NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के ऊपर 41 FIR दर्ज होने का मामला क्या है?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के ऊपर 41 FIR दर्ज होने का मामला क्या है?
    शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाने पर प्रियंका गांधी के खिलाफ केस

    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के ऊपर 41 FIR दर्ज होने का मामला क्या है?

    लेखन नवीन
    Aug 14, 2023
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर दोनों ही शीर्ष पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया है, जिसे लेकर प्रियंका समेत तमाम कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं।

    पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है।

    आइए जानते हैं कि यह पूरा विवाद क्या है।

    मामला

    कहां से हुई विवाद की शुरुआत?

    यह पूरा विवाद प्रियंका की एक ट्विटर पोस्ट से शुरू हुआ। उन्होंंने 11 अगस्त को एक समाचार पत्र की रिपोर्ट शेयर करते हुए मध्य प्रदेश सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया था।

    उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को हटा दिया है, अब मध्य प्रदेश चुनाव में भी जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को हटाएगी।

    प्रियंका

    प्रियंका ने अपने ट्वीट में क्या-क्या कहा था?

    प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई।'

    इसी पोस्ट को लेकर भाजपा के नेताओं ने FIR दर्ज करवाई हैं।

    पुलिस

    किस आधार पर दर्ज की गईं FIR?

    भाजपा की शिकायत के अनुसार, ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति की ओर से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि राज्य में ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कमीशन देने के लिए कहा जा रहा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अरुण यादव जैसे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भोपाल और इंदौर सहित 41 जिलों में 41 FIR दर्ज की गई हैं।

    FIR

    पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज कीं FIR?

    मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा लीगल सेल की इंदौर इकाई के संयोजक नीमेष पाठक की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दावा किया कि प्रियंका समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में 41 FIR दर्ज की गई हैं।

    सरकार

    शिवराज सरकार ने आरोपों पर क्या कहा?

    प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा, "जिस पत्र का जिक्र किया गया है, ऐसी न तो कोई संस्था है, न आदमी है। इन्होंने जैसा कर्नाटक में झूठा प्रचार किया, वैसे ही मध्य प्रदेश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह साफ झूठ है, इसका कोई अस्तित्व नहीं है।"

    मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता गलत और भ्रामक जानकारियां जनता के बीच फैला रहे हैं।

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने मामले पर क्या कहा?

    पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'चोरी और सीनाजोरी कमीशन राज सरकार का मूल मंत्र बन गया है। प्रदेश में एक करोड़ से अधिक बेरोजगार नौजवान हैं, लेकिन इन्हें रोजगार की जगह नर्सिंग घोटाला, व्यापम घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और आयुष्मान कार्ड घोटाला मिलता है। 50 प्रतिशत कमीशन के इस राज से विदाई के साथ ही इस घोटाला-राज का अंत होगा।'

    कांग्रेस

    कांग्रेस नेताओं ने FIR दर्ज होने पर क्या कहा?

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने अपने नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने को दमनकारी बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के 50 प्रतिशत कमीशन लेने की खबर सार्वजनिक होने के बाद भाजपा बौखला गई है।

    कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार ने प्रियंका समेत अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है, लेकिन FIR दर्ज कराने से सच नहीं छुपेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    प्रियंका गांधी
    शिवराज सिंह चौहान
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मध्य प्रदेश

    भोपाल: गायों की एकता ने बाघ को भागने पर किया मजबूर, शिकार करने में हुआ नाकामयाब भोपाल
    सरकारी स्कूल से पढ़ी प्रियंका भलावी ने डिप्टी कलेक्टर बनकर पूरा किया मां का सपना मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
    मध्य प्रदेश: पकड़ा गया 21,000 रुपये का इनामी 'मोस्ट वांटेड' बंदर, जानिए पूरा मामला अजब-गजब खबरें
    मध्य प्रदेशः कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन पुलिस भर्ती

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट नहीं हुए हैक- रिपोर्ट इंस्टाग्राम
    प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट कांग्रेस समाचार
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा? उत्तर प्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान

    लता मंगेशकर की याद में मध्य प्रेदश में बनेगा संग्रहालय और संगीत अकादमी मध्य प्रदेश
    इंदौर: क्या है गोबर-धन संयंत्र की खासियत जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है उद्घाटन? मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में माफ होंगे बिजली बिल, जानिए किसे मिलेगा फायदा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में पत्रकार सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर अर्धनग्न करने का मामला क्या है? मध्य प्रदेश

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी से संबंधित मोदी सरनेम मामले में कब क्या हुआ और आगे क्या? सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: सबसे आखिर में टी-20 खेलने वाला भारत कैसे बना इस प्रारूप का बादशाह? जानिए सफरनामा भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रोहित देव के चलती कोर्ट में इस्तीफा देने का मामला क्या है? बॉम्बे हाई कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने का आगे का रास्ता क्या है?  राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025