NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे
    अगली खबर
    स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे

    स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे

    लेखन सयाली
    Apr 06, 2024
    01:15 pm

    क्या है खबर?

    शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फलों का सेवन अच्छा माना जाता है। इसी कड़ी में स्ट्रॉबेरी को सभी पसंद करते हैं, जो अपने बढ़िया स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है।

    इसका सेवन करना किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभदायक होता है। स्ट्रॉबेरी को डाइट में शमिल करने से किडनी की बीमारियों से आराम मिल सकता है।

    स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन करने से किडनी रोगियों को कई फायदे मिल सकते हैं।

    #1

    कम मात्रा में होता है पोटेशियम 

    पोटेशियम विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला खनिज है, जो शरीर के लिए जरूरी होता है। हालांकि, किडनी रोगियों को इसका सेवन सीमित करने के लिए कहा जाता है।

    एडवांसेज इन न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कम पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थ क्रॉनिक किडनी रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

    स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम कम होता है, जिस वजह से यह किडनी की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए अच्छी है।

    #2

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 

    स्ट्रॉबेरी विटामिन C, एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये यौगिक ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    यह बेरी संभावित रूप से किडनी की बीमारी की प्रगति को धीमा कर सकती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर की पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

    स्ट्रॉबेरी के सेवन से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी मिलते हैं।

    #3

    उच्च मात्रा में मौजूद होता है फाइबर 

    फाइबर से लैस स्ट्रॉबेरी खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही यह खनिज ब्लड शुगर को नियंत्रित करके मधुमेह के लक्षण कम करता है, जो क्रॉनिक किडनी रोग का प्रमुख करक है।

    क्लिनिकल किडनी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि फाइबर से भरपूर खाद्य-पदार्थ क्रॉनिक किडनी रोग की प्रगति को कम करने में मदद कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी को इन 5 तरह से करें डाइट में शामिल।

    #4

    दुरुस्त होता है दिल का स्वास्थ्य 

    किडनी के स्वास्थ्य के लिए दिल का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है। आपका दिल आपके शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाने का काम करता है, वहीं किडनी रक्त को फिल्टर करती है।

    साथ ही ये रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आपके शरीर में पानी और नमक के स्तर को नियंत्रित करती हैं। आप दिल को स्वस्थ रखने और किडनी को ठीक तरह से काम करने में मदद करने के लिए स्ट्रॉबेरी को खान-पान में जोड़ें।

    #5

    संतुलित मात्रा में होता है फास्फोरस और सोडियम

    किडनी के रोगियों को कम फास्फोरस और सोडियम वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है। स्ट्रॉबेरी में ये दोनों खनिज कम मात्रा में पाए जाते हैं।

    फास्फोरस और सोडियम, दोनों ही खनिज किडनी की समस्याओं को बढ़ाकर आपको बीमार कर सकते हैं।

    स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से बनाकर पीएं ये 5 स्वादिष्ट पेय पदार्थ।

    अगर आप किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टरी सलाह के बिना किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल न करें। हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह मानें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    डाइट

    शाकाहारी लोग खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ, मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती खान-पान
    घर पर ऐसे बनाएं रागी का सूप, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता  खान-पान
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन जैसा फिगर और खूबसूरत त्वचा चाहती हैं? जानिए इसका राज श्रुति हासन
    गाजर है पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले लाभ   खान-पान

    खान-पान

    गर्मियों में आने वाले इन 5 फलों का जरूर करें सेवन, कई समस्याओं से रहेगें सुरक्षित  लाइफस्टाइल
    गर्मियों में ताजगी के लिए बनाएं मिक्स फ्रूट लस्सी, बार-बार पीने का होगा मन गर्मियों के टिप्स
    अपनी डाइट में शामिल करें आंवला, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये बड़े लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं मूंग दाल के ये 5 व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी

    स्वास्थ्य

    शरीर में विटामिन-A की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, इन संकेतों पर ध्यान दें   स्वास्थ्य टिप्स
    कॉटन कैंडी में मिला रोडामाइन-B रसायन क्या है, जिससे हो सकता है कैंसर? तमिलनाडु
    डर्मेटोमायोसिटिस है बेहद खतरनाक बीमारी, लाल चकत्ते से होती है इसकी शुरुआत  स्वास्थ्य टिप्स
    मिओइंग तकनीक से कम हो सकती है चेहरे की चर्बी, जानिए इसे करने का तरीका स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025