NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन 
    लाइफस्टाइल

    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन 

    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन 
    लेखन अंजली
    Jan 30, 2023, 01:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन 
    चीनी के अधिक सेवन से मिलने वाले शारीरिक संकेत

    लोग तरह-तरह से चीनी का इस्तेमाल करते हैं। कोई चाय-कॉफी या फिर दूध में चीनी मिलाकर इसका सेवन करता है तो कोई मिठाई बनाने के दौरान इसका इस्तेमाल करता है। हालांकि, इसके बढ़ते इस्तेमाल से स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे शारीरिक संकेतों के बारे में बताते हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप जरूरत से ज्यादा चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

    अधिक भूख लगना 

    यह संकेत बताता है कि आप बहुत अधिक चीनी का सेवन कर रहे हैं। चीनी और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा की कमी होती है। ऐसी चीजें खाने के बाद आप अपना पेट भरा हुआ महसूस करते हैं, लेकिन जल्द ही आपको भूख लगने लगती है क्योंकि आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इससे आपका वजन बढ़ाने की संभावना भी बढ़ जाती है।

    अधिक थकान महसूस करना

    अगर आप अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आप खुद को काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं और आपके पास रोजाना के कामों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा भी नहीं होती है। चीनी आसानी से अवशोषित और पच जाती है और इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन वह ऊर्जा जल्दी खत्म हो जाती है। इसी कारण शरीर अधिक थकान महसूस करने लगता है।

    चिड़चिड़ापन आना

    जब आप लगातार अधिक चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगते हैं तो बहुत ज्यादा मूडी और चिड़चिड़े हो सकते हैं। ब्लड शुगर के स्तर में अचानक बढ़ोतरी और गिरावट आपको सुस्त और चिड़चिड़ापन महसूस कराती है। इसके अतिरिक्त, बहुत अधिक चीनी का सेवन करने के बाद इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है। नतीजतन, आपके मस्तिष्क में भी ब्लड शुगर का स्तर भी कम हो जाता है।

    नींद की समस्या 

    सोने से पहले चाय, कॉफी या कपकेक जैसी चीनी युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से आपको नींद आने में मुश्किल हो सकती है। चीनी आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आपके लिए सोना मुश्किल हो जाता है। नतीजतन, आपको अनियमित नींद का सामना करना पड़ सकता है। यह अनियमित नींद आपको अगली सुबह और अधिक सुस्त महसूस कराती है।

    त्वचा का प्रभावित होना 

    चीनी का अधिक सेवन आपके त्वचा पर मुहांसे पैदा कर सकता है। इसका कारण है कि चीनी एण्ड्रोजन हार्मोंन्स के उत्पादन को ट्रिगर करती है, जिससे त्वचा पर मुहांसे बनते हैं। बढ़ा हुआ एण्ड्रोजन स्तर अतिरिक्त तेल उत्पादन और सूजन का भी कारण बनता है। चीनी के अधिक सेवन के कारण आपको झुर्रियों का भी सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उच्च ग्लूकोज का स्तर त्वचा की उम्र बढ़ने में तेजी ला सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य

    व्हील योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख लाभ योग
    गर्मियों में फालसे का शरबत स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इसकी रेसिपी और लाभ गर्मियों के टिप्स
    आप तनावग्रस्त हैं या नहीं? इन 5 शारीरिक लक्षणों से लगा सकते हैं पता  तनाव
    ब्लोटिंग की समस्या से हैं परेशान तो डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को करें शामिल  लाइफस्टाइल

    खान-पान

    मार्केट में आया 'बिरयानी समोसा', सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय  सोशल मीडिया
    नवरात्रि: व्रत के दौरान मीठा खाने का मन करें तो बनाएं ये 5 व्यंजन, जानें रेसिपी नवरात्रि
    चाय से जुड़े इन भ्रमों में नहीं हैं कोई सच, जानिए क्या है हकीकत भ्रम और सच्चाई
    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास में बनाकर खाएं कम कार्ब वाले ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  नवरात्रि

    लाइफस्टाइल

    फॉर्मल कपड़े पहनते समय महिलाएं इन बातों पर दें ध्यान, लगेंगी ज्यादा आकर्षक फैशन टिप्स
    गर्मियों में ठीक से त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं तो ये गलतियां करने से बचें  गर्मियों के टिप्स
    सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती हैं बालों की ये स्थितियां, न करें नजरअंदाज बालों की समस्या
    त्वचा के लिए फायदेमंद है अल्फा लिपोइक एसिड, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  त्वचा की देखभाल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023