Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, गायक ने जताया आभार
मनोरंजन

सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, गायक ने जताया आभार

सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, गायक ने जताया आभार
लेखन नेहा शर्मा
Jan 26, 2022, 04:37 pm 3 मिनट में पढ़ें
सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, गायक ने जताया आभार
(तस्वीर- insta/@sonunigamofficial)

जाने-माने गायक सोनू निगम ने अपने लंबे करियर में कई पुरस्कार जीते हैं और अब एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्होंने अपने नाम कर लिया है। सोनू को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान पाकर सोनू फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक भी इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। संगीत की दुनिया में अपने अहम योगदान के लिए सोनू को यह पुरस्कार मिलेगा। आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा।

दिल की बात
सोनू ने अपनी मां को समर्पित किया पुरस्कार

सोनू ने कहा, "मैं पद्मश्री सम्मान के लिए भारत सरकार का बहुत आभारी हूं। उन सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे योग्य माना और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मेरा नाम सुझाया।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी मां को यह पुरस्कार समर्पित करना चाहता हूं। वह अगर आज यहां होतीं तो रो पड़तीं। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मां की वजह से हूं। मेरे इस सफर में जो लोग मेरे साथ रहे, उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।"

लोकप्रियता
कई पुरस्कार जीत चुके हैं सोनू

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम अब तक लगभग 320 फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं। हिंदी के अलावा कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़ और भोजपुरी समेत अन्य कई भाषाओं के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज दी है। सोनू को दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। हरियाणा सरकार द्वारा सोनू को 'हरियाणा गौरव सम्मान' प्राप्त है।

सम्मान
निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी होंगे सम्मानित

सोनू के अलावा हिंदी सिनेमा से निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। द्विवेदी को टीवी शो 'चाणक्य' और फिल्म 'पिंजर' के लिए जाना जाता है। अब वह पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' लेकर आ रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय ने ट्वीट किया, 'पद्म सम्मानों की सूची में महान नामों को देखकर अच्छा लगा। निश्चित रूप से मेरे दोस्त और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की इस उपलब्धि से मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।'

पद्म भूषण
राशिद खान और विक्टर बनर्जी को मिलेगा पद्म भूषण

संगीतकार राशिद खान को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 2006 में पद्मश्री मिल चुका है। राशिद को फिल्म 'जब वी मेट' के सबसे चर्चित गाने 'आओगे जब तुम साजना' के लिए जाना जाता है। दिग्गज कलाकार विक्टर बनर्जी को भी पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विक्टर ने कई भाषाओं की फिल्मों में रोमन पोलांस्की, जेम्स आइवरी, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और श्याम बेनेगल जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है। पद्मश्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होता है, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सोनू निगम
पद्मश्री
ताज़ा खबरें
त्वचा के लिए फायदेमंद है सैलिसिलिक एसिड, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
त्वचा के लिए फायदेमंद है सैलिसिलिक एसिड, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
LSG बनाम RR: जीत के साथ प्ले-ऑफ के करीब पहुंची राजस्थान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
LSG बनाम RR: जीत के साथ प्ले-ऑफ के करीब पहुंची राजस्थान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
जल्द सस्ता ऐपल टीवी लॉन्च कर सकती है ऐपल, एनालिस्ट ने किया दावा
जल्द सस्ता ऐपल टीवी लॉन्च कर सकती है ऐपल, एनालिस्ट ने किया दावा टेक्नोलॉजी
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
भारत में महंगे हुए अप्रिलिया के स्कूटर्स, कंपनी ने बढ़ाए दाम
भारत में महंगे हुए अप्रिलिया के स्कूटर्स, कंपनी ने बढ़ाए दाम ऑटो
बॉलीवुड समाचार
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित मनोरंजन
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल मनोरंजन
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा मनोरंजन
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया मनोरंजन
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी मनोरंजन
और खबरें
सोनू निगम
संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड
संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड मनोरंजन
सोनू निगम को BMC चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन से मिले धमकी भरे मैसेज
सोनू निगम को BMC चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन से मिले धमकी भरे मैसेज मनोरंजन
सोनू निगम नहीं बनाना चाहते अपने बेटे को सिंगर, बोले- कम से कम भारत में नहीं
सोनू निगम नहीं बनाना चाहते अपने बेटे को सिंगर, बोले- कम से कम भारत में नहीं मनोरंजन
इन मशहूर गायकों ने एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, लेकिन खराब रहा करियर
इन मशहूर गायकों ने एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, लेकिन खराब रहा करियर मनोरंजन
सलमान खान पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- वो कौन होते हैं फैसला लेने वाले?
सलमान खान पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- वो कौन होते हैं फैसला लेने वाले? मनोरंजन
और खबरें
पद्मश्री
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और 90 वर्षीय गायिका ने ठुकराया पद्म सम्मान
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और 90 वर्षीय गायिका ने ठुकराया पद्म सम्मान राजनीति
CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची
CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची देश
पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन
पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन देश
कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत
कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत मनोरंजन
सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम
सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022