NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लव हॉस्टल' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल
    अगली खबर
    'लव हॉस्टल' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल
    बॉबी देओल की आने वालीं फिल्में

    'लव हॉस्टल' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 27, 2022
    11:49 am

    क्या है खबर?

    बॉबी देओल बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। एक समय वह किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे।

    'बरसात' जैसी सफल फिल्म से बतौर लीड हीरो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद बॉबी ने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बिच्छू', 'बादल', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी हिट फिल्में दीं। आज यानी 27 जनवरी को बॉबी अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनकी आने वालीं फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    'लव हॉस्टल'

    दर्शक लबे समय से बॉबी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का इंतजार कर रहे हैं। इसमें बॉबी के साथ विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी।

    इसकी कहानी एक उत्साही युवा जोड़ी की यात्रा के बारे में है, जो एक क्रूर भाड़ेदार का शिकार हो जाती है। फिल्म हाथापाई और खून-खराबे के साथ सत्ता, पैसे और सिद्धांतों के खेल में जीवित रहने की कहानी है।

    फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर शंकर रमन ने लिखा और निर्देशित किया है।

    #2

    'पेंटहाउस'

    बॉबी को जल्द ही निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की फिल्म 'पेंटहाउस' में देखा जाएगा। इस फिल्म में बॉबी और अब्बास-मस्तान आठ साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं।

    इससे पहले बॉबी ने 'सोल्जर', 'हमराज', 'अजनबी' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में अब्बास-मस्तान के साथ काम किया है।

    'पेंटहाउस' में बॉबी के अलावा अर्जुन रामपाल, मौनी रॉय, शरमन जोशी, साइरस भरूचा और वालूश्चा डिसूजा जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म OTT पर रिलीज होगी।

    #3

    'एनिमल'

    गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' में बॉबी नेगेटिव रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं।

    परिणीति फिल्म में रणबीर की पत्नी बनी हैं तो अनिल उनके पिता के किरदार में हैं।

    'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप सिंह वांगा इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। यह फिल्म किरदारों के ऐसे उलझे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिससे रणबीर का किरदार एक जानवर की तरह खूंखार बन जाएगा।

    #4

    'अपने 2'

    देओल खानदान ने कुछ समय पहले फिल्म 'अपने 2' का ऐलान किया था। इसकी घोषणा के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में है। फिल्म में बॉबी के अलावा, सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र नजर आएंगे।

    सनी के बेटे करण भी इससे जुड़े हैं। यह पांचवी बार होगा, जब धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ पर्दे पर दिखेंगे।

    'अपने' के बाद धर्मेंद्र ने सनी और बॉबी के साथ 'यमला पगला दीवाना' फ्रेंजाइजी की तीन फिल्में की हैं।

    #5

    'अर्थ' का रीमेक

    महेश भट्ट ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। उन्हीं में से एक है 'अर्थ'। अब इस फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है, जिसमें लीड हीरो के लिए बॉबी को साइन किया गया है।

    रेवती इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं, जो जानी-मानी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और निर्देशक हैं।

    'अर्थ' हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह 1982 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    वेब सीरीज 'आश्रम' के पिछले दोनों सीजन में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बॉबी को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इसमें उन्होंने काशीपुरवाले बाबा निराला का किरदार निभाया था। अब इस हिट सीरीज का तीसरा सीजन भी दर्शकों के बीच जल्द ही आने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में
    बॉबी देओल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    'CID' के ACP प्रद्युमन को नहीं मिल रहा काम, बोले- घर में रहकर पक गया हूं टीवी जगत की खबरें
    क्या आप जानते हैं? शत्रुघ्न ने गुस्से में लौटा दी थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की मिठाई ऐश्वर्या राय
    इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं आयुष्मान खुराना आगामी फिल्में
    हर छोटी बात के लिए सलमान पर निर्भर नहीं रह सकतीं जरीन, कहीं ये बातें सलमान खान

    जन्मदिन विशेष

    रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, जारी हुआ फिल्म 'शमशेरा' से नया लुक बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें मुंबई
    मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए बॉलीवुड समाचार
    बाबर आजम के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स और उपलब्धियां पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    आगामी फिल्में

    2022 भी रहेगा अक्षय कुमार के नाम, आएंगी एक से बढ़कर एक ये फिल्में अक्षय कुमार
    वेंकट प्रभु की तमिल फिल्म 'मानाडू' का बनेगा हिन्दी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन की फिल्म 'लेडी किलर' में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    अजय ने शुरू की 'कैथी' की हिन्दी रीमेक की शूटिंग, फिल्म का नाम होगा 'भोला' बॉलीवुड समाचार

    बॉबी देओल

    सनी देओल से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!' नरेंद्र मोदी
    बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर अक्षय कुमार
    बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स लाइमलाइट से रहते हैं दूर अक्षय कुमार
    सेलिना जेटली करने जा रही हैं फिल्मों में वापसी, कोरोना वायरस के बीच होगी रिलीज अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025