NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मुरमुरे के सेवन से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
    लाइफस्टाइल

    मुरमुरे के सेवन से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे

    मुरमुरे के सेवन से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
    लेखन अंजली
    Dec 20, 2022, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुरमुरे के सेवन से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
    मुरमुरे से शरीर को कई फायदे मिलते हैं

    मुरमुरे (Puffed rice) चावल से तैयार किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है और इसका इस्तेमाल भेलपुरी, पोहा और लड्डू आदि के लिए किया जाता है। आप मुरमुरे को चाहें अपनी डाइट में किसी भी तरह से शामिल करें, ये आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ दे सकता है क्योंकि यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि रोजाना सीमित मात्रा में मुरमुरे खाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

    पाचन क्रिया के लिए हैं लाभदायक

    मुरमुरे पाचन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं जैसे सूजन, दस्त, गैसीय ऐंठन और पेप्टिक अल्सर आदि से बचाने में मदद कर सकते हैं। यह खाने को आसानी से पचाने में भी सहायक हैं। इससे पाचन रस के स्राव और आंतों में आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं।

    वजन घटाने में भी हैं सहायक

    अगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं तो मुरमुरे इस प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकते हैं। ये बेहद हल्के और कम कैलोरी युक्त होते हैं। इनमें अधिक मात्रा में मौजूद डाइटरी फाइबर भूख को शांत करके अनहेल्दी स्नैकिंग से भी बचा सकता है, जिसके जरिए सुरक्षित तरीके से आपका वजन घट सकता है। मुरमुरे शरीर में जमा फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

    त्वचा के लिए हैं अच्छे

    एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मुरमुरे त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकते हैं, जो सूरज की हानिकारक UVA और UVB किरणों के कारण हो सकता है। मुरमुरे उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे महीन रेखाएं, झुर्रियां, काले धब्बे और काले घेरों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

    हड्डियों को मजबूती देने में हैं मददगार

    कैल्शियम, आयरन, थायमिन, विटामिन-D, राइबोफ्लेविन और फाइबर जैसे जरूरी खनिजों से भरपूर मुरमुरे हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकते हैं। ये प्रभावी तरीके से हड्डियों का विकास करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे शरीर का सकारात्मक संरचनात्मक विकास सुनिश्चित होता है। ये हेल्दी स्नैक जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर और हड्डियों से संबंधित विकारों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस से सुरक्षित रखने में भी कारगर माना जाता है।

    इम्युनिटी बढ़ाने में भी है कारगर

    एंटी-ऑक्सीडेंट, खनिजों और कई तरह के विटामिन्स से भरपूर मुरमुरे इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं और रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को हानिकारक संक्रमणों से बचा सकते हैं। ये गले में खराश, बुखार, सर्दी-खांसी, पेट की समस्याओं और श्वसन रोगों आदि के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा सामान्य मौसमी संक्रमणों से सुरक्षित रहने के लिए गुड़ और मुरमुरे से बने व्यंजन खाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने के लिए इन योगासन का करें अभ्यास, जल्द मिलेगा फायदा योग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: साइका इशहाक ने गुजरात जॉयंट्स के खिलाफ चटकाए 4 विकेट विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: बेथ मूनी बल्लेबाजी के दौरान हुईं रिटायर, घुटने में हुई समस्या विमेंस प्रीमियर लीग

    वजन घटाना

    तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह के समय करें ये 5 एक्सरसाइज  एक्सरसाइज
    2 हफ्ते में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज से जुड़ी ये 5 धारणाएं हैं गलत, फिटनेस एक्सपर्ट से जानिए इनकी सच्चाई  एक्सरसाइज
    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान भूख नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स स्वास्थ्य

    खान-पान

    फ्रेंच फ्राइज खाकर ऊब गए हैं तो अब आलू से बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए रेसिपी रेसिपी
    सरकार ने प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और चाय का सेवन करने से किया मना, जानिए कारण गर्मी की लहर
    स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट पेय, जानें इनकी आसान रेसिपी रेसिपी
    चमकदार त्वचा पाने के लिए इन 5 फलों का इस तरह करें इस्तेमाल, जरूर मिलेगा लाभ  त्वचा की देखभाल

    लाइफस्टाइल

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: भारत की 5 सफल महिला उद्यमी, जिन्होंने बनाई खुद की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान श्रद्धा कपूर
    रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर एवोकाडो से ये हेयर मास्क बनाकर करें इस्तेमाल  बालों की समस्या
    बालों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके बालों की समस्या

    डाइट

    पत्ता गोभी को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    अरारोट पाउडर से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    जन्मदिन विशेष: फिट रहने के लिए इस डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं सान्या मल्होत्रा सान्या मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान शाहिद कपूर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023