Page Loader
चीनी के होते हैं ये 5 प्रकार, हर एक का अलग इस्तेमाल
चीनी कई प्रकार की होती है और सबके अलग-अलग इस्तेमाल हैं

चीनी के होते हैं ये 5 प्रकार, हर एक का अलग इस्तेमाल

लेखन गौसिया
Jan 30, 2023
07:56 pm

क्या है खबर?

चीनी (शुगर) न केवल खाने और पेय को मीठा बनाती है, बल्कि यह व्यंजनों के स्वाद और बनावट को भी बढ़ाती है। हालांकि, बाजार में कई तरह की चीनी उपलब्ध होती हैं, जो अलग-अलग व्यंजनों में अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करती हैं। इसके अलावा यह सभी अलग-अलग पौधों से भी बनाई जाती हैं। आइए आज हम आपको पांच अलग-अलग प्रकार की चीनी के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

#1

व्हाइट शुगर 

व्हाइट शुगर भोजन में अधिक मात्रा में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे आम प्रकार की चीनी है। इसे दानेदार या टेबल शुगर भी कहते हैं। यह आमतौर पर गन्ने या चुकंदर से उत्पादित की जाती है। इसका स्वाद न बहुत मीठा होता है और न ही बहुत फीका, इसलिए यह मीठे पेय पदार्थों और बेकिंग सामानों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसका सेवन मूड को बेहतर बनाने और एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है।

#2

ब्राउन शुगर 

ब्राउन शुगर क्रिस्टलीय सुक्रोज और गुड़ से बनी होती है, जो इसे रंग और कैरेमल या टॉफी जैसा स्वाद देते हैं। इसमें कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ जरूरी खनिज भी शामिल होते हैं। इसे कैरेबियन, यूरोप , ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से उत्पादित किया जाता है। यह शुगर आमतौर पर चॉकलेट केक, फ्रूट केक और कुकीज बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

#3

गन्ना की चीनी 

नियमित सफेद चीनी की तुलना में गन्ने के रस से बनी चीनी बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके लिए गन्ने को काटकर और इसका रस निकालकर उबाला जाता है। इसके बाद इसमें गुड़ मिलाकर इसे क्रिस्टलाइज किया जाता है। पानी में घुलनशील यह चीनी आमतौर पर पके हुए सामानों में गार्निश के रूप में इस्तेमाल की जाती है। यह चीनी मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी होती है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

#4

मस्कोवादो शुगर 

मस्कोवादो शुगर नियमित चीनी की तुलना में कम रिफाइंड होती है और इसमें प्राकृतिक गुड़ होता है। डार्क और लाइट वैरायटी में उपलब्ध मस्कोवादो शुगर में कॉफी जैसा स्वाद होता है और इसकी बनावट चिपचिपी और नम होती है। इसे अक्सर ब्राउन शुगर के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। मस्कोवादो शुगर सॉस और स्वादिष्ट व्यंजनों में कैरेमल जैसी मिठास जोड़ती है। आप चाहें तो इसे गरम कॉफी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।

#5

कोकोनट शुगर 

कोकोनट शुगर पौधे पर आधारित प्राकृतिक स्वीटनर है, जो नारियल के फूलों के रस से बनाई जाती है। इसमें बारीक दाने और अच्छा कैरेमल स्वाद होता है। कोकोनट शुगर पिघलने के बाद हेजेल-ब्राउन रंग में बदल जाती है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए एकदम सही विकल्प बनाती है। इसके अलावा इस चीनी में थोड़ी मात्रा में आयरन, जिंक और कैल्शियम भी होता है।