Page Loader
चंद्रयान-3 कल पृथ्वी के चक्कर लगाना छोड़ चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा, ISRO ने दी जानकारी
चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा (तस्वीर: ISRO)

चंद्रयान-3 कल पृथ्वी के चक्कर लगाना छोड़ चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा, ISRO ने दी जानकारी

Aug 04, 2023
03:25 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करने से अब बस कुछ कदम ही दूर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज जानकारी दी कि अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की अपनी यात्रा का लगभग 2 तिहाई हिस्सा तय कर लिया है। इस मिशन का लूनर आर्बिट इजेक्शन (LOI) ऑपरेशन कल शाम 07:00 बजे के आस-पास होगा यानी कल चंद्रयान-3 पृथ्वी के चक्कर लगाना छोड़कर चंद्रमा की तरफ बढ़ जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3 23 अगस्त को चांद पर लैंडिंग करेगा।

लॉन्च

14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 मिशन को ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। इस अंतरिक्ष यान को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) से अंतरिक्ष में भेजा गया है। सॉफ्ट लैंडिंग को सफल बनाने के लिए मिशन के डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर आदि में वैज्ञानिकों ने कई बदलाव किए हैं। मिशन सफल होने पर भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट