LOADING...
हेयरलाइन फ्रैक्चर: जानिए इसके कारण, इलाज और घरेलू नुस्खे
हेयरलाइन फ्रैक्चर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

हेयरलाइन फ्रैक्चर: जानिए इसके कारण, इलाज और घरेलू नुस्खे

लेखन अंजली
Jan 30, 2023
05:55 pm

क्या है खबर?

हेयरलाइन फ्रैक्चर को हेयरलाइन क्रैक या स्ट्रेस फ्रैक्चर भी कहा जाता है। यह तब होता है, जब शरीर के किसी भी अंग जैसे हाथ-पैर या किसी भी हड्डी पर बारीक दरार आती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो कमजोर हड्डियों या ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त लोगों को अधिक प्रभावित कर सकती है। हालांकि, यह खिलाड़ियों में होने वाली भी काफी आम चोट है। आइए आज हम आपको इसके लक्षण, इलाज, घरेलू नुस्खे और अन्य महत्वपूर्ण बाते बताते हैं।

कारण

हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के क्या हैं कारण?

हेयरलाइन फ्रैक्चर भागने-दौड़ने या अन्य गतिविधियों के दौरान हड्डियों पर अधिक दबाव पड़ने से हेयरलाइन फ्रैक्चर होने की संभावना रहती है। गतिविधियों के बीच पर्याप्त ब्रेक न लेने से इस चोट का सामना करने की संभावना बढ़ सकती है। यह एक सामान्य स्थिति है जो पतली हड्डियों या कमजोर हड्डियों पर हमला करती है। हेयरलाइन फ्रैक्चर को ठीक होने में आमतौर पर काफी समय लगता है।

खतरा

महिलाओं को ज्यादा रहता है हेयरलाइन फ्रैक्चर का खतरा 

शोध के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को हेयरलाइन फ्रैक्चर होने का खतरा ज्यादा रहता है, विशेष रूप से अनियमित पीरियड्स वाली महिलाओं को। इसके अतिरिक्त, फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, टेनिस, रस्सी कूदना और हॉकी जैसे खेलों में काफी सक्रिय रहने वाले लोगों को भी हेयरलाइन फ्रैक्चर होने की संभावना ज्यादा रहती है। बैले डांसर्स को भी इसका अधिक खतरा रहता है। इसलिए तेज गति वाली गतिविधियों वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

Advertisement

लक्षण

हेयरलाइन फ्रैक्चर से जुड़े लक्षण

हेयरलाइन फ्रैक्चर से प्रभावित जगह पर तेज दर्द होता है। दर्द तब बढ़ जाता है, जब व्यक्ति प्रभावित हड्डी पर अधिक दबाव डालने वाली गतिविधियां करने लगता है। दर्द के अलावा रोगियों को प्रभावित जगह पर भारी सूजन, संवेदनशीलता और खरोंच का भी अनुभव हो सकता है, जिसे पूरी तरह से ठीक होने में कई हफ्ते लग सकते हैं। ऐसी स्थिति में आर्थोपेडिक से परामर्श करना आवश्यक हो जाता है।

Advertisement

इलाज

हेयरलाइन फ्रैक्चर का इलाज और घरेलू नुस्खे

पहले कुछ घंटे या दिनों के लिए प्रभावित जगह को ज्यादा हिलाने-डुलाने से बचें और नियमित अंतराल पर घरेलू नुस्खे के तौर पर बर्फ लगाएं। यह तरीका आपको सूजन से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है और इससे दर्द भी कम हो जाएगा। शारीरिक तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों से बचना भी महत्वपूर्ण है। डॉक्टर की सलाह अनुसार ही समय से दवाएं खाएं।

बचाव

हेयरलाइन फ्रैक्चर से बचाव के उपाय

विटामिन-D और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से हेयरलाइन फ्रैक्चर के खतरे को कम किया जा सकता है क्योंकि ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, आपको तेज गति वाली गतिविधियों के बीच में ब्रेक लेना चाहिए। आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आपकी गतिविधियां एकदम की बजाय धीरे-धीरे शरू होकर खत्म हों। एक्सरसाइज करते समय हेयरलाइन फ्रैक्चर से बचने के लिए सही जूते पहनें।

Advertisement