Page Loader
चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर कल चांद पर करेगा लैंड, जानिए कब और कैसे देखें लैंडिंग 
चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त, 2023 को सॉफ्ट लॉैंडिंग का प्रयास करेगा (तस्वीर: X/@VivekSi85847001)

चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर कल चांद पर करेगा लैंड, जानिए कब और कैसे देखें लैंडिंग 

Aug 22, 2023
01:34 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर कल (23 अगस्त) चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्विटर (X) पर पोस्ट करते हुए बताया है कि मिशन तय समय पर है और सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। विक्रम लैंडर पर लगे हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) से ली गई तस्वीरों की मदद से लैंड करने योग्य सही जगह देखी जा रही है। लैंडिंग इवेंट को ISRO कल लाइव स्ट्रीम करेगी।

लैंडिंग

कब और कैसे देंगे लैंडिंग?

ISRO ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग इवेंट का टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 05:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को ISRO के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अगर सब कुछ अगर योजना के अनुसार रहा तो लैंडर 23 अगस्त को शाम 06:04 बजे चांद के दक्षिणी धुव्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चांद के इस अंधेरे वाले हिस्से में बर्फ और पानी मिलने की उम्मीद है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट