिए, जिसे घर पर न्यूनतम उपकरणों के साथ किया जा सकता है।

    योगासन मेटाबॉलिज्म को तेज करके कैलोरी जलाने में मदद करते हैं, जिससे पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

    आइए इसके लिए पांच योगासनों के अभ्यास का तरीका जानते हैं।

    #1

    धनुरासन

    धनुरासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं, फिर अपने दोनों घुटनों को अपनी कमर की तरफ से मोड़े और हाथों से टखनों को पकड़ें।

    इसके बाद सांस लेते हुए अपने पूरी शरीर को इस प्रकार ऊपर उठाने की कोशिश करें कि शरीर का आकार धनुष के समान लगे।

    अब अपनी क्षमता के हिसाब से इस मुद्रा में रहे और धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते रहें, फिर कुछ सेकेंड बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

    #2

    नौकासन

    नौकासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर श्वासन की मुद्रा में बिल्कुल सीधे लेट जाएं।

    इसके बाद अपने दोनों पैरों के पंजों को आपस में जोड़ते हुए उन्हें 45 डिग्री तक सांस भरते हुए उठा लें।

    अब अपने दोनों हाथों को कंधे की सीध में उठाते हुए घुटनों की तरफ एकदम सीधा रखें। इसी अवस्था में अपने सिर और पीठ को भी उठाएं और नाव का आकार ले लें।

    इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे योगासन को छोड़ें।

    #3

    अनंतासन

    अनंतासन के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दायीं करवट में लेटें।

    अब अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और इसकी हथेली पर अपने सिर को टिकाएं।

    इसके बाद अपने बाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें और पैर को ऊपर की ओर सीधा करें। इस स्थिति में आपका बायां पैर और बायां हाथ ऊपर की ओर सीधे होंगे।

    कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं और फिर दूसरी तरफ इसे दोहराएं।

    #4

    भुजंगासन

    भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले योगा मैट पर अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखकर पेट के बल लेट जाएं।

    अब अपने हाथों से दबाव देते हुए अपने शरीर को जहां तक संभव हो सके, ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्य तरीके से सांस लेते रहें।

    कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। कुछ देर बाद इस योगासन को फिर से दोहराएं।

    #5

    उष्ट्रासन

    उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाकर उस पर घुटनों के बल बैठ जाएं, फिर घुटनों के बल ही खड़े हो जाएं।

    अब सामान्य रूप से सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें और दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें।

    इस मुद्रा में कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    योगासन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें गुजरात
    वजन घटाने के लिए कई बार थोड़ा-थोड़ा खाना सही है या दिन में तीन बार खाना? आयुर्वेद
    योग और एरोबिक्स में से किसका अभ्यास करना अधिक फायदेमंद? योग
    अपनी जीवनशैली को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके पर्यावरण

    योगासन

    ब्रोंकाइटिस से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास योग
    वात दोष को संतुलन में कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    बेवजह का गुस्सा बिगाड़ सकता है काम, इन प्राणायामों के अभ्यास से खुद को रखें शांत योग
    लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये प्राणायाम योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025