NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरेगा; सफल लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना, स्कूलों में होगा लाइव टेलीकास्ट
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरेगा; सफल लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना, स्कूलों में होगा लाइव टेलीकास्ट
    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मंदिरों और मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं

    चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरेगा; सफल लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना, स्कूलों में होगा लाइव टेलीकास्ट

    लेखन आबिद खान
    Aug 23, 2023
    10:43 am

    क्या है खबर?

    भारत का मिशन चंद्रयान-3 अपनी मंजिल के करीब पहुंच चुका है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतर जाएगा।

    ये मिशन जितना खास है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है, इसलिए पूरा देश चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना कर रहा है।

    मंदिरों और मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित हो रही हैं तो स्कूली बच्चे भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

    प्रार्थना

    चंद्रयान की सफलता के लिए धर्मस्थलों पर हो रही प्रार्थनाएं

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई। श्रद्धालु चंद्रयान-3 की फोटो लेकर मंदिर पहुंचे।

    ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा आरती की गई।

    लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।

    लखनऊ के ही इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष नमाज अदा की गई।

    दुआ

    देशभर में जारी दुआओं का दौर

    चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में लोग दुआएं मांग रहे हैं। वाराणसी में लोगों ने मिशन की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया। चंद्रयान की फोटो और तिरंगे के साथ लोगों ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की।

    देहरादून स्थित टपकेश्ववर महादेव मंदिर की माता वैष्णो देवी गुफा में भी पूजन शुरू हो गया है, जो चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।

    इसके अलावा भोपाल, प्रयागराज, मुंबई, चेन्नई और जबलपुर समेत कई शहरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

    ट्विटर पोस्ट

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा की गई 

    VIDEO | Devotees offer prayers for successful landing of Chandrayaan-3 during the Mahakal Aarti in Ujjain, Madhya Pradesh. #Chandrayaan3Mission pic.twitter.com/dMzml0EzkE

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2023

    स्कूल

    स्कूलों में होगा लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

    उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए स्कूलों का समय बढ़ाकर विशेष प्रबंधन किए हैं।

    हरियाणा के भी सभी स्कूल आज एक घंटे के लिए अतिरिक्त खुले रहेंगे। इस दौरान बच्चों को चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

    हरियाणा के करनाल के जिस स्कूल में कल्पना चावला ने पढ़ाई की थी, वहां भी आज चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं। वे वहीं से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। वे ISRO के मिशन चंद्रयान के 9 रत्नों से वर्चुअली बात भी करेंगे।

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने दी बधाई

    पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक लम्हा बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

    उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से लोगों, वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष समुदाय के लिए। बहुत बहुत बधाई।'

    लाइव

    आप कब और कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट?

    आप भी इस ऐतिहासिक पल को लाइव देख सकते हैं। आज शाम 5.20 बजे से लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट शुरू किया जाएगा।

    आप इसे ISRO की वेबसाइट के अलावा ISRO के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। इसके अलावा DD नेशनल सहित कई चैनलों पर भी यह लाइव देखा जा सकता है।

    शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रयान-3
    ISRO
    अंतरिक्ष अभियान

    ताज़ा खबरें

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025

    चंद्रयान-3

    #NewsBytesExplainer: भारत के सपनों को साइकिल से अंतरिक्ष तक कैसे ले गया ISRO? जानें पूरी कहानी  ISRO
    ISRO ने ऋतु करिधाल को सौंपी है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी, जानिए इनके बारे में ISRO
    चांद की धरती पर उतरी हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म के बारे में जानिए बॉलीवुड समाचार
    चंद्रयान-3 में इस टीम की है महत्वपूर्ण भूमिका, जानें किसकी क्या रही जिम्मेदारी एस सोमनाथ

    ISRO

    चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, सॉफ्ट लैंडिंग है अगली चुनौती चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 में महिलाओं की कितनी भागेदारी रही? चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 का रोवर चंद्रमा की सतह पर छोड़ेगा अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप चंद्रयान-3
    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं चंद्रयान-3 से जुड़े ये तथ्य चंद्रयान-3

    अंतरिक्ष अभियान

    ISRO ने लॉन्च किए सिंगापुर के 2 सैटेलाइट, दिन-रात मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी  ISRO
    चीन 3D टेक्नोलॉजी से चंद्रमा पर बनाएगा बेस स्टेशन, चांद पर भेजेगा ईंट बनाने वाला रोबोट चीन समाचार
    चीन 2025 में एस्ट्रोयड पर भेजेगा अंतरिक्ष यान, यह है मिशन का उद्देश्य चीन समाचार
    ISRO ने बनाया चांद के सबसे दूर वाले हिस्से तक पहुंचने का प्लान, जापान करेगा मदद ISRO
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025