NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकता है पानी, जानिए इसके सेवन का सही समय
    अगली खबर
    शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकता है पानी, जानिए इसके सेवन का सही समय

    शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकता है पानी, जानिए इसके सेवन का सही समय

    लेखन अंजली
    Apr 06, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    पानी का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, लेकिन गलत समय, गलत तरीके और गलत मात्रा में पानी पीने से शरीर पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।

    इसके कारण न सिर्फ पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि इससे शरीर मधुमेह, सिरदर्द, भारीपन, किडनी में दिक्कत और सुस्ती जैसी कई समस्याओं की चपेट में भी आ सकता है।

    आइए जानते हैं कि पूरे दिन में कब-कब पानी का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

    #1

    सुबह उठते ही पीएं पानी

    सुबह उठने के बाद पानी पीने से आंतरिक अंगों को एक्टिव करने में मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त यह मेटाबॉल्जिम को शुरू कर सकता है और विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में भी सहायक है।

    वर्कआउट के बाद भी पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीने के जरिए पानी बाहर निकल जाता है, जिसकी भरपाई के लिए कसरत सेशन खत्म होने के बाद पानी पीना जरूरी माना जाता है।

    #2

    खाना खाने से 30 मिनट पहले पीया जा सकता है पानी

    खाना खाते हुए पानी का सेवन करना गलत माना जाता है, लेकिन खाने से 30 मिनट पहले पानी पीने से पाचन क्रिया को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

    दरअसल, यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बूस्ट करके पेट को खाने के लिए तैयार करने में मदद करता है।

    इसके अतिरिक्त यह तृप्ति की भावना उत्पन्न कर सकता है, जिससे आप अधिक खाने से बच सकते हैं।

    #3

    नहाने से पहले करें पानी का सेवन 

    नहाने से पहले पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि यह खून को अस्थायी रूप से पतला कर सकता है, जिससे हृदय के लिए पंप करना आसान हो जाता है।

    हालांकि, यह हाई ब्लड प्रेशर के चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है, इसलिए इस बीमारी से ग्रस्त लोग डॉक्टर से संपर्क करें।

    यहां जानिए हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले खाद्य पदार्थ।

    #4

    सोने से पहले पानी पीना भी है लाभदायक

    सोने से पहले पानी पीने से दिन भर में हुई तरल पदार्थ की कमी की भरपाई हो जाती है।

    इसका मतलब है कि यह सोते समय जलयोजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और सुबह रूखे मुंह या सिरदर्द जैसे निर्जलीकरण के लक्षणों से बचा सकता है।

    इसलिए सोने से पहले एक गिलास पानी का सेवन जरूर करें।

    यहां जानिए सोने से पहले इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करना हो सकता है लाभदायक।।

    #5

    थकान या बीमार होने पर भी करें पानी का सेवन

    थकान निर्जलीकरण की समस्या के लक्षणों में से एक है, इसलिए जब भी आप थकावट महसूस करें तो पानी का सेवन जरूर करें।

    इसके अतिरिक्त जब आप बीमार हो तो जलयोजन पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर के कार्यों का समर्थन करता है।

    साथ ही इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा मिलता है।

    यहां जानिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    खान-पान

    आपके आहार में जरूर होना चाहिए विटामिन-D, जानें इससे मिलने वाले लाभ  स्वास्थ्य
    गर्मियों में आने वाले इन 5 फलों का जरूर करें सेवन, कई समस्याओं से रहेगें सुरक्षित  लाइफस्टाइल
    गर्मियों में ताजगी के लिए बनाएं मिक्स फ्रूट लस्सी, बार-बार पीने का होगा मन गर्मियों के टिप्स
    अपनी डाइट में शामिल करें आंवला, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये बड़े लाभ स्वास्थ्य टिप्स

    लाइफस्टाइल

    आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं ये प्राचीन घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    कानपुर घूमने जाएं तो इन 5 प्रसिद्ध स्थलों का जरूर करें रुख उत्तर प्रदेश
    लस्सी बनाम छाछ: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर? खान-पान
    कंगना रनौत की त्वचा रहती है तरोताजा, जानिए उनकी खूबसूरती का राज कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025