Page Loader
कौन थे सतीश धवन, जिनके नाम पर पड़ा अंतरिक्ष केंद्र का नाम?
सतीश धवन का जन्म श्रीनगर में हुआ था

कौन थे सतीश धवन, जिनके नाम पर पड़ा अंतरिक्ष केंद्र का नाम?

Jul 14, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया है। इस अंतरिक्ष केंद्र का नाम पहले भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र था, लेकिन 2002 में सतीश धवन की मृत्यु के बाद इस केंद्र का नाम बदलकर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कर दिया गया। बता दें, सतीश धवन भारत के प्रसिद्ध एयरोस्पेस इंजीनियर थे और उनके मार्गदर्शन में ही भारत का पहला सैटेलाइट 'आर्यभट्ट' लॉन्च हुआ था।

सतीश

सतीश धवन के बारे और जानकारियां

सतीश धवन का जन्म 25 सितंबर, 1920 को श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अलग-अलग विषयों में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में दाखिला लिया और 1954 में उन्होंने अपनी PhD पूरी की। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में उन्होंने बड़ा योगदान दिया और वह ISRO के तीसरे चैयरमैन भी बने थे। उन्होंने सैटेलाइट कम्युनिकेशन और लॉन्च व्हीकल पर भी रिसर्च किया था।