NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वर्कआउट से पहले इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी एनर्जी, जानें रेसिपी
    अगली खबर
    वर्कआउट से पहले इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी एनर्जी, जानें रेसिपी
    वर्कआउट से पहले इन चीजों का करें सेवन

    वर्कआउट से पहले इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी एनर्जी, जानें रेसिपी

    लेखन गौसिया
    Jan 14, 2023
    11:30 am

    क्या है खबर?

    एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का वक्त सही रहता है और इससे पहले एक्टिव महसूस करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, रात भर सोकर उठने के कारण शरीर में ऊर्जा का स्तर कम रहता है, जिसकी वजह से कई बार आलस महसूस होता है।

    इससे बचने के लिए सुबह के वक्त स्वस्थ नाश्ता करना महत्वपूर्ण होता है।

    आइए आज वर्कआउट से पहले नाश्ते में खाने योग्य पांच स्वस्थ चीजों की रेसिपी जानते हैं।

    #1

    नारियल, ब्लूबेरी और खजूर की स्मूदी

    वर्कआउट से पहले एक गिलास नारियल, ब्लूबेरी और खजूर की स्मूदी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

    यह बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप फ्रोजन ब्लूबेरी को दो कटे हुए केलों, एक खजूर और एक चौथाई कप नारियल के दूध के साथ ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।

    अब इस स्मूदी को गिलास में डालें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

    #2

    मिंट चिप स्मूदी

    सबसे पहले एक चौथाई कप बादाम का दूध, एक केला, एक तिहाई एवोकाडो, एक कप पालक, एक बड़ी चम्मच कोकाओ निब, एक चम्मच भांग के बीज और दो बड़े चम्मच बादाम का मक्खन लें।

    अब कोकाओ निब और बादाम के मक्खन को छोड़कर सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालकर मिक्स करें।

    अंत में इस मिश्रण को एक बाउल में डालकर इसमें कोकाओ निब और बादाम मक्खन डालें। आपकी मिंट चिप स्मूदी तैयार है।

    #3

    अदरक और नाशपाती की स्मूदी

    इसे बनाने के लिए एक नाशपाती का टुकड़ा, एक छिला हुआ संतरा, एक बड़ी चम्मच नींबू का रस, आधी छिली हुई अदरक, आधा कप ग्रीक योगर्ट और एक कप बर्फ की जरूरत होगी।

    इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में सभी सामग्रियों को डालें और चिकना होने तक इन्हें ब्लेंड करें।

    इसके बाद खुद के टेस्ट के मुताबिक, इसमें शहद मिला लें आपकी स्मूदी सेवन के लिए बिल्कुल तैयार है।

    #4

    बादाम मक्खन और चिया टोस्ट

    सबसे पहले ब्रेड पर बादाम का मक्खन लगाकर इसे अच्छे से सेक लें।

    अब इसके ऊपर कटे हुए केले की परत लगाएं और फिर इस पर कुछ चिया बीज डाल दें। इसके बाद इस पर स्वादानुसार शहद लगाएं।

    ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए टोस्ट पर चॉकलेट चिप्स, नारियल, जामुन, भुने हुए अलसी के बीज या चॉकलेट सॉस जैसे टॉपिंग भी लगा सकते हैं।

    इसके अलावा आप चाहें तो बादाम के मक्खन की जगह पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #5

    नारियल पानी

    नारियल पानी को आप बाजार से डायरेक्ट खरीदकर पी सकते हैं।

    वर्कआउट से पहले इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट करने और एक्सरसाइज के दौरान खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से पाने में मदद करता है।

    इसके अलावा नारियल पानी में कम कैलोरी और मिनरल्स, पोटैशियम, विटामिन्स और कैल्शियम आदि की मात्रा अधिक होती है। इसी वजह से यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने में भी सहायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    रेसिपी
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    राजनाथ सिंह बोले- PoK निवासी हमारे देश का हिस्सा, एक दिन जरूर वापस आएंगे राजनाथ सिंह
    काजोल इन फिल्मों में बनीं मां, दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों के भी जीत लिए दिल काजोल
    'मां' का ट्रेलर: बेटी को बुरी ताकतों से बचाने के लिए रक्षक और भक्षक बनीं काजोल काजोल
    'परम सुंदरी': सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की पहली झलक जारी  सिद्धार्थ मल्होत्रा

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: प्रतीक बब्बर फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान प्रतीक बब्बर
    जन्मदिन विशेष: यामी गौतम अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कार्डियो एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: OTT स्टार तनुज विरवानी की फिटनेस का राज फिटनेस टिप्स
    डिलीवरी के बाद महिलाएं इन 5 एक्सरसाइज को रूटीन में जरूर करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे कार्डियो एक्सरसाइज

    रेसिपी

    क्रिसमस पार्टी के लिए बेहतरीन हैं ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान है इनकी रेसिपी क्रिसमस
    सत्तू से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    क्रिसमस पर मेहमानों के लिए बनाएं ये लो-कैलोरी स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    जानिए रेड वाइन से बनने वाले 5 स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी खान-पान

    खान-पान

    गोजी बेरीज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ डाइट
    ब्लूबेरी से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    कुंदरू से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ, डाइट में करें शामिल लाइफस्टाइल
    ओडिशा के ये 5 मशहूर व्यंजन एक बार जरूर करें ट्राई ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025