Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
मनोरंजन

पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी

पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jan 25, 2022, 08:31 pm 3 मिनट में पढ़ें
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म कब आएगी?

पिछले साल कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद देशभर में माहौल गमगीन हो गया था। वह महज 46 साल की उम्र में दिवंगत हो गए थे। हार्ट अटैक के चलते 29 अक्टूबर को उनका निधन हुआ था। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जंयती पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 26 जनवरी को इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जाएगा।

सोलो रिलीज
17 मार्च को सोलो रिलीज होगी पुनीत की आखिरी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती के मौके पर 17 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। दिवंगत पुनीत को सम्मानित करने के लिए कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों और वितरकों ने 'जेम्स' को एकल रिलीज देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि एक हफ्ते तक राज्य में कोई भी नई कन्नड़ फिल्म रिलीज नहीं होगी। 17 मार्च से 23 मार्च तक फिल्म अकेले सिनेमाघरों में चलेगी।

स्क्रीन स्पेस
फिल्म में पुनीत अपने दोनों भाई के साथ पहली बार दिखेंगे

कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए 'जेम्स' एक महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म निर्देशन चेतन कुमार ने किया है। फिल्म में प्रिया आनंद, मीका श्रीकांत और अनु प्रभाकर मुखर्जी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो 'जेम्स' में पुनीत के बड़े भाई राघवेंद्र राजकुमार और शिवराजकुमार भी कैमियो की भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार तीनों भाई एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।

जानकारी
पुनीत के निधन से पहले पूरी हो गई थी शूटिंग

अक्टूबर में पुनीत के निधन से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई थी। निर्माता एक विशेष पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर सकते हैं। निर्देशक चेतन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह बुधवार को फिल्म का पोस्टर जारी करेंगे।

पहल
पुनीत की ये पांच फिल्में अमेजन प्राइम पर मुफ्त में होंगी प्रसारित

रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत की 'लॉ', 'फ्रेंच बिरयानी', 'कावलुदारी', 'मायाबाजार' और 'युवरत्ना' को फरवरी में अमेजन प्राइम पर मुफ्त में दिखाया जाएगा। एक महीने के लिए कोई भी यूजर्स जिनके पास अमेजन प्राइम का अकाउंट है; वे बिना किसी सदस्यता के इन फिल्मों को देख पाएंगे। अमेजन प्राइम ने अपने बयान में कहा था, "व्यापक दर्शकों और प्रशंसकों के लिए इस महान शख्सियत के प्रति प्यार और सम्मान देने का यह एक मामूली प्रयास है।"

संवेदना
आकस्मिक निधन के बाद फिल्म जगत ने व्यक्त की थी संवेदना

कई बड़े सितारों ने भी पुनीत के निधन पर दुख और हैरानी व्यक्त की थी। चिरंजीवी ने इसे दिल तोड़ने वाला बताते हुए इसे भारतीय फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुकसान बताया था। महेश बाबू ने कहा था कि पुनीत बेहद विनीत स्वभाव के थे। सुधीर बाबू ने कहा था कि पुनीत को हमेशा याद किया जाएगा। सोनू सूद ने कहा था कि पुनीत के निधन की बात सुनकर उनका दिल टूट गया।

करियर
शानदार रहा पुनीत का फिल्मी सफर

पुनीत की आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत के पिता और अभिनेता राजकुमार ने भी अपनी आंखें दान की थीं। उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर कुल 29 फिल्मों में काम किया जिनमें 'अप्पू', 'मौर्या', 'अरासू', 'राम' और 'अंजनि पुत्र' शामिल रहीं। राजकुमार एक गायक भी थे और उनके डांस की भी प्रशंसा की जाती थी। उन्होंने 2012 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के कन्नड़ वर्जन से टीवी जगत में कदम रखा। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
दक्षिण भारतीय सिनेमा
लेटेस्ट फिल्में
कन्नड़ सिनेमा
पुनीत राजकुमार
ताज़ा खबरें
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज खेलकूद
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक टेक्नोलॉजी
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स ऑटो
दक्षिण भारतीय सिनेमा
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि मनोरंजन
दक्षिण भारतीय सिनेमा के इन कलाकारों के पास है प्राइवेट जेट
दक्षिण भारतीय सिनेमा के इन कलाकारों के पास है प्राइवेट जेट मनोरंजन
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन मनोरंजन
2024 में रिलीज होगी 'KGF चैप्टर 3', प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि
2024 में रिलीज होगी 'KGF चैप्टर 3', प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि मनोरंजन
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया मनोरंजन
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
और खबरें
कन्नड़ सिनेमा
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें मनोरंजन
कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव
कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
और खबरें
पुनीत राजकुमार
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम मनोरंजन
इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय
इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय मनोरंजन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार मनोरंजन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022