NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लोबिया के सेवन से मिलते हैं ये बड़े स्वास्थ्य लाभ, डाइट में करें शामिल 
    अगली खबर
    लोबिया के सेवन से मिलते हैं ये बड़े स्वास्थ्य लाभ, डाइट में करें शामिल 

    लोबिया के सेवन से मिलते हैं ये बड़े स्वास्थ्य लाभ, डाइट में करें शामिल 

    लेखन अंजली
    Mar 18, 2024
    03:52 pm

    क्या है खबर?

    लोबिया एक तरह की दाल है, जो दिखने में छोटे-छोटे राजमा की तरह होती है। हालांकि, इसका रंग सफेद होता है और इसके बीच में एक काला बिंदु होता है।

    अगर आप मात्र 100 ग्राम लोबिया को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको लगभग 6.7 ग्राम डाइटरी फाइबर, 8.3 ग्राम प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-C, विटामिन-A, विटामिन-K और विटामिन-B कॉम्प्लेक्स मिल सकता है।

    आइए जानते हैं कि लोबिया के सेवन से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    हृदय को स्वस्थ रखने में है मददगार

    लोबिया में घुलनशील फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।

    बता दें कि सामान्य ब्लड प्रेशर 120 mmHG (सिस्टोलिक) और 80 mmHG (डायस्टोलिक) होता है और 130/80 mmHG से अधिक ब्लड प्रेशर को अधिक माना जाता है।

    यहां जानिए हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली एक्सरसाइज।

    #2

    वजन नियंत्रित करने में है कारगर

    लोबिया का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।

    इसके अतिरिक्त इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाकर ओवरईटिंग से बचा सकते हैं। इस तरह से वजन नियंत्रित करना आसान हो सकता है।

    इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ावा देकर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकता है।

    #3

    मधुमेह का जोखिम कम करने में है प्रभावी

    लोबिया का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करके मधुमेह के जोखिमों को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    यह टाइप-2 मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाली प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करती है और इंसुलिन में आने वाली बाधा को कम कर सकती है।

    साथ ही लोबिया में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के कारण इससे बने उत्पादों का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए उचित माना गया है।

    #4

    हड्डियों को सुरक्षा प्रदान करने में है सहायक

    लोगों में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं, जिनसे राहत दिलाने में लोबिया का सेवन लाभकारी हो सकता है।

    दरअसल, लोबिया में प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकते हैं।

    ये गुण हड्डियों और एस्ट्रोजन हार्मोन को सुरक्षा देने में भी सहायक होते हैं, इसलिए हफ्ते में 2-3 बार लोबिया से बनी चीजों का सेवन जरूर करें।

    यहां जानिए हड्डियों को मजबूती देने वाले खाद्य पदार्थ।

    #5

    पाचन को रख सकता है दुरुस्त

    लोबिया में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार के लिए काफी लाभप्रद है।

    फाइबर शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए घर पर लोबिया को पानी में उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा करके खाएं। इससे पेट की समस्याएं जल्दी दूर हो सकती हैं।

    यहां जानिए पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने वाले अन्य खाद्य पदार्थ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल
    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    खान-पान

    खान-पान में इस्तेमाल किए जा सकते हैं ये 5 सुंदर फूल, जाने इनसे बनने वाले व्यंजन  डाइट
    होली पर मेहमानों को परोसें ये 5 पारपंरिक ड्रिंक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी होली
    शाम के नाश्ते में बनाएं आलू के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    फलों के सेवन से जुड़े आम भ्रम और उनकी सच्चाई भ्रम और सच्चाई

    स्वास्थ्य टिप्स

    जिंक की कमी से जुड़े इन शारीरिक संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है नुकसान बीमारियों से बचाव
    अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा  खान-पान
    रोजाना आधी रात में सोते हैं? हो सकती हैं ये समस्याएं, जानिए आदत सुधारने के तरीके नींद
    बर्नआउट क्या है और ये किन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है? तनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025