Page Loader
AI की मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने की 600 फीट चौड़े खतरनाक एस्ट्रोयड की खोज
इस एस्ट्रोयड का नाम 2022 GN1 रखा गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

AI की मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने की 600 फीट चौड़े खतरनाक एस्ट्रोयड की खोज

Aug 06, 2023
02:59 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक एस्ट्रोयड की खोज की है। वैज्ञानिकों ने इस एस्ट्रोयड की खोज हेलिओ लिंक 3D नामक एक AI एल्गोरिथम की मदद से की। यह एस्ट्रोयड आकार में किसी इमारत के समान लगभग 600 फीट चौड़ा है और इसका नाम 2022 GN1 रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर, 2022 में यह लगभग 72 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजरा था।

एस्ट्रोयड

अंतरिक्ष में छिपे हैं कई अन्य खतरनाक एस्ट्रोयड

एस्ट्रोयड 2022 GN1 पिछले साल पृथ्वी के इतने करीब से गुजरा, लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को इसके बारे में पता ही नहीं था। यह खोज इस बात को लेकर चिंता पैदा करती है कि हमारे ग्रह के आसपास कई अन्य खतरनाक एस्ट्रोयड छिपे हुए हैं जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। नेशनल वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के लिए ऐसे एस्ट्रोयड खतरनाक होते हैं जिनका व्यास कम से कम 460 फीट होता है।