NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना: चीन में नए मामलों के स्त्रोत की जानकारी देने पर मिलेगा लाखों का ईनाम
    दुनिया

    कोरोना: चीन में नए मामलों के स्त्रोत की जानकारी देने पर मिलेगा लाखों का ईनाम

    कोरोना: चीन में नए मामलों के स्त्रोत की जानकारी देने पर मिलेगा लाखों का ईनाम
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 09, 2021, 12:20 pm 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: चीन में नए मामलों के स्त्रोत की जानकारी देने पर मिलेगा लाखों का ईनाम
    कोरोना संक्रमण के स्त्रोत की जानकारी देने पर ईनाम

    चीन में एक शहर के प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के स्त्रोत का पता लगाने या जानकरी देने पर लाखों रुपये का ईनाम घोषित किया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द संक्रमण के स्त्रोत का पता लगाने और इसे आगे फैलने से रोकने के लिए महामारी पर नियंत्रण और इससे बचाव के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करनी होगी। गौरतलब है कि चीन में इन दिनों महामारी का प्रसार तेज हो गया है।

    किस शहर में दिया जा रहा ईनाम?

    रूस की सीमा से लगते चीन के उत्तरी शहर हेइहे के अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के स्त्रोत की जानकारी देने पर 10,000 युआन (करीब 11.55 लाख रुपये) का ईनाम दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से तस्करी, अवैध शिकार और सीमापार से मछली पकड़ने जैसी घटनाओं की तुरंत जानकारी देने और बाहर से मंगवाये सामान को जीवाणुरहित कर टेस्ट के लिए भेजने को कहा है। यहां महामारी के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की जा रही है।

    डेल्टा वेरिएंट के कारण बढ़ रहे मामले

    चीन में इन दिनों कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कारण अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और मंगलवार को 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बीते तीन हफ्तों से यहां दहाई के अंकों में मामले सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना की नई लहर 20 से अधिक प्रांतों और इलाकों में फैल चुकी है, जिसके चलते महीनों बाद कई जगह लॉकडाउन और यात्रा पर रोक जैसी पाबंदियां लौट आई हैं।

    कई जगह टैक्सी और बस सेवाएं बंद

    कोरोना के नए मामलों की पुष्टि के बाद कई शहरों में बस और टैक्सी सेवाएं रोक दी गई हैं और लोगों और पर्यटकों से घरों में रहने को कहा है ताकि संक्रमण के प्रसार पर काबू पाया जा सके। नए प्रतिबंधों से पता चलता है कि चीन संक्रमण को जड़ से खत्म करने की कोशिश में है। अगले साल फरवरी में बीजिंग में विंटर ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है, जिससे पहले चीन संक्रमण मुक्त होना चाहता है।

    चीन की प्रतिक्रिया पर तेज हुई बहस

    कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चीन की प्रतिक्रिया पर भी बहस काफी बढ़ गई है। चीन लगातार वायरस को खत्म करने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है और कुछ लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रतिक्रिया की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए कड़े प्रतिबंध ही सबसे सही रास्ता है और चीन की प्रतिक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।

    चीन में संक्रमण की क्या स्थिति?

    चीन में अभी तक 1.10 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 4,849 लोगों की मौत हुई है। बीते 28 दिनों में यहां 1,550 नए मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई।

    पूरी दुनिया में 25 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 25.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 50.55 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.55 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। भारत में लगभग 3.44 करोड़ लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 4.61 लाख को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी
    डेल्टा वेरिएंट

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    मिनी बस के आकार का क्षुद्रग्रह धरती के करीब से गुजरा, टल गया संकट अंतरिक्ष
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जेसन रॉय ने जमाया 11वां वनडे शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जेसन रॉय

    चीन समाचार

    भारत ने पूर्वी लद्दाख में 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 पर खोई अपनी उपस्थिति- रिपोर्ट लद्दाख
    LAC के पास हाइवे बना रहा भारत, चीन को मिलेगा जवाब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)
    चीन की आबादी में क्यों आ रही कमी और क्या होगा इसका असर? अर्थव्यवस्था समाचार
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    महामारी

    क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, लेंगे जेसिंडा अर्डर्न की जगह न्यूजीलैंड
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली

    डेल्टा वेरिएंट

    कोरोना वायरस: INSACOG ने की देश में XE वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि भारत की खबरें
    दिल्ली: जनवरी से मार्च के बीच हुई 97% मौतों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला दिल्ली
    भारत में ओमिक्रॉन बना कोरोना वायरस का सबसे प्रमुख वेरिएंट, और बढ़ सकते हैं मामले- सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    प्लास्टिक सतह पर 8 दिन से अधिक जिंदा रह सकता है ओमिक्रॉन वेरिएंट- अध्ययन भारत की खबरें

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023