NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा 
    अगली खबर
    अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा 

    अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा 

    लेखन अंजली
    Feb 07, 2024
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    अंगूर कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं।

    यही वजह है कि डॉक्टर भी इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन अंगूर का अधिक सेवन फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

    अमूमन लोग छोटे होने के कारण अधिक अंगूर खा लेते हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    आइए जानते हैं कि ज्यादा अंगूर खाने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और रोजाना कितनी मात्रा में इनका सेवन करना लाभदायक है।

    #1

    दस्त या कब्ज

    अंगूर में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है और उच्च शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से दस्त की समस्या हो सकती है।

    इसके अतिरिक्त अंगूर अघुलनशील फाइबर से भी भरपूर होते हैं और इनकी अधिक मात्रा पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है, जिससे दस्त या कब्ज हो सकते हैं।

    अंगूर का अधिक सेवन पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।

    यहां जानिए सर्दियों में ये आदतें उत्पन्न कर सकती हैं कब्ज की समस्या।

    #2

    वजन का बढ़ना

    अंगूर के अधिक सेवन से वजन बढ़ने की भी संभावना रहती है और इसका कारण इनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा हो सकती है।

    कई लोग इस वजह से इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं क्योंकि इनमें फाइबर और कम कैलोरी होती है, लेकिन अंगूर के जरिए अधिक मात्रा से शरीर में पहुंचने वाली शर्करा से वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है।

    इसलिए वजन घटाने वाले लोग इस फल का कम ही मात्रा में सेवन करें।

    #3

    गैस होना 

    कभी भी खाली पेट अंगूर का सेवन न करें क्योंकि इस स्थिति में अधिक अंगूर खाने से गैस की समस्या हो सकती गै।

    इससे आंतों की परत को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सिरदर्द और उल्टी भी हो सकती है।

    बता दें कि सैलिसिलिक एसिड की मौजूदगी के कारण अंगूर आपके पेट में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे गैस बनने लगती है।

    यहां जानिए गैस की समस्या से राहत दिलाने वाले हर्बल चाय।

    #4

    गर्भावस्था में पहुंचा सकते हैं नुकसान

    गर्भवती महिलाओं के लिए भी अंगूर का अधिक सेवन मुसीबत बन सकता है।

    इसका मुख्य कारण है कि अंगूर में फिनोलिक यौगिक मौजूद होते हैं, जिसकी अधिकता से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त स्तनपान कराने वाले महिलाओं को भी अंगूर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

    इन स्थितियों में महिलाओं को कुछ ही मात्रा में अंगूर खाने चाहिए।

    #5

    क्या है अंगूर की सही मात्रा?

    सही मात्रा में अंगूर खाने से शरीर के साथ-साथ त्वचा को कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो इससे त्वचा पर उल्टा असर पड़ सकता है।

    दरअसल, अंगूर के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    बता दें कि रोजाना 20 से 30 अंगूर का सेवन करना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा
    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत  मानसून

    स्वास्थ्य टिप्स

    रोजाना पीये इस कद्दू का पानी, स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 लाभ स्वास्थ्य
    एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 हर्बल चाय खान-पान
    ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाते ये 5 खाद्य पदार्थ, अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं मधुमेह
    हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज

    खान-पान

    घर पर ऐसे बनाएं रागी का सूप, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता  डाइट
    दीपिका पादुकोण का सबसे पसंदीदा व्यंजन है 'एमा दत्शी', जानें इसे घर पर बनाने का तरीका दीपिका पादुकोण
    जन्मदिन विशेष: बॉबी देओल 55 की उम्र में भी लगते हैं जवां, जानिए क्या है राज  बॉबी देओल
    घर पर कढ़ाई मशरूम बनाना है आसान, जायके के साथ-साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025