NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कानपुर घूमने जाएं तो इन 5 प्रसिद्ध स्थलों का जरूर करें रुख
    अगली खबर
    कानपुर घूमने जाएं तो इन 5 प्रसिद्ध स्थलों का जरूर करें रुख

    कानपुर घूमने जाएं तो इन 5 प्रसिद्ध स्थलों का जरूर करें रुख

    लेखन अंजली
    Mar 18, 2024
    03:12 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर एक खूबसूरत और धार्मिक शहर है, जो शांति से अपनी छुट्टियां बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है।

    यह पर्यटन स्थल गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है।

    राज्य की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित इस शहर को औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।

    आइए आज हम आपको इस शहर के 5 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    #1

    एलन फॉरेस्ट चिड़ियाघर

    यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है, जो 70 एकड़ से अधिक जमीन क्षेत्र में फैला हुआ है।

    चिंपांजी, तेंदुए, गैंडे और बाघ यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं। यहां पर्यटक वनस्पति उद्यान में भी घूम सकते हैं या झील के किनारे कुछ पल शांति से बिता सकते हैं।

    इस चिड़ियाघर में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन की सवारी भी उपलब्ध है।

    यह चिड़ियाघर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है।

    #2

    जुग्गीलाल कमलापत मंदिर

    जुग्गीलाल कमलापत मंदिर या श्री राधाकृष्ण मंदिर प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला का अनूठा मिश्रण दर्शाता है।

    इस मंदिर की अलग-अलग मीनारों में 5 मंदिर हैं। इसमें से मुख्य मंदिर भगवान राधाकृष्ण को समपर्ति है, जबकि अन्य में लक्ष्मीनारायण, अर्धनारीश्र्वर, नामदेश्र्वर और हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

    मंदिर की छत काफी ऊंची है और अंदरूनी हिस्से प्राकृतिक रोशनी से चमकते रहते हैं।

    यहां जानिए भारत के 5 सबसे रहस्यमयी मंदिर।

    #3

    मोती झील

    अगर आप शहर के अंदर एक सुरम्य वातावरण की तलाश में हैं तो मोती झील की यात्रा जरूर करें।

    इस आयताकार झील का निर्माण अंग्रेजों के समय में शहर को पानी उपलब्ध कराने के लिए किया गया था, जिसे बाद में बच्चों के लिए एक पार्क और मनोरंजन स्थान में बदल दिया गया।

    आज मोती झील कानपुर में देखने के लिए शीर्ष 10 स्थानों में गिना जाता है, खासकर अगर आप बच्चों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं।

    #4

    गंगा बैराज

    गंगा बैराज को स्थानीय लोग लव कुश बैराज कहते हैं, जो गंगा पर बना एक बांध है।

    यह कानपुर की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इसका पहला कारण है कि यह गंगा पर बना है और दूसरी बात यह प्रचुर हरियाली से घिरा हुआ है।

    जब आप कानपुर में होते हैं तो यहां एक शांतिपूर्ण शाम बिता सकते हैं। साथ ही इसके पास लगे स्टालों द्वारा परोसे जाने वाले स्वादिष्ट खान-पान की चीजों का आनंद ले सकते हैं।

    #5

    कानपुर संग्रहालय

    अगर आपको इतिहास में रुचि है तो कानपुर संग्रहालय की ओर रुख जरूर करें।

    इस संग्रहालय में आपको औपनिवेशिक काल के कानपुर में सैर करने जैसा महसूस होगा क्योंकि इसमें उस युग की कई कलाकृतियां और दस्तावेज मौजूद हैं।

    यहां एक इन-हाउस लाइब्रेरी भी है, जो कि एक आकर्षण का केंद्र है।

    आप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच किसी भी समय इस संग्रहालय में जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    कानपुर
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    उत्तर प्रदेश

    देश के 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव आज, समझें समीकरण राज्यसभा चुनाव
    राज्यसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी में टूट के आसार; मुख्य व्हिप का इस्तीफा, क्रॉस वोटिंग करेंगे विधायक राज्यसभा चुनाव
    राज्यसभा चुनाव: 15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा राज्यसभा चुनाव
    अखिलेश यादव को CBI का समन, अवैध खनन मामले में 29 फरवरी को होगी पूछताछ अखिलेश यादव

    कानपुर

    कानपुर देहात अग्निकांड: पुलिस के बयान में आरोपी की 'ब्राह्मण' जाति का जिक्र, तस्वीर वायरल उत्तर प्रदेश पुलिस
    कानपुर देहात अग्निकांड: भाजपा नेता और समर्थकों पर पीड़ितों को गाली देने का आरोप, वीडियो वायरल भाजपा समाचार
    उत्तर प्रदेश: मंत्री के पति के बिगड़े बोल, कहा- महिलाओं में आग लगाने की प्रवृत्ति उत्तर प्रदेश
    'यूपी में का बा' गीत को लेकर गायिका नेहा राठौर को उत्तर प्रदेश पुलिस का नोटिस उत्तर प्रदेश

    पर्यटन

    धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों से भरपूर है दिसपुर, यहां के इन पर्यटन स्थलों का करें रुख   असम
    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं कई मशहूर पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख छत्तीसगढ़
    गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित हैं ये शानदार पर्यटन स्थल, एक बार जरूर करें रुख   गुजरात
    गुजरात के इस गांव को UN से मिला 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' का सम्मान, क्या है खास? गुजरात

    लाइफस्टाइल

     इन 5 चीजों को भिगोकर खाने से मिल सकते हैं अधिकतम लाभ खान-पान
    8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें महा शिवरात्री
    होली: त्योहार मनाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं रंग होली
    बदलते मौसम के दौरान बीमारियों से सुरक्षित रहना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये चीजें खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025