NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल
    लाइफस्टाइल

    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल

    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल
    लेखन अंजली
    Jan 24, 2023, 01:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल
    तेजी से वजन घटाने वाले स्पोर्ट्स

    बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या है क्योंकि यह शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकता है। यही वजह है कि इसे नियंत्रित करने के लिए लोग जिम जाकर तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि, अगर आप जिम जाने में आलस महसूस करते हैं तो वजन घटाने के लिए कुछ मजेदार और रोमांचक खेल आजमा सकते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही पांच खेलों के बारे में बताते हैं।

    बॉक्सिंग

    सबसे मजेदार खेलों में से एक बॉक्सिंग शारीरिक शक्ति में सुधार करने और वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह शारीरिक ताकत बढ़ाने और हाथ-आंख के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। यह तनाव से निपटने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में भी सहायक है। रोजाना एक घंटे तक बॉक्सिंग करने से लगभग 800-1000 कैलोरी बर्न हो सकती है।

    बास्केटबॉल

    बास्केटबॉल बहुत सारी कैलोरी बर्न करने वाला खेल है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इस हाई एनर्जी वाले खेल में शामिल दौड़ना, कूदना, फुटवर्क और स्ट्रेचिंग करना न सिर्फ शरीर को आकार में रहने में मदद करता है, बल्कि लंबाई को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह आपको सचेत करने और शारीरिक मजबूती बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। एक घंटे तक बास्केटबॉल खेलने से आप करीब 576 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

    स्विमिंग

    स्विमिंग एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है जिससे पूरे शरीर की एक साथ एक्सरसाइज होती है। यह खेल शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी कारगर है। अध्ययनों के मुताबिक, अगर आप रोजाना आधा घंटा स्विमिंग करते हैं तो इससे लगभग 500 कैलोरी कम हो जाती है और इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

    स्प्रिंटिंग

    अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो स्प्रिंटिंग एक शानदार खेल है। स्प्रिंट करते समय आप सांस तेजी से चलती है, जो खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है और बदले में मेटाबॉलिज्म, ब्लड सर्कुलेशन और हृदय गति को बढ़ाता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है। एक मिनट की स्प्रिंट से 20 कैलोरी बर्न होती है।

    साइकिल चलाना

    साइकिल चलाना एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, जिससे 450-750 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। यह आपके टखनों, घुटनों और जोड़ों को मजबूती देने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। आप साइकिल चलाते समय तेजी से पैडल मारकर अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान शरीर अधिक एनर्जी का इस्तेमाल करता है। यह मजेदार और रोमांचक खेल आपके पैरों, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्रिसेप्स और ग्लूट्स सहित अन्य मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल
    मुक्केबाज़ी
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    वजन घटाना

    ओटमील के पानी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल हेल्थ टिप्स
    टमाटर का सूप पीने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे डाइट
    सर्दियों में ऊर्जावान रहने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन डाइट
    पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ डाइट

    लाइफस्टाइल

    इन 5 आयुर्वेदिक उत्पादों का रोजाना करें इस्तेमाल, घर पर बनाना है बेहद आसान आयुर्वेद
    जिनसेंग क्या है और यह त्वचा की देखभाल करने में कैसे मदद करता है? त्वचा की देखभाल
    मेनोपॉज का सामना कर रही हैं? इन तरीकों से करें त्वचा की देखभाल त्वचा की देखभाल
    अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे

    मुक्केबाज़ी

    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज पाकिस्तान समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: मुक्केबाजी में अमित पंघाल और नीतू घंघास ने जीते स्वर्ण पदक राष्ट्रमंडल खेल

    एक्सरसाइज

    टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके लाइफ हैक्स
    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज फिटनेस टिप्स
    कैलोरी बर्न करने के लिए जॉगिंग की जगह ये 5 विकल्प अपनाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा वजन घटाना
    हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज फिटनेस टिप्स

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023