मनोरंजन की खबरें
एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट। इसके सिवा कुछ नहीं।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज
श्वेता तिवारी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। अब वह एक कानूनी अड़चन में फंस गई हैं।
हुमा के साथ वेब सीरीज 'मिथ्या' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहीं भाग्यश्री की बेटी अवंतिका
भाग्यश्री किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी पहली और एक ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातों-रात स्टार बन गई थीं।
...जब हीरो की गर्लफ्रेंड के कारण रवीना के हाथ से निकलीं फिल्में
रवीना टंडन का जादू आज भले ही कम हो गया हो, लेकिन 90 के दशक में उनकी गिनती बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है।
माधुरी की पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' का नाम बदला, जानिए कब होगी रिलीज
माधुरी दीक्षित पिछले काफी समय से अपनी पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है।
सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें
मौनी रॉय आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी गोवा में हुई है। उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और शादी की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
'बिग बॉस 15' के फिनाले में शामिल नहीं होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, कराएंगी सर्जरी
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी जब 'बिग बॉस 13' में आई थीं तो एक टास्क के दौरान उनकी पीठ में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।
मौनी ने पहली बार होने वाले पति सूरज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
अभिनेत्री मौनी रॉय काफी समय से सूरज नांबियार के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में थीं। दोनों की बढ़तीं नजदीकियों से गपशप गली गुलजार थी, लेकिन मौनी ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया।
'लव हॉस्टल' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल
बॉबी देओल बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। एक समय वह किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे।
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल
'बिग बॉस 13' में जिसने दर्शकों का दिल जमकर लूटा, वह हैं शहनाज गिल। भले ही वह शो की विजेता नहीं बनीं, लेकिन इसके जरिए उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ।
'उमराव जान' के लिए खुद को राष्ट्रीय पुरस्कार के काबिल नहीं मानती थीं रेखा
रेखा की गिनती हिंदी सिनेमा की बड़ी और सफल अभिनेत्रियों में होती है। 'घर' से लेकर 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'खूबसूरत' जैसी कई फिल्मों में वह अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।
क्या खत्म हो जाएगी आनंदी की कहानी? 'बालिका वधू 2' बंद करने की तैयारी
'बालिका वधू' के पहले सीजन ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन दूसरा सीजन दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। अभिनेत्री शिवांगी जोशी की एंट्री ने प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।
सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, गायक ने जताया आभार
जाने-माने गायक सोनू निगम ने अपने लंबे करियर में कई पुरस्कार जीते हैं और अब एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्होंने अपने नाम कर लिया है। सोनू को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
ऋतिक और करीना को पर्दे पर फिर साथ लाने की तैयारी
ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान को आपने पर्दे पर कई बार देखा होगा। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब सुहाती थी। हालांकि, पिछले काफी समय से करीना और ऋतिक पर्दे पर साथ नजर नहीं आए हैं।
क्या इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी सलमान की भांजी अलीजेह?
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में एंट्री अभी की नहीं है, लेकिन वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
युवराज सिंह बने पापा, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर खुद युवराज ने अपने फैंस को दी है, जिसके बाद उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी संविधान की ताकत; आपने देखीं क्या?
देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने वालीं देशभक्ति से सराबोर फिल्में आपने देखी होंगी। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो देशवासियों में देशप्रेम का जुनून भरने में कामयाब रही हैं।
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
पिछले साल कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद देशभर में माहौल गमगीन हो गया था। वह महज 46 साल की उम्र में दिवंगत हो गए थे।
'बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग' ठंडे बस्ते में गई, बर्बाद हुए 150 करोड़ रुपये- रिपोर्ट
एसएस राजामौली की 2015 में आई सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' का क्रेज अभी भी दर्शकों में है। इसका दूसरा भाग भी बन चुका है। इसके प्रीक्वल की चर्चा काफी समय से चल रही थी।
एक्शन पैक्ड लव स्टोरी के लिए फिर साथ आ सकते हैं धनुष और आनंद एल राय
पैन इंडिया स्टार धनुष और निर्देशक आनंद एल राय के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों ने पिछली बार फिल्म 'अतरंगी रे' में साथ काम किया था, जिसकी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।
क्या एकता के शो 'नागिन 6' से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं उर्वशी ढोलकिया?
एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' काफी समय से चर्चा में है। आए दिन इससे नई-नई अभिनेत्रियों के नाम जुड़ रहे हैं। नए सीजन को लेकर भी दर्शक बेकरार हैं।
अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी ने अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के साथ 400 करोड़ की डील की
कोरोना वायरस की महामारी में OTT पर कई बड़ी फिल्में आई हैं। जब देश के अधिकांश हिस्सों में थिएटर बंद थे, तब लोगों का झुकाव इस प्लेटफॉर्म के प्रति बढ़ा।
रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी
2007 में शिल्पा शेट्टी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब एक कार्यक्रम में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर किस किया था।
'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू को 100 करोड़ रुपये में ऑफर हुई एटली की फिल्म
इन दिनों साउथ में जिस अभिनेता की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं अल्लू अर्जुन। 'पुष्पा' उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इसके जरिए वह ना सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो गए हैं।
शादी की जिद कर भूमि के गले पड़ गए राजकुमार, देखिए 'बधाई दो' का ट्रेलर
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर काफी समय से फिल्म 'बधाई दो' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट जारी हुई थी और अब इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ गया है, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा था।
मेटावर्स कॉन्सर्ट आयोजित करने वाले पहले भारतीय कलाकार बनेंगे दलेर मेहंदी
दलेर मेहंदी भारत के लोकप्रिय गायकों में शुमार किए जाते हैं। उनके गाए गाने अधिकांश दर्शकों की जुबां पर होते हैं। अब वह एक नई पहल को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
प्रोड्यूसर मनीष शाह ने कार्तिक आर्यन को बताया अनप्रोफेशनल, बोले- फिल्म छोड़ने की दी धमकी
अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी समय से फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि यह साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है।
प्रियंका के बाद अब फैंस को बॉलीवुड के इन सितारों से गुड न्यूज का इंतजार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मम्मी-पापा बनने का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। खुद प्रियंका भी मां बनने को बेताब थीं और कई बार अपनी यह मंशा जाहिर कर चुकी थीं।
कोरोना के चलते शहीद संदीप उन्नीकृष्णन पर बनी फिल्म 'मेजर' की रिलीज टली
कोरोना वायरस की महामारी ने बाकी क्षेत्रों की तरह मनोरंजन जगत को भी प्रभावित किया है। आए दिन फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ती चली जा रही हैं।
विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया शॉर्ट फिल्म 'वर्सेज ऑफ वॉर' का ट्रेलर
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता हैं। वह हाल में अपनी शॉर्ट फिल्म 'वर्सेज ऑफ वॉर' को लेकर चर्चा में थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसका टीजर जारी किया था।
'विश्वासम' की हिन्दी रीमेक के ऑफर को अजय और अक्षय ने ठुकराया
मनीष शाह एक भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर और गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के मालिक हैं। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के सौजन्य से वह कई साउथ फिल्मों को हिन्दी में डब कर चुके हैं।
राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी
कोरोना वायरस की महामारी के कारण मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। इससे कई फिल्मों का बिजनेस प्रभावित हुआ है। साथ ही कई फिल्मों की रिलीज भी टली है।
मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा काफी समय से फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाली थीं।
पापा बनने वाले हैं आदित्य नारायण, बताई दिल की बात
सिंगर आदित्य नारायण काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल को अपना हमसफर बनाया है, उनके रिश्ते से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है।
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए गोविंदा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
एक दौर था जब रूपहले पर्दे पर गोविंदा का सिक्का चलता था। 90 के दशक में उनके अभिनय और कॉमेडी पर लाखों दिल फिदा हो गए थे।
अक्षय कुमार ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कीमत
फिल्म 'सूर्यवंशी' की सफलता के बाद निर्माताओं के साथ-साथ अक्षय कुमार को भी जबरदस्त फायदा हुआ है। अब इस कामयाबी के बाद अक्षय ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
बचपन के प्यार से शादी के मुकाम तक, कुछ ऐसी है वरुण-नताशा की लव स्टोरी
अभिनेता वरुण धवन ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, उनका नाम शुरुआत से ही फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से जुड़ता रहा है।
बेटी वामिका का वीडियो वायरल होने के बाद विराट ने कही ये बात
अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।
समलैंगिक सैनिक पर आधारित फिल्म की स्क्रिप्ट को रक्षा मंत्रालय ने किया खारिज
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर ओनिर ज्वलंत मुद्दों पर फिल्में और वेब सीरीज बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें एक प्रोड्यूसर और पटकथा लेखक के तौर पर जाना जाता है।
राजकुमार और आदर्श अभिनीत नेटफ्लिक्स सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे दुलकर सलमान
इस साल बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार OTT पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। अब इस कड़ी में दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक बड़े कलाकार का नाम जुड़ गया है।
धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोजेक्ट के लिए डायना ने करण जौहर के साथ मिलाया हाथ
डायना पेंटी बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। अपनी सुंदरता और ग्लैमरस लुक के कारण वह चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।