NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ब्लूबेरी होती है पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    ब्लूबेरी होती है पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ
    ब्लूबेरी के सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं

    ब्लूबेरी होती है पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ

    लेखन गौसिया
    Jan 10, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    ब्लूबेरी को नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। ये दिखने में जितनी आकर्षक होती है, उतनी ही फायदेमंद भी होती है।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो लिवर की बीमारियों, विशेष रूप से फैटी लिवर के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके साथ ही इसमें विटामिन सी और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बहुत लाभदायक होते हैं।

    आइए आज ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले पांच फायदे जानते हैं।

    #1

    हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में है मददगार

    अगर कोई व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है तो रोजाना एक मुट्ठी ब्लूबेरी का सेवन करने से उसे बहुत फायदा मिलेगा।

    एक अध्ययन के अनुसार, मोटे लोग जिनके दिल से संबंधित बीमारियों का सामना करने का अधिक जोखिम था, रोजाना 50 ग्राम ब्लूबेरी का सेवन करने के बाद उनके ब्लड प्रेशर में चार से छह प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

    कई अन्य अध्ययनों ने भी इसी तरह के निष्कर्ष निकले हैं।

    #2

    हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी है सहायक

    ब्लूबेरी को पॉलीफेनॉल्स का अच्छा स्रोत माना गया है। पॉलीफेनॉल्स हृदय संबंधी समस्याओं से सुरक्षा करने में मददगार होते हैं।

    इसके अलावा इसमें एंथोसायनिन और फाइबर जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल, लिपिड और ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने में सक्षम हैं। इन तीनों के स्तर में गड़बड़ी होने से हृदय रोग की समस्या पैदा हो सकती है।

    ब्लूबेरी दिल की बीमारियों को ठीक नहीं करती है, बल्कि बीमारी होने के खतरे को कम करती है।

    #3

    मधुमेह के जोखिम को कम करने में है कारगर

    ब्लूबेरी मीठी जरूर होती है, लेकिन फिर भी यह मधुमेह रोगियों के लिए सुरक्षित है।

    इसमें एंथोसायनिन नामक यौगिक पाया जाता है। इस यौगिक में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो खून में मौजूद शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इससे मधुमेह को नियंत्रित करने के साथ-साथ इसके जोखिस को भी कम किया जा सकता है।

    अध्ययनों से पता चला है कि रोजाना दो ब्लूबेरी स्मूदी के सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार किया जा सकता है।

    #4

    मांसपेशियों की रिकवरी में मिल सकती है मदद

    कुछ एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में दर्द, अकड़न और थकान हो सकती है, लेकिन इससे बचाव के लिए ब्लूबेरी का सेवन किया जा सकता है।

    अध्ययनों से पता चला है कि ब्लूबेरी के सेवन से मांसपेशियों की ताकत में तेजी से सुधार होता है क्योंकि यह शरीर में अनुकूली घटनाओं को ट्रिगर करती है, जो मांसपेशियों की मरम्मत की प्रक्रिया को तेज करती हैं।

    इस वजह से कई एथलीट अपने वर्कआउट से पहले और बाद में इनका सेवन करते हैं।

    #5

    प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में है सहायक

    कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण आप किसी भी रोग के चपेट में आसानी से आ सकते हैं, इसलिए इसको मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए ब्लूबेरी का सेवन लाभदायक हो सकता है।

    ब्लूबेरी में अच्छी मात्रा में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो प्रतिरोधक कोशिकाओं की क्षमता को बेहतर करते हैं।

    अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो ट्यूमर और कैंसर जैसी समस्याओं के जोखिम आसानी से दूर हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    एक्सरसाइज
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट

    खान-पान

    नया साल 2023: इन 5 महत्वपूर्ण संकल्पों के साथ करें 2023 की शुरुआत नया साल मुबारक हो
    नए साल पर बनाएं ये 5 फिटनेस लक्ष्य, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में होगा सुधार वजन घटाना
    नया साल 2023: पार्टी के दौरान मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके मधुमेह
    नया साल के मौके पर बनाएं ये स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: कार्तिक आर्यन फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कार्तिक आर्यन
    जन्मदिन विशेष: स्कार्लेट जोहानसन कैसे इतना फिट रहती हैं? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान स्कारलेट जोहानसन
    जन्मदिन विशेष: कई रियलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला, जानिए इनकी फिटनेस का राज प्रिंस नरुला
    जन्मदिन विशेष: प्रतीक बब्बर फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान प्रतीक बब्बर

    स्वास्थ्य टिप्स

    कोरोना वायरस: इन टिप्स को फॉलो करके अपने मास्क को धोएं और रखें साफ लाइफस्टाइल
    आयुष मंत्रालय ने बताया वज्रासन का महत्व, जानिए इसके अभ्यास का तरीका और अन्य बातें लाइफस्टाइल
    लॉकडाउन में फिट रहना है? बॉलीवुड हस्तियों की ट्रेनर यास्मीन द्वारा बताई गई ये एक्सरसाइज करें लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: गर्भवती महिलाएं इन टिप्स को फॉलो करके रहें स्वस्थ और सतर्क लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025